Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»5 अक्टूबर को भारत-पाक आमने-सामने, ‘नो हैंडशेक पार्ट 4’ में बेटियों का दमदार मुकाबला
    खेल

    5 अक्टूबर को भारत-पाक आमने-सामने, ‘नो हैंडशेक पार्ट 4’ में बेटियों का दमदार मुकाबला

    AdminBy AdminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    5 अक्टूबर को भारत-पाक आमने-सामने, ‘नो हैंडशेक पार्ट 4’ में बेटियों का दमदार मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारत और पाक‍िस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भ‍िड़ंत होनी है. लेकिन इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच मैदान पर माहौल कैसा रहेगा, क्या जो भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एश‍िया कप के दौरान ऐसा किया?

    वही काम हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी करती दिखेगी. इस पर कई सवाल हैं. पुरुष टीम ने 3 बार एश‍िया कप के दौरान हैंडशेक नहीं किया, ऐसे में सवाल है? क्या महिला क्रिकेट टीम नो हैंडशेक पार्ट 4 को वर्ल्ड कप के दौरान कंटीन्यू करेगी. 
    यह भी पढ़ें: भारत के सख्त तेवर, सूर्या ही नहीं रव‍ि शास्त्री ने भी क‍िया PAK कप्तान सलमान आगा को इग्नोर..! टॉस के बाद नहीं की बात

    इस बार का एशिया कप 2025 का ऐसे समय में हुआ, जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं. पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने उतरी थीं. लिहाजा मैदान पर भी उस तनाव की छाया साफ नजर आई.

    भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह रणनीति बना ली थी कि पाकिस्तान से किसी तरह की औपचारिकता नहीं निभाई जाएगी. मैच से पहले और बाद में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया. मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी तरह की बातचीत भी नहीं हुई.

    क्रिकेट के जरिये भारत ने यह संदेश दिया कि वह पाकिस्तान से बेहद नाराज है और हालिया घटनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकता.

    भारतीय खिलाड़ियों ने यह साफ कर दिया कि क्रिकेट में औपचारिकता निभाने के बावजूद वह पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्तों का दिखावा नहीं करेंगे. यह कदम पाकिस्तान को कड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश माना गया. 

    अब महिला टीम भी अपनाएगी यही रुख
    अब वही रवैया भारतीय महिला टीम में भी देखने को मिलेगा. महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को कोलंबो के न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा.

    इस मुकाबले में भी भारतीय महिला खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगी और औपचारिकता से दूरी बनाए रखेंगी. माना जा रहा है कि यह फैसला पुरुष टीम के कदम से प्रेरित है और भारत का सामूहिक संदेश है कि पाकिस्तान के साथ सामान्य व्यवहार की कोई गुंजाइश नहीं है. 

    भारत की इस रणनीति को सिर्फ खेल तक सीमित नहीं माना जा रहा. यह कदम कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने वाला है. क्रिकेट हमेशा से दोनों देशों के रिश्तों का आईना माना गया है और इस बार भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि हालात सामान्य होने तक क्रिकेट के मैदान पर भी सामान्य शिष्टाचार की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए.

    BCCI ने भारत-पाक मैच पर क्या कहा?

    देवजीत सैकिया ने BCCI Stumped को हैंडशेक को लेकर कहा-  मैं कुछ भी पूर्वानुमान नहीं लगा सकता, लेकिन उस देश के साथ हमारा संबंध वैसा ही है, पिछले हफ्ते में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारत वह मैच पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलेगा, और सभी क्रिकेट प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. मैं केवल यह सुनिश्चित कर सकता हूं कि जो कुछ भी एमसीसी (MCC) के क्रिकेट नियमों में लिखा है, वह किया जाएगा. हाथ मिलाने होंगे या गले मिलने होंगे, इसके बारे में मैं इस समय कुछ भी आश्वस्त नहीं कह सकता. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Fatima Sana Harmanpreet Kaur top-news
    Admin

    Related Posts

    गावस्कर ने की अक्षर पटेल की जमकर तारीफ, बोले– भारत के महान खिलाड़ियों में शामिल होने की राह पर

    March 6, 2026

    सारस संरक्षण को नई उड़ान: मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा सारस सर्किट

    March 6, 2026

    भाई के नक्शेकदम पर चले किदांबी श्रीकांत, कोच की रणनीति से चमकी बैडमिंटन करियर की किस्मत

    March 6, 2026

    कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, 13 साल में RSS से जुड़कर जेल गए, शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का गवर्नर नियुक्त किया गया

    March 6, 2026

    कर्नाटक बजट में अल्पसंख्यकों पर खास ध्यान, शिक्षा-कल्याण के लिए खोला खजाना

    March 6, 2026

    मध्य पूर्व संकट का असर: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1,097 अंक लुढ़का; बैंकिंग स्टॉक्स दबाव में

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बिहान योजना से मिली नई उड़ान, जानकी बनीं सफल महिला उद्यमी

    March 6, 2026

    नेचर कैंप मड हाउस से बढ़ेगा ईको-टूरिज्म, स्थानीय लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

    March 6, 2026

    गावस्कर ने की अक्षर पटेल की जमकर तारीफ, बोले– भारत के महान खिलाड़ियों में शामिल होने की राह पर

    March 6, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन किया जाएगा भुगतान

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.