Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»दोबारा शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सारा खान
    मनोरंजन

    दोबारा शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सारा खान

    AdminBy AdminOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दोबारा शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सारा खान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

     टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सारा खान, जिन्हें दर्शक आज भी सुपरहिट शो 'बिदाई' में साधना के किरदार के लिए याद करते हैं, ने एक बार फिर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है। सारा ने अभिनेता और निर्माता कृष पाठक के साथ दूसरी शादी कर ली है। दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।

    सारा और कृष काफी समय से रिलेशनशिप में थे और अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते थे। अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। बताया जा रहा है कि ये शादी निजी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। हालांकि, सारा और कृष 5 दिसंबर 2025 को एक भव्य रिसेप्शन और पारंपरिक समारोह के साथ अपनी शादी का जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं।

    दिए एक इंटरव्यू में सारा ने कहा, हमारी कोर्ट मैरिज बहुत निजी रखी गई थी, लेकिन दिसंबर में हम इस रिश्ते को बड़े जश्न, नाच-गाने और ढेर सारी खुशियों के साथ सेलिब्रेट करेंगे। यह हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत पल है।

    सारा ने यह भी बताया कि उनकी और कृष की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। उन्होंने कहा, मैंने जब पहली बार कृष की तस्वीर देखी, तो मुझे एक अजीब-सा अपनापन महसूस हुआ। हमने चैट करना शुरू किया और अगले ही दिन मिलने का फैसला किया। हमारी सोच, लाइफस्टाइल और इमोशंस बहुत जल्दी मैच कर गए। मैंने उसी वक्त उसे कह दिया था कि मैं अब घर बसाने के लिए तैयार हूं।

    सारा के पति कृष पाठक, मशहूर अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं, जिन्होंने रामानंद सागर की ऐतिहासिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी। कृष भी अपने पिता की तरह अभिनेता और निर्माता हैं और कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं।

    वहीं, सारा खान की बात करें तो वह टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने 'बिदाई', 'ससुराल सिमर का', 'जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' जैसे कई टीवी शोज़ में काम किया है। सारा ने 'बिग बॉस 4' में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट अली मर्चेंट से शादी की थी। यह शादी इस्लामिक रीति-रिवाजों से शो के अंदर ही हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2011 में दोनों का तलाक हो गया।

    आज सारा एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक स्वतंत्र महिला की पहचान रखती हैं। अपनी दूसरी शादी को लेकर उन्होंने कहा, कृष मेरे लिए सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक ऐसा इंसान है, जिसने मुझे जीवन की हर परिस्थिति में समझा और साथ दिया। मुझे लगता है, हमें किसी से मिलने के लिए सही वक्त का इंतजार करना पड़ता है, और अब वो वक्त आ गया है।

    सारा और कृष के फैंस सोशल मीडिया पर इस कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। दिसंबर में होने वाले उनके शादी समारोह की तैयारियां भी धीरे-धीरे शुरू हो गई हैं, और माना जा रहा है कि इसमें टीवी और फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Actress Sara Khan
    Admin

    Related Posts

    विंटेज कारों का शौक और देशभक्ति का रंग: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान की असली जीप, ‘मैं हूं’ में खास अंदाज़

    March 3, 2026

    नानी स्टारर ‘आया शेर’ की हिंदी रिलीज़, तेलुगु सक्सेस के बाद उत्तर भारत में एंट्री

    March 3, 2026

    ‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब

    March 3, 2026

    अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

    March 3, 2026

    सुरभि चंदना का बोल्ड अवतार, पूल में पति संग रोमांटिक किस और मोनोकनी लुक में छाई

    March 3, 2026

    रश्मिका का विजय देवरकोंडा के गांव में शानदार स्वागत, 3 हजार लोगों को किया खाना परोसा, सरप्राइज था खास

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के एक्शन से अमेरिका बैकफुट पर, जानें कौन से 10 फैसले लिए

    March 3, 2026

    प्रयागराज में पशुओं को मिलेगा 12 अंकों का यूनिक आधार, स्वास्थ्य रिकार्ड होगा पोर्टल पर

    March 3, 2026

    वास्तु शास्त्र की चेतावनी: शेर की तस्वीर से बढ़ सकता है तनाव और विवाद

    March 3, 2026

    एमपी सरकार का फैसला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधारित फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.