Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»सिर्फ ₹7,499 में लॉन्च हुआ Moto G06 Power, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी!
    तकनीकी

    सिर्फ ₹7,499 में लॉन्च हुआ Moto G06 Power, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी!

    AdminBy AdminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिर्फ ₹7,499 में लॉन्च हुआ Moto G06 Power, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन moto g06 power भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह 7 हजार एमएएच बैटरी वाला सस्‍ता स्‍मार्टफोन है, जिसमें 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। नए मोटोरोला स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का हीलियो जी81 एक्‍सट्रीम चिपसेट है और 4जी रैम दी गई है। moto g06 power में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। यह फोन आईपी64 रेटिंग्‍स के साथ आता है और धूल व छींटों से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। कंपनी दावा कर रही है कि इसकी बड़ी बैटरी पूरे 3 दिन साथ निभा सकती है।

    moto g06 power प्राइस इन इंडिया
    moto g06 power को तीन कलर्स में लाया गया है। यह सिर्फ 4GB + 64GB स्‍टोरेज वेरिएंट में आता है और फोन की कीमत 7499 रुपये है। 11 अक्‍टूबर से इसे मोटोरोलाडॉटइन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा।

    moto g06 power फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
    moto g06 power में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया है। इसका पिक्‍सल रेजॉलूशन 1640 x 720 पिक्‍सल्‍स है। यह एक एलसीडी स्‍क्रीन है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करती है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है।

    moto g06 power में मीडियाटेक का हीलियो G81 प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम है। 64 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलता है। डुअल सिम के अलावा इसमें एसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

    moto g06 power कैमरा
    moto g06 power में 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश मिलता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। स्‍टीरियो स्‍पीकर्स मिल जाते हैं। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर इसमें मिलता है। फोन का वजन 220 ग्राम है। यहां ध्‍यान देने वाली बात है कि यह एक 4जी स्‍मार्टफोन है। 5जी नेटवर्क को आप इस फोन में इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे यूजर्स जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में शिफ्ट करना चाहते हैं। यह उनके लिए एक विकल्‍प बन सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Moto G06 Power launched
    Admin

    Related Posts

    क्या आपको ऐपल का सबसे सस्ता मैकबुक लेना चाहिए? जानिए 4 फायदे और 3 नुकसान

    March 5, 2026

    WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं

    March 5, 2026

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.