Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»सगाई के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जानें शादी की तारीख और उनकी संपत्ति में फर्क
    मनोरंजन

    सगाई के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जानें शादी की तारीख और उनकी संपत्ति में फर्क

    AdminBy AdminOctober 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सगाई के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जानें शादी की तारीख और उनकी संपत्ति में फर्क
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सेरेमनी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। चूंकि पूरी रस्म पर्दे के पीछे हुई इसलिए अभी तक सगाई की कोई फोटो सामने नहीं आई है। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से दोनों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

    कब होगी दाेनों की शादी?

    अब सबकी नजरें उनकी शादी पर टिकी हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, विजय और रश्मिका अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, शादी को लेकर बाकी डिटेल्स का इंतजार अभी किया जा रहा है।

    कब से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट?

    दोनों एक्टर्स ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और न ही इस बारे में खुलकर बात की है। लेकिन कई बार दोनो को रेस्टोरेंट्स में साथ स्पॉट किया गया है और कई मौकों पर दोनों को साथ में छुट्टियां मानते भी स्पॉट किया गया है। विजय और रश्मिका का नाम पहली बार साल 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के दौरान जुड़ा था और इसके बाद 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ ने उनके अफेयर के चर्चा तेज कर दिए थे।

    कितनी है विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ
    विजय देवरकोंडा काफी लैविश लाइफ जीते हैं. अर्जुन रेड्डी एक्टर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले तेलुगु सितारों में से एक हैं. वे अपनी एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूलते हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 50-70 करोड़ रुपये के बीच है.

    क्या है विजय देवरकोंडा की कमाई का जरिया
    लाइगर अभिनेता की इनकम का सोर्स उनकी फिल्मों से फीस, उनका फैशन लेबल राउडी क्लब और वॉलीबॉल टीम की ऑनरशिप शामिल है. वे कई एंडोर्समेंट डील से भी खूब कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के फिल्म नगर में विजय देवरकोंडा के मल्टी-फ्लोर बंगले की कीमत 15 करोड़ रुपये है. 15 अक्टूबर, 2018 को, "वर्ल्ड फेमस लवर" अभिनेता ने अपना फ़ैशन ब्रांड लॉन्च किया और 2020 में Myntra पर राउडी वियर लॉन्च किया. इस फ़ैशन ब्रांड ने पिछले कुछ सालों खुद को लीडिंग एथलेटिक आउटफिट्स में से एक के रूप में सफलतापूर्वक इस्टैब्लिश किया है.

    विजय देवरकोंडा के पास हैं लग्जरी कारें
    विजय देवरकोंडा को लग्जरी कार कलेक्शन का भ शौक हैं, उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज है जिसकी कीमत 61.48 लाख रुपये है. इसे अलावा उनके पास 75 लाख की फोर्ड मुस्तांग, 85 लाख की वॉल्वो XC90 और 64 लाख रुपये की Range Rover भी है.

    वर्कफ्रंट

    रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं विजय देवरकोंडा हाल ही में गौतम तिन्ननुरी की फिल्म ‘किंगडम’ में दिखे थे।

     

    कितनी है रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ
    रश्मिका मंदाना को भारत की नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'छावा' अभिनेत्री की नेटवर्थ 66 करोड़ रुपये है. वे अपनी हर फिल्म से 4-8 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूलती गैं. हालाँकि, खबरों के अनुसार, 'पुष्पा 2' में श्रीवल्ली की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सबसे ज्यादा 10 करोड़ रुपये फीस मिली थी. रश्मिका की इनकम के अन्य सोर्स में ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली आय शामिल है. वह बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो जैसे ब्रांड्स से जुड़ी हैं. रश्मिका ने वीगन ब्यूटी कंपनी प्लम में भी इनवेस्ट किया हुआ है.

    रश्मिका की कई शहरों में है प्रॉपर्टी
    रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना की रियल एस्टेट में अच्छी पकड़ है, जिसमें मुंबई, हैदराबाद, गोवा और कूर्ग में घर भी शामिल हैं. सिकंदर अभिनेत्री के पास बैंगलोर में 8 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर भी है. गुडबाय अभिनेत्री को कारों का बहुत शौक है और उनके पास एक मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास, एक टोयोटा इनोवा, एक हुंडई क्रेटा, एक रेंज रोवर स्पोर्ट और एक ऑडी क्यू3 है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda
    Admin

    Related Posts

    कुमार सानू ने हिंदी फिल्म “दीप दुर्गा” के लिए दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया

    February 19, 2026

    20 फरवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र

    February 19, 2026

    विवादों के बीच केरला स्टोरी 2 को U/A सर्टिफिकेट, निर्माता ने कही अपनी बात

    February 19, 2026

    फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज ने छोड़ी राजनीति, बोले – इस खेल में ईमानदारी की कोई जगह नहीं

    February 19, 2026

    वेडिंग सेरेमनी से पहले दुल्हन जैसा निखरा विजय देवरकोंडा का आशियाना

    February 19, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में विवादित फिल्म का मामला, ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल वापस, किसी समुदाय को ठेस नहीं

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026

    डिजिटल इंडिया को बूस्ट: रिलायंस करेगा AI में मेगा इन्वेस्टमेंट, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर – अंबानी

    February 19, 2026

    त्योहार पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला: मुंबई से बिहार और पूर्वांचल के लिए 30 अतिरिक्त ट्रेनें

    February 19, 2026

    माता वैष्णो देवी भवन में वीडियो बनाना हुआ प्रतिबंधित, नए नियम के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.