Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»यूपीआईटीएस 2025 बना उद्योग जगत के लिए गेम-चेंजर
    राज्य

    यूपीआईटीएस 2025 बना उद्योग जगत के लिए गेम-चेंजर

    AdminBy AdminSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूपीआईटीएस 2025 बना उद्योग जगत के लिए गेम-चेंजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूपीआईटीएस 2025 

    योगी सरकार की नीतियों से उद्यमियों को मिल रही नई पहचान

    बुलंदशहर से ग्रेटर नोएडा तक गूंज रही सफलता की कहानियां

    बी2बी मीटिंग्स ने प्रदेश के उद्यमियों के लिए खोले नए कारोबार के रास्ते

    विदेशी बाजार में सराहे जा रहे यूपी के प्रोडक्ट्स

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बना यूपी के उद्योगों के विकास की रीढ़

    ग्रेटर नोएडा
    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस 2025) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निवेश और उद्योग का नया हब बन चुका है। इस मेगा इवेंट में शामिल देश-विदेश के उद्यमियों ने न सिर्फ अपने प्रोडक्ट्स की शानदार ब्रांडिंग की, बल्कि प्रदेश सरकार की पहल की सराहना करते हुए खुले दिल से सीएम योगी का आभार भी जताया। बी2बी मीटिंग्स के जरिए उद्यमियों को बेहतरीन बिजनेस लीड्स मिली हैं, जो एमओयू में बदलकर भविष्य की मजबूत आर्थिक साझेदारी की नींव रख रही हैं।

    योगी सरकार ने उद्यमियों के लिए खोले वैश्विक दरवाजे- गौरव गुप्ता
    बुलंदशहर के उद्यमी गौरव गुप्ता ने कहा कि बी2बी मीटिंग्स के जरिए उन्हें वैश्विक खरीदारों से मिलने का अवसर मिला। कई विदेशी बायर्स के साथ उनकी मीटिंग्स हुई हैं और कुछ ने एमओयू भी साइन किए हैं। गौरव ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म हमारे लिए बहुत मददगार है। योगी सरकार ने उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में जो कदम उठाए हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।

    व्यापक बिजनेस लीड्स से बढ़ रहा आत्मविश्वास- वंश 
    ग्रेटर नोएडा के उद्यमी वंश दरगन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां आकर बहुत सुकून मिला। योगी सरकार ने उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए शानदार पहल की है। यहां हमें न केवल बिजनेस लीड्स मिली हैं, बल्कि अपने कारोबार को अन्य देशों तक ले जाने का रास्ता भी खुला है।

    विदेशी बाजार में पसंद आ रहे यूपी के प्रोडक्ट्स- यश
    ग्रेटर नोएडा के यश ने बताया कि उनके इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स को विदेशी बायर्स ने बहुत पसंद किया है। उन्होंने कहा कि हम प्रतिदिन बी2बी मीटिंग्स कर रहे हैं और हमें ढेरों बिजनेस लीड्स मिल रही हैं। यूपीआईटीएस और योगी आदित्यनाथ सरकार की यह पहल हम जैसे उद्यमियों के लिए बेहद हेल्पफुल है। इसके लिए हम प्रदेश सरकार और सीएम योगी का तहेदिल से आभार जताते हैं।

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का नया मॉडल
    यूपीआईटीएस 2025 यह दिखा रहा है कि किस तरह उत्तर प्रदेश अब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का मॉडल बन रहा है। योगी सरकार द्वारा बनाए गए निवेश-हितैषी माहौल ने उद्यमियों को आत्मविश्वास और अवसर दोनों दिए हैं। यही वजह है कि छोटे शहरों से लेकर बड़े उद्योगपति तक, हर कोई इस आयोजन को गेम-चेंजर मान रहा है। यूपीआईटीएस 2025 ने यह साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच और नीतियां उत्तर प्रदेश को निवेश, उद्योग और वैश्विक व्यापार की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं। उद्यमियों ने मिलकर यही कहा कि“थैंक्यू योगी जी, आपने हमारे सपनों को नया आयाम दिया।”

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    UPITS 2025
    Admin

    Related Posts

    रतलाम का सरकारी स्कूल छाया खास, बच्चों में बैग नहीं और मुंहजबानी से 40 तक के पहाड़े याद

    February 17, 2026

    उज्जैन में महाभारत की ताकत का अनुभव, महाकाल नगरी में पहली बार सजे 100 से अधिक युद्धास्त्र

    February 17, 2026

    ग्वालियर एलिवेटेड रोड अपडेट: 28 इमारतें हटेंगी, खाली जमीन का अधिग्रहण तय

    February 17, 2026

    आधुनिक माउंटेन गन सिस्टम का निर्माण: जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में 100 धनुष तोपों के लिए तैयारी

    February 17, 2026

    गिद्ध संरक्षण के लिए नई पहल: MP में एप के जरिए होगी 7 प्रजातियों की मॉनिटरिंग

    February 17, 2026

    तापमान में उछाल का असर, गेहूं की पैदावार पर संकट के बादल

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रतलाम का सरकारी स्कूल छाया खास, बच्चों में बैग नहीं और मुंहजबानी से 40 तक के पहाड़े याद

    February 17, 2026

    India vs Pakistan की टक्कर T20 WC 2026 में? जानिए संभावित तारीख और तरीका

    February 17, 2026

    उज्जैन में महाभारत की ताकत का अनुभव, महाकाल नगरी में पहली बार सजे 100 से अधिक युद्धास्त्र

    February 17, 2026

    ताजपोशी के दिन सवाल तय: तारिक रहमान की संपत्ति कितनी है — पत्नी जुबैदा की आमदनी से तुलना

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.