Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»बलरामपुरवासियों को 825.29 करोड़ की 124 परियोजनाओं के जरिए विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे सीएम योगी
    राज्य

    बलरामपुरवासियों को 825.29 करोड़ की 124 परियोजनाओं के जरिए विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे सीएम योगी

    AdminBy AdminSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बलरामपुरवासियों को 825.29 करोड़ की 124 परियोजनाओं के जरिए विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे सीएम योगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    256 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण, 568 करोड़ की 62 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    सड़क, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, सेतु, परिवहन समेत अनेक परियोजनाओं की देंगे सौगात 

    बलरामपुर/लखनऊ
    मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नवरात्रि में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के उपरांत जनपद को विकास की बड़ी सौगात देंगे। रविवार को मुख्यमंत्री यहां 825.29 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बलरामपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक का लोकार्पण भी करेंगे। सड़क, पुल, शिक्षा, परिवहन, गृह, पुलिस आदि से जुड़ीं इन परियोजनाओं का लाभ मंडलवासियों को मिलेगा। रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी की जा चुकी है। 

     जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार सुबह मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन व गोसेवा के उपरांत जनपदवासियों को विकास की बड़ी सौगात देंगे। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जनपदवासियों को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। सीएम ने 17 फरवरी 2020 में राजकीय पॉलीटेक्निक घुघुलपुर, बलरामपुर के भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। 2029 लाख रुपये खर्च कर यह कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को इसका लोकार्पण किया जाएगा। 

    256 करोड़ से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी 
    मुख्यमंत्री 256 करोड़ से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के आवासीय भवनों के लिए टाइप-4 के छह आवास, टाइप-3 के 12 आवास व टाइप-2 के 12 आवासों का लोकार्पण करेंगे। बलरामपुर में ट्रांजिट हॉस्टल का भी शुभारंभ करेंगे। राजकीय आईटीआई बेलीकलान तुलसीपुर व विशुनपुर विश्राम में 100-100 सीटेड महिला व पुरुष छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे। थाना कोतवाली देहात, थाना पचपेड़वा, थाना महराजगंज व हरैया में हास्टल, बैरक व विवेचना कक्ष की भेंट देंगे। इसके अलावा बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में ओपीडी, गैसड़ी के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। चाउरखाता मंदिर स्थल का पर्यटन विकास व देवीपाटन मंदिर में फसाड लाइटिंग कार्य का भी शुभारंभ होगा।  

    568 करोड़ की 62 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
    तुलसीपुर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, उन्हें जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ओवरब्रिज का भी शिलान्यास करेंगे। बलरामपुर में मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लिए फोरलेन मार्ग के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। 261 करोड़ रुपये से 1.75 किमी. लंबे इस फोरलेन कार्य का जल्द ही शुभारंभ हो जाएगा। 

    घुघुलपुर में बस स्टेशन का होगा निर्माण, बरात घर, निर्माण कार्य का भी होगा शिलान्यास
    बलरामपुर के उतरौला तहसील में टाइप 3 के चार आवासीय भवन व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बालापुर बलरामपुर में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के कुल 15 आवासों के निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बलरामपुर के घुघुलपुर में बस स्टेशन के निर्माण के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही राजकीय नवीन हाईस्कूल लौकीखुर्द, त्रिलोकपुर, रेहराचौकी का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री थारू विकास परियोजना विशुनपुर विश्राम परिसर में कंप्यूटर व सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करेंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालाय दत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार में भी शैक्षणिक भवन व छात्रावास ब्लॉक की सौगात देंगे। इसके अलावा गैसड़ी में बरात घर, उतरौला ग्रामीण छिपिया में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की नींव रखेंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sharadiya Navratri top-news
    Admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर में नंबर-1

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

    March 7, 2026

    क्षत्रिय कुशवाह समाज द्वारा फाग महोत्सव ओर होली मिलन समारोह

    March 7, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 7, 2026

    सपा को मिला बड़ा सियासी बल, रोहित पांडेय व पूर्व DIG की एंट्री; अखिलेश का BJP पर हमला

    March 7, 2026

    रंगों का साइड इफेक्ट: होली के बाद त्वचा और आंखों की परेशानी से सिम्स में 465 मरीज

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

    March 7, 2026

    छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर में नंबर-1

    March 7, 2026

    क्षत्रिय कुशवाह समाज द्वारा फाग महोत्सव ओर होली मिलन समारोह

    March 7, 2026

    रंगों का साइड इफेक्ट: होली के बाद त्वचा और आंखों की परेशानी से सिम्स में 465 मरीज

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.