Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»Zoho Vani: अरट्टई के बाद Zoho का धमाकेदार टूल, जिसे आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं
    तकनीकी

    Zoho Vani: अरट्टई के बाद Zoho का धमाकेदार टूल, जिसे आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं

    AdminBy AdminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Zoho Vani: अरट्टई के बाद Zoho का धमाकेदार टूल, जिसे आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    प्लेटफॉर्म Vani लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से छोटे व्यवसायों (SMBs) को अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। Vani में व्हाइटबोर्ड, फ्लोचार्ट, माइंड मैप और वीडियो कॉल जैसे कई टूल मिलते हैं। टीम इसके जरिए अलग-अलग सोर्स से डेटा लेकर आसानी से काम कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इस प्लेटफॉर्म के जरिए AI की मदद से कंटेंट भी बनाया जा सकता है। साथ ही, इनसाइट्स भी देखे जा सकते हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल करने के लिए लोगों को पैसे देने होंगे। फ्री में यूज करने वालों को प्लेटफॉर्म के बेसिक फीचर्स मिलेंगे।

    Vani का प्रत‍िमाह शुल्‍क
    ग्लोबली Zoho के Vani प्लेटफॉर्म का यूज करने के लिए 5 डॉलर प्रति महीने देने होंगे। भारत में 240 रुपये प्रति महीने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्लेटफॉर्म को फ्री में भी यूज किया जा सकता है। इसमें बेसिक फीचर्स के साथ 25 MB तक मीडिया अपलोड की सुविधा मिलती है। अगर आपको अपने डेटा और प्राइवेसी को लेकर चिंता है तो बता दें कि कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह यूजर्स का डेटा सेव नहीं करेगा। उनकी सारी डिटेल सुरक्षित रहेंगी। वानी जैसे एआई पावर्ड टूल क्‍या आपके करियर की दिशा बदल सकते हैं? समझने के लिए NBT Upskill AI से करियर ग्रोथ वर्कशॉप में रजिस्टर करें।

    मिलते हैं कई टूल
    Zoho ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि Vani में व्हाइटबोर्ड, फ्लोचार्ट, डायग्राम, माइंड-मैपिंग और वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग जैसे कई टूल मिलेंगे। यह प्लेटफॉर्म टीमों को डेस्कटॉप, क्लाउड ड्राइव और एक्सेल शीट जैसे अलग-अलग सोर्स से डेटा लेकर एक साथ काम करने में मदद करेगा। इससे टीमों के लिए जानकारी शेयर करना और उस पर काम करना बहुत आसान हो जाएगा।

    Vani के प्रोडक्ट हेड कार्तिकयन जंबुलिंगम ने कहा है Vani पर सभी विभागों के लिए एक ही कैनवास में कई टूल का एक सेट मिलता है। इससे ऐप-स्विचिंग, प्रोसेस या ऑनबोर्डिंग की दिक्कत खत्म हो जाएगी।

    बता दें कि इसमें "Space and Zone" फ्रेमवर्क भी मिलता है। यह फ्रेमवर्क टीमों को स्वतंत्र रूप से काम करने की सुविधा देता है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर वे आसानी से एक-दूसरे के साथ कोलेब भी कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म में AI भी मिलता है। यह AI यूजर्स को कंटेंट बनाने में मदद करता है। Vani में प्लानिंग, ब्रेनस्टॉर्मिंग, डिजाइन डायग्राम और सोशल मीडिया क्रिएटिव के लिए रेडी-टू-यूज टेम्पलेट्स और टूलकिट की एक लाइब्रेरी भी है। यह सब प्रोजेक्ट वर्कफ्लो को बहुत आसान बनाता है। हाल ही में, Zoho का मैसेजिंग ऐप Arattai भी काफी चर्चा में आया। इसके बाद इसका वेब ब्राउजर Ulaa भी लोगों की नजरों में आया है। अब देखना है कि वानी को लोगों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Zoho Zoho Vani
    Admin

    Related Posts

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026

    Nothing का डबल सरप्राइज़: 5 मार्च को Phone 4a और 4a Pro की होगी एंट्री

    March 4, 2026

    आपके फोन की स्पीड चुरा रहे हैं ये ऐंड्रॉयड ऐप्स, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.