Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद BCCI ने किया मालामाल, ACC से नौ गुना ज्यादा प्राइज मनी बांटी
    खेल

    टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद BCCI ने किया मालामाल, ACC से नौ गुना ज्यादा प्राइज मनी बांटी

    AdminBy AdminSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद BCCI ने किया मालामाल, ACC से नौ गुना ज्यादा प्राइज मनी बांटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई 

    भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. एक दबाव भरे मैच में पहले कुलदीप यादव की शानदार फिरकी और फिर तिलक वर्मा की ऐतिहासिक पारी ने मेन इन ब्लू को चैंपियन बनाया. इस बड़ी ट्रॉफी के साथ ही भारतीय टीम को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से इनाम राशि मिली. लेकिन इस इनामी राशि से लगभग 9 गुना ज्यादा भारी-भरकम इनाम राशि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से भी मिली. बीसीसीआई ने इसका खुला ऐलान एक्स पर किया और उन्होंने पाकिस्तान को भरपूर बेइज्जत भी किया. 

    भारतीय टीम 2025 एशिया कप में ‘मेन इन ब्लू’ ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, जिसमें पाकिस्तान पर लगातार तीन जीत शामिल थीं. रोमांचक फाइनल में मिली इस जीत के साथ भारत ने खिताब जीता तो एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से 3,00,000 डॉलर यानी 2.5 करोड़ रुपये मिले. वहीं बीसीसीआई की ओर से अपनी चैंपियन टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि की घोषणा भी की. बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, “3 वार. 0 जवाब. एशिया कप चैंपियंस. संदेश साफ है. टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ का इनाम.”

    अपराजेय रहा भारत

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराया- ग्रुप स्टेज, सुपर-फोर और फिर फाइनल में. इसके अलावा पहले राउंड में यूएई और ओमान को हराया, दूसरे राउंड में बांग्लादेश को मात दी और सुपर ओवर में रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका पर जीत दर्ज की.
    लगभग तीन साल से मल्टी नेशन टूर्नामेंट में अनबीटेबल है भारत

    यह लगातार तीसरा मल्टी-नेशनल व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट है जो भारत ने अपराजित रहकर जीता है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2024 का टी20 विश्व कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती थी. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 2023 की शुरुआत से अब तक भारतीय टीम किसी भी मल्टी-टीम टी20 टूर्नामेंट में अजेय रही है. इस दौरान उसने लगातार 17 मैच जीते हैं, जिसमें 2023 एशिया कप, फिर टी20 विश्व कप 2024 और अब एशिया कप 2025 शामिल हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    ACC prize money BCCI Team India top-news
    Admin

    Related Posts

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026

    बड़े तालाब में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई, IAS बंगला और 200 अन्य अवैध निर्माण चिन्हित

    March 7, 2026

    MP में जमीन विवादों को लेकर नई व्यवस्था, संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी, रजिस्ट्री से पहले आपत्ति दिखेगी

    March 7, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.