Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»1 अक्टूबर से लागू होंगे देश के 5 महत्वपूर्ण बदलाव, जानिए आपके जीवन पर क्या होगा प्रभाव
    देश

    1 अक्टूबर से लागू होंगे देश के 5 महत्वपूर्ण बदलाव, जानिए आपके जीवन पर क्या होगा प्रभाव

    AdminBy AdminSeptember 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    1 अक्टूबर से लागू होंगे देश के 5 महत्वपूर्ण बदलाव, जानिए आपके जीवन पर क्या होगा प्रभाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली 

     अक्टूबर का महीना आने वाला है और इसके साथ ही कई अहम नियम और बदलाव लागू होंगे. इन बदलावों का असर सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ सकता है. इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आरबीआई रेपो रेट, UPI ट्रांजेक्शन, रेलवे टिकट बुकिंग नियम और नेशनल पेंशन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. आइए जानें 1 अक्टूबर 2025 से होने वाले ये बड़े बदलाव और उनकी अहमियत.

    सितंबर का महीना जल्द ही समाप्त होने वाला है और बस 3 दिन बाद अक्टूबर दस्तक देने वाला है। इस नए महीने के साथ ही देश में कई महत्वपूर्ण नियम और बदलाव लागू होंगे, जो सीधे आम आदमी की जेब और रोज़मर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। त्योहारों के सीजन में सबसे ज्यादा असर LPG सिलेंडर की कीमतों पर पड़ेगा, जो रसोई के बजट को सीधा छूता है। वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां CNG और PNG की कीमतों में भी संशोधन कर सकती हैं। रेलवे यात्रियों के लिए भी बड़ा बदलाव है—ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदलने जा रहे हैं, जो केवल आधार वेरिफिकेशन वाले यात्रियों पर लागू होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप NPS, UPS, अटल पेंशन योजना या NPS लाइट से जुड़े हैं, तो पेंशन नियमों में भी बदलाव होने वाला है, जो आपके अकाउंट और फीस संरचना को सीधे प्रभावित करेगा। 

    1. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

    अक्टूबर में सबसे ज्यादा निगाह LPG सिलेंडर की कीमतों पर होगी, क्योंकि यह सीधे रसोई के बजट को प्रभावित करता है। बीते कुछ महीनों में 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आया है, लेकिन 14 किग्रा वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर रही हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में इसका भाव आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बढ़ा था। इस बार आम जनता को कीमतों में राहत की उम्मीद है। वहीं, केवल घरेलू गैस ही नहीं—ATF, CNG और PNG की कीमतों में भी संशोधन होने की संभावना है, जो रसोई से लेकर परिवहन तक हर जगह असर डाल सकता है।

    2. रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग में नया नियम

    रेलवे ने टिकट बुकिंग में धांधली रोकने के लिए नया कदम उठाया है। अक्टूबर की शुरुआत से रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इंडियन रेलवे ने धांधली रोकने के मकसद से 1 अक्टूबर 2025 से नया नियम लागू किया है। इसके तहत रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में केवल वही यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन पूरा हो चुका होगा। यह नियम IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर लागू होगा। वहीं, कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी। इस बदलाव का मकसद है ऑनलाइन टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाना और धोखाधड़ी पर रोक लगाना। यात्रियों के लिए यह नियम सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

    3. पेंशन नियमों में बदलाव

    अक्टूबर से NPS, UPS, अटल पेंशन योजना और NPS लाइट अकाउंटधारकों के लिए नए नियम लागू होंगे। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों (CRA) द्वारा वसूली जाने वाली फीस में बदलाव किया है। अब सरकारी कर्मचारियों के लिए नया PRAN खोलने पर E-PRAN किट के लिए 18 रुपये और फिजिकल PRAN कार्ड के लिए 40 रुपये चार्ज देना होगा। सालाना मेंटेनेंस शुल्क 100 रुपये प्रति अकाउंट रहेगा। वहीं, APY और NPS लाइट सब्सक्राइबर्स के लिए फीस और भी आसान हो गई है—PRAN ओपनिंग और एनुअल मेंटेनेंस दोनों केवल 15 रुपये, और ट्रांजैक्शन चार्ज शून्य। इस बदलाव से पेंशन अकाउंट को मैनेज करना आसान और पारदर्शी हो जाएगा, जिससे पेंशनर्स की सुविधा बढ़ेगी और खर्च कम होगा।

    4. UPI फीचर्स में बदलाव

    अक्टूबर की शुरुआत से डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए भी बड़ा बदलाव लागू होगा। अगर आप PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे UPI ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, तो NPCI द्वारा किए जा रहे नए बदलावों से प्रभावित होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, NPCI सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले P2P (Peer-to-Peer) ट्रांजैक्शन फीचर को हटा सकता है। यह कदम यूजर की सुरक्षा बढ़ाने और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह नया नियम 1 अक्टूबर 2025 से सभी प्रमुख UPI ऐप्स पर लागू होगा। 29 जुलाई के सर्कुलर में इस बदलाव की जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है।

    5. बैंकिंग छुट्टियों का लंबा महीना

    त्योहारों के महीने अक्टूबर में बैंकिंग कार्यों की प्लानिंग पहले से करना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी October Bank Holiday List देखकर ही घर से निकलें, ताकि बैंक बंद होने की वजह से कोई परेशानी न हो। महीने की शुरुआत दुर्गा पूजा की छुट्टी से होगी, इसके बाद पूरे महीने में महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, महार्षि वाल्मीकि जयंती, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पूजा सहित कुल 21 छुट्टियां पड़ रही हैं। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। ध्यान रखें, Bank Holidays राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंकिंग काम से पहले सूचि अवश्य चेक करें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Rule Changes
    Admin

    Related Posts

    दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार

    March 7, 2026

    पत्रकार हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम HC से बरी

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    दुबई में सड़ रहे 1000 कंटेनर, केले, अंगूर, अनार और सब्जियों का भारी नुकसान भारत को

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026

    भारत बना रहा तीनों सेनाओं का नया कमांड, ईरान जंग से कुवैत जैसी गलती न हो, अमेरिका से लिया सबक

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बालेन शाह की RSP की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज

    March 7, 2026

    मोजतबा खामेनेई नहीं बनेंगे सुरक्षा कारणों से ईरान के सुप्रीम लीडर?

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.