Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»तेजी के मोड में शेयर बाजार, IT सेक्टर चमका, निफ्टी ने पार किया 25,000 का आंकड़ा
    व्यापार

    तेजी के मोड में शेयर बाजार, IT सेक्टर चमका, निफ्टी ने पार किया 25,000 का आंकड़ा

    AdminBy AdminOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेजी के मोड में शेयर बाजार, IT सेक्टर चमका, निफ्टी ने पार किया 25,000 का आंकड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी देखी जा रही है, कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को दोपहर ढाई बजे सेंसेक्स में करीब 550 अंकों की और निफ्टी में 165 अंकों की तेजी देखी जा रही है. Nifty इंडेक्स 25 हजार से ऊपर बना हुआ है. जबकि सेंसेक्स (Sensex) 81,750 के ऊपर बना हुआ है.

    दरअसल सोमवार को सुस्ती के साथ निफ्टी की शुरुआत हुई. लेकिन बाजार में अचानक आई तेजी के बीच आईटी और फाइनेंस स्टॉक्स ने मोर्चा संभाल लिया है. सबसे ज्यादा श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के शेयर में 4.40 फीसदी, टीसीएस में 2.63 फीसदी और अपोलो हॉस्पिटल में 2.84 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. 

    सुस्त शुरुआत, फिर बना रॉकेट
    शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,207.17 के लेवल से मामूली बढ़त लेकर 81,274.79 पर खुला और फिर कुछ देर तक सुस्ती के साथ ही कारोबार करता रहा. लेकिन घंटेभर के कारोबार के बाद अचानक से इसकी चाल बदल गई और ये 300 अंक से ज्यादा उछलकर 81,357 पर जा पहुंचा.

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी भी नजर आया. इसकी ओपनिंग अपने पिछले बंद 24,894.25 की तुलना में बढ़त के साथ 24,916.55 पर हुई और फिर ये तेज रफ्तार के साथ 24,989.95 पर जा पहुंचा. 

    इन शेयरों में एक्शन 

    कारोबार के दौरान Max Health, Apollo Hospitals, Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finance और TCS के शेयर सबसे तेज भागने वाले स्टॉक्स में शामिल रहे, जबकि टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, SBI Life Insurance, Tata Motors, Cipla और Asian Paints में गिरावट दर्ज की गई. 

    शेयर बाजार में उछाल के पीछे ये तीन बड़े कारण
    पहला- बैंकिंग सेक्टर में भारी खरीदारी हुई, क्योंकि HDFC और कोटक महिंद्रा जैसी बैंकों ने शानदार तिमाही रिपोर्ट दी. निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बैंक शेयरों की मांग बढ़ी. IT सेक्टर के शेयरों में अच्छा रुझान दिखा. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.5% ऊपर है, और सभी IT शेयर हरे निशान में हैं.

    दूसरा- दुनिया भर के बाजारों में सकारात्मक माहौल रहा. एशियाई बाजार और अमेरिकी फ्यूचर्स में बढ़त ने भारत को भी रफ़्तार दी.

    तीसरा- भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ, इससे विदेशी निवेशकों को सहजता मिली और निवेश का माहौल बेहतर हुआ. टेक्निकल तौर पर भी निफ्टी 25 हजार से ऊपर कारोबार कर रहा है.  

    (नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    market stocks
    Admin

    Related Posts

    यूपी चुनाव 2027 की जंग शुरू, BJP vs सपा—किसका प्लान पड़ेगा भारी?

    March 4, 2026

    राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज: महाराष्ट्र में 7 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

    March 4, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    राज्यसभा रेस में नितिन नवीन, बंगाल पर फोकस बढ़ा; BJP ने जारी की 8 कैंडिडेट की लिस्ट

    March 3, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या झटका? HRA दरों और शहरों की श्रेणी पर 8वें वेतन आयोग की नजर

    March 3, 2026

    BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन जाएंगे संसद; बिहार की दूसरी सीट पर सस्पेंस

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां

    March 4, 2026

    ‘गबरू’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे सनी देओल, रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट—सलमान खान करेंगे सरप्राइज़ एंट्री

    March 4, 2026

    Census 2027 बड़ा बदलाव: हर घर को मिलेगा अलग ID, सरकार बनाएगी नया डेटा सिस्टम

    March 4, 2026

    पानी पहुंचा तो आई मुस्कान, ठरकपुर में विकास की नई कहानी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.