Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»728 करोड़ का आलीशान होटल बना सेलेना गोमेज की शादी का वेन्‍यू, बेनी ब्लैंको संग रचाई शादी
    मनोरंजन

    728 करोड़ का आलीशान होटल बना सेलेना गोमेज की शादी का वेन्‍यू, बेनी ब्लैंको संग रचाई शादी

    AdminBy AdminSeptember 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    728 करोड़ का आलीशान होटल बना सेलेना गोमेज की शादी का वेन्‍यू, बेनी ब्लैंको संग रचाई शादी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स

    सेलेना गोमेज और बेनी ब्‍लैंको की खूबसूरत जोड़ी शनिवार, 27 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस ग्रैंड वेडिंग में जहां टेलर स्विफ्ट से लेकर पेरिस हिल्टन जैसी हस्तियां मेहमान बनकर पहुंचने वाली हैं, वहीं खबर है कि कपल ने सांता बारबरा के मन मोह लेने वाले समंदर तट पर स्थ‍ित होटल एल एनकैंटो को अपना वेडिंग वेन्‍यू चुना है। 728 करोड़ की कीमत वाले इस आलीशान होटल में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट, वकील जॉन कैनेडी जूनियर और क्लार्क गेबल जैसे हॉलीवुड सितारे रह चुके हैं।

    सेलेना और बेनी जिस होटल में शादी कर रहे हैं, उसे 'टिंडर' के को-फाउंडर जस्टिन मेटेन ने जुलाई 2025 में 82.2 मिलियन डॉलर (728 करोड़ रुपये) में खरीदा है। 'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अल्‍ट्रा प्रीमियम प्रॉपर्टी में कुल 90 कमरे हैं, जिनमें से हर का एक रात का किराया लगभग 3500 डॉलर यानी 3.1 लाख रुपये है।

    सेलेना-बेनी ने बुक किया पूरा होटल, एक रात का क‍िराया 2.7 करोड़ रुपये
    इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने शादी के लिए यह पूरा का पूरा होटल बुक कर लिया है। यानी अगर ऊपर बताई गई कीमत को ध्यान में रखा जाए, तो कपल अपने मेहमानों के ठहरने के लिए ही हर रात 2.7 करोड़ रुपये का खर्च उठाएगा। यह होटल एल एनकैंटो 7 से 7.5 एकड़ जमीन पर बना है।

    कैलिफोर्निया पहुंच चुकी हैं टेलर स्‍व‍िफ्ट
    इसी के साथ शादी में शरीक होने वाले मेहमानों की लिस्‍ट की चर्चा भी जोरशोर से चल रही है। 'पेज सिक्स' का कहना है कि सिंगर टेलर स्विफ्ट अपनी सहेली की शादी के लिए कैलिफोर्निया पहुंच चुकी हैं। लेकिन उनके मंगेतर ट्रैविस केल्से समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उनकी टीम 'द कैनसस सिटी चीफ्स' का रविवार को मैच है। इससे पहले जब सेलेना गोमेज ने बेनी के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी, तब टेलर स्‍व‍िफ्ट ने कहा था कि वह शादी में फ्लावर गर्ल बनना चाहेंगी।

    सेलेना-बेनी की वेडिंग गेस्‍ट लिस्‍ट
    खबर है कि पेरिस हिल्टन भी अपने पति कार्टर रूम के साथ शादी में शामिल होंगी। 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' में सेलेना के को-स्‍टार रह चुके स्टीव मार्टिन और मार्टिन शॉर्ट भी गेस्‍ट लिस्‍ट में हैं। मेरिल स्ट्रीप के नाम पर भी संशय की स्थिति है। वैसे, चर्चा ये है कि मेरिल इन दिनों मार्टिन शॉर्ट को डेट कर रही हैं।

    सेलेना ब्राइड्समेड्स में एशले, रकेले, कोर्टनी और प्रिसिला
    सेलेना गोमेज के ब्राइड्समेड्स में उनके सबसे करीबी दोस्तों को शामिल किया गया है। इनमें एशले कुक, रकेले स्टीवंस, कोर्टनी लोपेज और प्रिसिला डिलियोन शामिल हैं।

    सेलेना गोमेज-बेनी ब्लैंको की लव स्‍टोरी
    सेलेना और ब्लैंको दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बेनीी ब्लैंको, एक गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता है। उन्‍होंने सेलेना के दो एक्‍स बॉयफ्रेंड्स जस्टिन बीबर और द वीकेंड के साथ भी काम किया है। सेलेना और बेनीी ब्‍लैंको की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इनमें 'किल देम विद काइंडनेस', 'सेम ओल्ड लव' और कैशमेयर कैट के साथ उनका गाना 'ट्रस्ट नोबडी' शामिल हैं। दो साल पहले दिसंबर 2023 में, सेलेना ने पुष्टि की थी कि वह और ब्लैंको पिछले 6 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    बेनी ब्‍लैंको ने सेलेना के साथ होने पर कही थी ये बात
    इसके ठीक एक साल बाद, सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की अंगूठी पहने एक तस्वीर पोस्ट की। इस तरह समझा जा रहा है कि सेलेना और बेनीी 2023 से डेटिंग कर रहे हैं। अच्‍छी बात यह भी रही है कि इस कपल ने कभी इस रिश्‍ते को छुपाया नहीं। दोनों अक्‍सर पब्‍ल‍िक प्‍लेस पर भी प्‍यार का इजहार करते दिखे हैं। बेनीी ब्‍लैंको खासकर अपनी साथी के बारे में बात करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। 'हॉवर्ड स्टर्न शो' में भी उन्होंने कहा था, 'जब मैं उसे देखता हूं… तो मुझे हमेशा ऐसा लगता है, मुझे नहीं पता कि इससे बेहतर दुनिया और कहां हो सकती है।'

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Benny Blanco. Selena Gomez wedding
    Admin

    Related Posts

    जब अंगद बना चुनौती: रामायण के उस मुस्लिम एक्टर की कहानी, जिसने रावण की लंका हिला दी

    February 14, 2026

    सुकेश चंद्रशेखर का नया खुलासा, वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को दिया महंगा तोहफा

    February 14, 2026

    हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ हुए शाहरुख खान के फैन, बोले– उनसे बड़ा एक्टर कोई नहीं

    February 14, 2026

    जहाँ बच्चे खेलते हैं गिल्ली-डंडा, वहीं 13 साल के जयवर्धन ने Shark Tank में जीत ली ₹60 लाख की डील

    February 14, 2026

    यूपी के मैनपुरी में बड़ी ठगी का मामला, श्रेयस तलपड़े सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    February 14, 2026

    Farhan Akhtar का हॉलीवुड डेब्यू, निभाएंगे मशहूर म्यूजिकल माइस्त्रो का किरदार

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.