Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राहुल गांधी को देंगे जवाब, संसद से पहले NDA की बैठक…
    देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राहुल गांधी को देंगे जवाब, संसद से पहले NDA की बैठक…

    By July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राहुल गांधी को देंगे जवाब, संसद से पहले NDA की बैठक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के जोरदार भाषण के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे।

    पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। लोकसभा में अपने भाषण से पहले प्रधानमंत्री एनडीए की संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया।

    तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की संसदीय दल के साथ यह पहली बैठक थी। लोकसभा चुनाव में बहुमत गंवाने के बाद भाजपा इस बार सहयोगी दलों पर पूरी तरह से आश्रित है।

    ऐसे में यह बैठक काफी मायने रखती है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं, वहीं सहयोगी दलों ने 53 सीटों पर विजय हासिल की है।

    इसकी बदौलत 543 सदस्यों वाली लोकसभा में एनडीए ने आसानी से बहुमत हासिल कर लिया है। बता दें कि पहले धन्यवाद प्रस्ताव शुक्रवार को ही होना था, लेकिन नीट पर चर्चा की मांग समेत विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के चलते यह डिले हो गया।

    अभयमुद्रा का किया जिक्र
    राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान खुद पर उठाए गए सवालों को लेकर भी बातें कहीं।

    इसके अलावा नीट पेपर से जुड़े आरोपों और अग्निपथ योजना पर भी अपनी बातें रखीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जा रहा।

    राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीरों को यूज एंड थ्रो लेबर बनाकर रख दिया गया है। इसके अलावा हिंदू प्रतीक अभयमुद्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह निडरता और सुरक्षा की सीख देता है।

    उन्होंने अभयमुद्रा की तुलना कांग्रेस पार्टी के सिंबल से की और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग केवल नफरत और हिंसा फैलाते हैं।

    काफी तीखे थे राहुल के तेवर
    राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा में विपक्ष की अगुवाई करते हुए राहुल गांधी डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बोलते रहे। अपने भाषण में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे प्रहार किए। एजेंसियों के दुरुपयोग, बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर, किसान आंदोलन आदि मुद्दों पर सरकार को घेरा।

    सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भी कटाक्ष किए। राहुल गांधी के भाषण के दौरान दो बार प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने तीन बार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक-एक बार हस्तक्षेप करना पड़ा।

    इस दौरान लोकसभा की दर्शक दीर्घा में कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी वहां पर बैठी हुई थीं।

    The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राहुल गांधी को देंगे जवाब, संसद से पहले NDA की बैठक… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगा घोषणा

    March 15, 2026

    बादशाह को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, लॉरेंस ने कहा- अगली बार गोली माथे पर

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026

    घर में PNG कनेक्शन है तो अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार का अहम निर्णय

    March 15, 2026

    अवैध धर्मांतरण से हुई शादी में पैदा हुआ बच्चा किस धर्म का होगा? सरकार तैयार कर रही है कानून

    March 15, 2026

    AI और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल से डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% तक बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगा घोषणा

    March 15, 2026

    आपके घर का मेन डोर तय करता है पॉजिटिविटी – ऐसे रखें इसे सही

    March 15, 2026

    खरमास की शुरुआत: अगले 30 दिन इन कामों से बचें, वरना पड़ सकता है नुकसान

    March 15, 2026

    सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें बाजार स्टाइल गुलाब लस्सी, जानिए आसान रेसिपी

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.