Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मंत्री टेटवाल का बयान: मंगलसूत्र पहनकर, तिलक लगाकर आएं लव जिहाद करने वाले’ – गरबा को लेकर उठी बहस
    मध्यप्रदेश

    मंत्री टेटवाल का बयान: मंगलसूत्र पहनकर, तिलक लगाकर आएं लव जिहाद करने वाले’ – गरबा को लेकर उठी बहस

    AdminBy AdminSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंत्री टेटवाल का बयान: मंगलसूत्र पहनकर, तिलक लगाकर आएं लव जिहाद करने वाले’ – गरबा को लेकर उठी बहस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उज्जैन

    मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने अजीबो गरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद वाले भी दुर्गा पंडाल में आ सकते हैं। शर्त है कि वह गंगा मैया और गाय को गो माता मानें, साथ ही तिलक लगाकर,पत्नी के साथ लाल साड़ी पहनकर,कलावा बांधकर,मंगलसूत्र और मांग भर कर और एक सनातनी की तरह बनकर आएं। इसके साथ उन्होंने चेतवानी दी कि दुर्गा पंडाल में आएं,लेकिन किसी बहू-बेटी,बहन को गलत निगाह से देखा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। उसकी जगह जेल में होगी। उनका यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    शाजापुर जिले के सारंगपुर में  त्रिपोलिया बाजार स्थित अम्बे माता मंदिर से भैंसवा माता बिजासन धाम के लिए चुनरी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी कौशल विकास मंत्री और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने लगभग 21 किलोमीटर पैदल चलकर माता के दरबार में 51 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। इस दौरान पूरे मार्ग पर मंत्री पैदल चलकर मां भैंसवा बिजासन के दरबार पहुंचे। यात्रा में नगर और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल थे। चुनरी यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

    लव जिहाद को लेकर बोले गौतम टेटवाल

    एमपी के मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि लव जिहाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमारे समाज के बहनों-भाइयों को समझाना होगा,उनसे भी मेरा निवेदन है। लव जिहाद वाले भी आएं, वह भी दर्शन करें,वह भी गरबा करें, उनकी पत्नी को लेकर आएं, लाल साड़ी पहनें, मंगलसूत्र पहन कर आएं, मांग भर कर आएं, कलावा पहन कर आएं, माथे पर तिलक लगाएं और बिजासन मैया का जयकारा करें। वो हमारे साथ आ सकते हैं।

    गो माता और गंगा को मैया माने

    गौतम टेटवाल ने आगे हा कि एक बार गंगा मैया को, गो माता को माता मानें, हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। मां का दरबार सबके लिए खुला है। आइए। जनेऊ पहन के शिखा रख के ,भगवा पहन के, गंगा जी में स्नान करने के बाद आपका स्वागत है। सनातनी बनकर आए। हम तो आपको सनातनी बनाना चाहते हैं।

    हिंदू उत्सव समिति और आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर निकाली जाती है। इस वर्ष 51 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर नगर वासियों ने सुख-समृद्धि की कामना की। भैंसवा माता बिजासन धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की और चुनरी अर्पित की। मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसमें श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली और समाज की उन्नति की कामना की।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Minister Gautam Tetwal
    Admin

    Related Posts

    वर्ष 2025 में 820 विदेशी पर्यटकों ने की छत्तीसगढ़ की यात्रा

    March 7, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम की बदहाल व्यवस्था उजागर

    March 7, 2026

    ग्राम पंचायत बुड़ार में स्वच्छता की अलख जगाकर बनीं प्रेरणा स्रोत

    March 7, 2026

    बीफ कांड में SIT ने 56 दिन बाद कोर्ट में चालान किया पेश

    March 7, 2026

    छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर में नंबर-1

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    वर्ष 2025 में 820 विदेशी पर्यटकों ने की छत्तीसगढ़ की यात्रा

    March 7, 2026

    T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह की चर्चा, न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

    March 7, 2026

    सिर्फ कुछ चीज़ों से घर पर बनाएं परफेक्ट दानेदार कलाकंद, आसान रेसिपी

    March 7, 2026

    बीफ कांड में SIT ने 56 दिन बाद कोर्ट में चालान किया पेश

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.