Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन
    छत्तीसगढ़

    छग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन

    By July 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जांजगीर-चाम्पा

    छग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 49वीं जन्म जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग सेवा केंद्र खरौद के भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में जांजगीर-चाम्पा जिले के साथ ही बिलासपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 9 कवि शामिल हुए।

    छत्तीसगढ़ी में पहली बार खरौद नगर में आयोजित कवि सम्मलेन में काव्यपाठ कर कविगण जहां उत्साहित नजर आए, वहीं साहित्य प्रेमियों ने भी छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में कविताओं और हास्य व्यंग्य का खूब रसपान किया. 3 घण्टे तक चले छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में सुमधुर कविता और हास्य व्यंग्य से कवियों ने खूब तालियां बटोरी. छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में अरुण तिवारी जांजगीर, शरद यादव 'अक्स सीपत-बिलासपुर, श्रीमती सोमप्रभा 'नूर कोटा-बिलासपुर, ज्योति श्रीवास कोटा-बिलासपुर, कौशल दास महंत मौहाडीह-बाराद्वार, बालमुकुंद श्रीवास रतनपुर, अनुभव तिवारी खोखरा-जांजगीर, मोहित साहू मरहीकापा करगीखुर्द और दीपक वैष्णव देवरहा-बिलाईगढ़ शामिल हुए और अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया.

    कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत के सदस्य गगन जयपुरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नरेंद्र कौशिक, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग सेवा केंद्र खरौद की मंजू दीदी विशेष रूप से मौजूद थीं और 49वीं जन्म जयंती पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू को पुष्प अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम में महामाया अध्यात्म सेवा समिति और इंदलदेव सेवा समिति खरौद के सदस्यों की भी सहभागिता रही. यहां अतिथियों और कवियों ने छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन कार्यक्रम की सराहना की.

    आपको बता दें, धार्मिक नगरी खरौद, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की जन्मभूमि है और उन्होंने जिला मुख्यालय में 9 बरसों तक पत्रकारिता की. वे कई प्रमुख चैनलों और अखबारों के जिला प्रतिनिधि थे. उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहद ही कम समय में अपनी खास पहचान बनाई थी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026

    वैश्विक संकट की मार: पन्ना के हीरा बाजार में 60% गिरावट, 24 मार्च की नीलामी टली

    March 14, 2026

    राहुल को इतिहास-भूगोल का पता नहीं, आजीवन कांग्रेस के खिलाफ थे कांशीराम, मानते थे दलितों के शोषण का जिम्मेदार: असीम अरुण

    March 14, 2026

    अब तक 638 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    March 14, 2026

    आजिविका की विभिन्न गतिविधियां ने भगवती को बनाया सफल उद्यमी

    March 14, 2026

    देवपुर की महिलाओं का अनूठा संकल्प: महतारी वंदन की राशि जोड़कर बनवाया शिव मंदिर

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026

    राहुल को इतिहास-भूगोल का पता नहीं, आजीवन कांग्रेस के खिलाफ थे कांशीराम, मानते थे दलितों के शोषण का जिम्मेदार: असीम अरुण

    March 14, 2026

    वैश्विक संकट की मार: पन्ना के हीरा बाजार में 60% गिरावट, 24 मार्च की नीलामी टली

    March 14, 2026

    आजिविका की विभिन्न गतिविधियां ने भगवती को बनाया सफल उद्यमी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.