Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»WTC में बुमराह का जलवा, भारतीय सरज़मीं पर रचा अनोखा रिकॉर्ड
    खेल

    WTC में बुमराह का जलवा, भारतीय सरज़मीं पर रचा अनोखा रिकॉर्ड

    AdminBy AdminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WTC में बुमराह का जलवा, भारतीय सरज़मीं पर रचा अनोखा रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। बुमराह ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारतीय सरज़मीं पर अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले केवल रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा यह कारनामा कर चुके थे, लेकिन दोनों ही स्पिनर हैं।

    वेस्टइंडीज की पहली पारी पर कहर
    वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने मेहमान टीम को कोई मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाज़ी के सामने कैरेबियाई बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप रहे और पहली पारी में महज़ 162 रन पर सिमट गए।

    बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से 3 विकेट झटके। उन्होंने ओपनर जॉन कैंपबेल को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स और जोहान लेयनी को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया।

    बुमराह ने इस प्रदर्शन के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में घरेलू मैदान पर 50 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बने।

    बुमराह से पहले भारत की ओर से अश्विन (149 विकेट) और जडेजा (94 विकेट) ने घरेलू मैदान पर WTC में 50 विकेट पूरे किए थे। लेकिन दोनों स्पिनर हैं। ऐसे में बुमराह का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है।

    13 मैचों में पूरे किए 50 विकेट
    जसप्रीत बुमराह ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत में 13 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 50 विकेट चटकाए। उनका घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 45 रन देकर 6 विकेट रहा है। बुमराह की यॉर्कर गेंदों का कोई तोड़ नहीं माना जाता और जब वह लय में आते हैं, तो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज़ उनके सामने टिक पाना आसान नहीं समझता।

    करियर में 200 से ज़्यादा विकेट
    जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने लगातार अपनी फिटनेस और धारदार गेंदबाज़ी से भारतीय आक्रमण की रीढ़ साबित किया है। अब तक खेले गए 49 टेस्ट मैचों में बुमराह 222 विकेट ले चुके हैं। इसमें 15 बार उन्होंने पारी में पाँच विकेट झटके हैं।

    बुमराह का यह रिकॉर्ड साबित करता है कि वह सिर्फ विदेशी पिचों पर ही नहीं, बल्कि भारतीय परिस्थितियों में भी टीम इंडिया के लिए मैच जिताने वाले गेंदबाज़ हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    first fast bowler Jasprit Bumrah wtc
    Admin

    Related Posts

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026

    पाकिस्तानी बैटर के समर्थन में डिविलियर्स-स्टेन, सलमान आगा के विवादित रन आउट पर मचा बवाल

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.