Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»ऑन-स्क्रीन भाभी बनकर रेणुका शहाणे ने जीता दिल, राजश्री पोडक्शन ने बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश
    मनोरंजन

    ऑन-स्क्रीन भाभी बनकर रेणुका शहाणे ने जीता दिल, राजश्री पोडक्शन ने बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश

    AdminBy AdminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑन-स्क्रीन भाभी बनकर रेणुका शहाणे ने जीता दिल, राजश्री पोडक्शन ने बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की ऑन-स्क्रीन भाभी बनकर घर-घर फेमस होने वाली अदाकारा रेणुका शहाणे आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें असल पहचान सलमान खान की प्यारी भाभी बनकर मिली। “हम आपके हैं कौन” में उनकी छोटी सी भूमिका को आज भी याद किया जाता है। राजश्री बैनर ने रेणुका शहाणे को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके रोल को याद भी किया है।

    सोशल मीडिया पर फिल्म की पुरानी फोटोज शेयर कर प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “हमारी पसंदीदा पूजा भाभी, रेणुका शहाणे को जन्मदिन की शुभकामनाएं! ‘हम आपके हैं कौन’… में उनकी भूमिका! परफेक्ट ऑन-स्क्रीन भाभी के लिए मानक स्थापित किया।” इस फिल्म में उन्होंने एक सुलझी लड़की का किरदार निभाया था, जो पूरे परिवार को लेकर चलती है। एक्ट्रेस का रोल इतना फेमस हो गया है कि हर भाभी अपने देवर की शादी में ‘पूजा भाभी’ के जैसे ही ‘लो चली मैं” गाने पर नाचना चाहती है।

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऑनस्क्रीन प्यारी सी दिखने वाली पूजा भाभी ने टीवी के सबसे खतरनाक विलेन आशुतोष राणा से शादी की है। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म के प्रीव्यू में हुई थी। फिल्मों में काम करने की वजह से आशुतोष उन्हें अच्छे से जानते थे लेकिन एक्ट्रेस उनसे बिल्कुल अंजान थी। आशुतोष को पहली ही नजर में रेणुका से प्यार हो गया था और उन्होंने सोच लिया था कि जिंदगी तो इन्हीं के साथ बितानी है। उन्होंने एक डायरेक्टर से उनका नंबर लिया और बातों का सिलसिला शुरू हुआ।

    आशुतोष पहले रेणुका को फोन कर कविता सुनाते थे और कविता सुनाते-सुनाते एक्ट्रेस भी उनके प्यार में पड़ गईं, लेकिन अब दोनों को शादी करनी थी और दोनों ही हिचकिचा रहे थे। रेणुका की मां का मानना था कि आशुतोष की फैमिली बहुत बड़ी है और छोटे से गांव से आती है, ऐसे में रेणुका के लिए एडजस्ट करना मुश्किल होगा, वहीं एक्टर को भी लगता है कि शादी लंबी नहीं चलेगी। हालांकि, आशुतोष के गुरुजी ने खुद उन्हें एक्ट्रेस से शादी करने की सलाह दी और फिर दोनों ने शादी रचा ली, जो बहुत अच्छे से चल रही है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो रेणुका ने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ ने विश्व भर में लगभग 135 करोड़ का कलेक्शन किया था, और ये पहली फिल्म थी जिसे 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मिली थी। गौर करने वाली बात है कि फिल्म 6 करोड़ के बजट में बनी थी। इसके अलावा, साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ में रेणुका का रोल छोटा था, लेकिन उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी। इसके अलावा, वे ‘3 स्टोरीज’ और ‘बकेट लिस्ट’ में भी दिखीं थीं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rajshri Productions Renuka Shahane
    Admin

    Related Posts

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    March 13, 2026

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    March 13, 2026

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    परीक्षा की तैयारी तेज: 5वीं और 8वीं की गोपनीय सामग्री बांटी गई, सुरक्षा के लिए थाने में जमा

    March 14, 2026

    मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा हौसला बढ़ाता है : आकांक्षा सत्यवंशी

    March 14, 2026

    MP में गर्मी का कहर: नर्मदापुरम में 40.1°C तापमान, हीट स्ट्रोक का खतरा, 15-17 तारीख को बारिश का अलर्ट

    March 14, 2026

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.