Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»यूपी में महिला उद्यमिता को मिल रही नई उड़ान
    राज्य

    यूपी में महिला उद्यमिता को मिल रही नई उड़ान

    AdminBy AdminSeptember 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूपी में महिला उद्यमिता को मिल रही नई उड़ान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूपीआईटीएस 2025

    यूपीआईटीएस में दिख रहा महिला शक्ति का जलवा
     
    डॉ. निधि जैन की प्रेरक यात्रा अन्य महिलाओं को भी कर रही है प्रेरित 

    लखनऊ के छोटे से कमरे से शुरू हुआ सफर, आज नोएडा तक पहुंचा

    लखनऊ चिकनकारी को वैश्विक पहचान दिला रहीं डॉ. निधि जैन

    30 से 40 महिलाओं को रोजगार देकर रच रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी

    योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिल रहा संबल

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से बदला उत्तर प्रदेश का कारोबारी परिदृश्य

    महिला सुरक्षा और आत्मविश्वास से बढ़ा व्यापार का हौसला

    हैंडमेड चिकनकारी डिज़ाइन ने खींचा खरीदारों का ध्यान

    ग्रेटर नोएडा
    आठ साल पहले लखनऊ में के छोटे से कमरे में बैठी डॉ. निधि जैन के पास केवल सपने थे और उन्हें पूरा करने का जज्बा। परिवार और समाज की तमाम जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने हुनर पर विश्वास किया और महिला परिधानों में पारंपरिक लखनऊ चिकनकारी और इंब्रायडरी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। शुरुआत में संसाधन सीमित थे, लेकिन हौसला अटूट। यही वजह रही कि उनका छोटा-सा काम धीरे-धीरे लखनऊ शहर से निकलकर नोएडा तक पहुंच गया। आज उनके पास न केवल लखनऊ में, बल्कि नोएडा में भी आधुनिक स्टूडियो हैं, जहां 30 से 40 महिलाएं रोज़गार पा रही हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उनके ब्रांड को एक पहचान दिलाई है। खास बात यह है कि उनके द्वारा बनाई गई कढ़ाई पूरी तरह से हैंडमेड होती है, जिसमें एक-एक डिजाइन तैयार करने में महीनों का समय लग जाता है।

    योगी सरकार ने दिया नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का विश्वास
    डॉ. जैन मानती हैं कि उनकी सफलता की कहानी केवल उनकी मेहनत की नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में बदले माहौल की भी गवाही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिला उद्यमियों के लिए जो नीतियाँ बनीं, उनका उन्हें सीधा लाभ मिला। चाहे ब्याजमुक्त लोन हो, आसान सब्सिडी स्कीम्स हों या बिज़नेस स्थापित करने की सहूलियत—आज हर महिला को प्रदेश में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। डॉ. जैन कहती हैं कि योगी सरकार ने महिला उद्यमियों को फुल सपोर्ट दिया है। आज हम सर उठाकर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान कर पा रहे हैं।

    यूपीआईटीएस 2025 से महिला शक्ति को मिला बड़ा मंच
    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) इस नई सोच और बदलते परिदृश्य का सबसे बड़ा प्रमाण है। लखनऊ और नोएडा से अपने ब्रांड को खड़ा करने वाली डॉ. जैन भी इस शो का हिस्सा बनीं। उन्होंने स्टॉल नंबर 15 पर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। यहां आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने उनके चिकनकारी डिज़ाइनों की खूब सराहना की। उनके स्टॉल पर महिलाओं की भागीदारी और रोजगार का मॉडल देखकर अन्य महिला उद्यमियों को भी प्रेरणा मिली। उनके अनुसार, यूपीआईटीएस 2025 केवल एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि यह संदेश है कि उत्तर प्रदेश अब महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित और अनुकूल निवेश गंतव्य बन चुका है।

    बदलते उत्तर प्रदेश में बदलती महिलाएं
    डॉ. निधि जैन के मुताबिक, पिछले साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने एक ऐतिहासिक बदलाव देखा है। व्यापार करना और व्यापार शुरू करना अब बेहद आसान हो गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से व्यापारियों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचने में आसानी हो रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि अब महिला उद्यमियों को सुरक्षा और आत्मविश्वास दोनों मिल रहा है।

    महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल
    आज डॉ. निधि जैन जैसी उद्यमी न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार और सम्मानजनक जीवन का अवसर दे रही हैं। इस तरह की कहानियाँ इस बात का सबूत हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव का साक्षी बन रहा है। डॉ. निधि जैन की यह यात्रा केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर है, जहां महिला उद्यमियों को न सिर्फ सपने देखने की आजादी मिली है, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए सरकार की ठोस नीतियां और समर्थन भी मिल रहा है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Women entrepreneurship
    Admin

    Related Posts

    घर में आग से फटे सिलेंडर व एसी कंप्रेसर से महिला की मौत

    March 9, 2026

    नवरात्रि मेले में स्वास्थ्य सेवा: निजी अस्पताल लगाएगा फ्री मेडिकल कैंप, तुरंत इलाज की सुविधा

    March 9, 2026

    विधानसभा में लखमा का सवाल- ‘जिन किसानों का धान नहीं खरीदा, कौन पटाएगा उनका कर्ज?

    March 9, 2026

    जनता दर्शन में अनोखा संवाद: सीएम ने बच्चे से की पढ़ाई पर बात, दी सलाह- मोबाइल नहीं, किताबों पर दो ध्यान

    March 9, 2026

    सीएम योगी ने दी बच्चों को सीख- किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग न करो

    March 9, 2026

    MP में स्टापेंड संशोधन लागू न होने पर मेडिकल कॉलेजों में 8 हजार डॉक्टर्स हड़ताल पर

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घर में आग से फटे सिलेंडर व एसी कंप्रेसर से महिला की मौत

    March 9, 2026

    मिडिल ईस्ट संकट का असर, रुपया टूटा — डॉलर के मुकाबले 92.5 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर

    March 9, 2026

    नवरात्रि मेले में स्वास्थ्य सेवा: निजी अस्पताल लगाएगा फ्री मेडिकल कैंप, तुरंत इलाज की सुविधा

    March 9, 2026

    फाइनल से दूर रहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख-रश्मिका समेत सितारों ने जीत का जश्न मनाया

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.