Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»14 अक्टूबर से नए बारिश सिस्टम के साथ ठंडक का आगाज़, MP में तापमान गिरा
    मध्यप्रदेश

    14 अक्टूबर से नए बारिश सिस्टम के साथ ठंडक का आगाज़, MP में तापमान गिरा

    AdminBy AdminOctober 10, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    14 अक्टूबर से नए बारिश सिस्टम के साथ ठंडक का आगाज़, MP में तापमान गिरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल 

    मानसून की लगभग विदाई के साथ मध्यप्रदेश में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। बीती रात राजगढ़ सबसे ठंडा रहा।यहां पारा 16 डिग्री से नीचे है। भोपाल में पारा 18 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवा की वजह से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। हालांकि, अक्टूबर के तीसरे-चौथे सप्ताह में पारा लुढ़कने लगता है।
    अगले 4 दिन प्रदेश बारिश का अलर्ट

    अगले 4 दिन तक प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश नहीं हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन में धूप खिली रही। भोपाल में ठंडी हवा भी चलती रही।

    सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 14 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार है। शुक्रवार को पूर्वी हिस्से के तीन जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। 11, 12 और 13 अक्टूबर को वेदर ड्राई रहेगा। यानी, कहीं भी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।

    राजगढ़ सबसे ठंडा

    मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा है, यहां तापमान 16 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया, जिसे यहां ठंड लगने लगी. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार ठंड तेज हो सकती है, ऐसे में तापमान तेजी से नीचे जाएगा और ठंड का असर बढ़ेगा.

    इंदौर-भोपाल के हाल

    इंदौर भोपाल में भी अब तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास शुरू हो गया है. भोपाल में तापमान 18 डिग्री के आसपास है, जबकि इंदौर में तापमान 22 डिग्री तक बना हुआ है, हालांकि दोपहर में यहां अच्छी धूप खिल रही है.

    रातें हो रही ठंड
    मौसम विभाग ने बताया कि इस बार अक्टूबर के महीने में भी शुरू में अच्छी बारिश हुई है, जिससे प्रदेश में तापमान में गिरावट हो रही है, ऐसे में रातें अभी से ठंडी हो रही है. प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी.

    गुलाबी ठंड
    मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड से शुरुआत होने वाली है, दिवाली तक प्रदेश में ठंड का असर तेज हो जाएगा. हालांकि अधिकतर जिलों में दोपहर तक अच्छी धूप खिल जाती है, लेकिन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक मौसम में फिर से बदलाव दिख सकता है.

    ड्राई वेदर
    हालांकि अभी आने वाले चार से पांच दिनों तक वेदर ड्राई ही रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ जिलो में हल्की बूंदाबांदी लेकिन तेज बारिश का असर फिलहाल कही नहीं दिखाई दे रहा है. यानि प्रदेश में ठंड का दौर शुरू होगा और बारिश पूरी तरह से खत्म होगी.

    दिन में अधिकांश शहरों में धूप खिली रही और ठंडी हवा भी चलती रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले 2-3 दिन में प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और तेज बारिश की संभावना नहीं है।

    12 जिलों से लौट चुका है मानसून, कल से फिर रवानगी शुरू होगी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 12 जिले- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है, जबकि राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से लौटा है। अभी प्रदेश में बारिश होने का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इन वजहों से पूरे प्रदेश से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हुई है। 10-11 अक्टूबर से मानसून कुछ जिलों से लौट सकता है।

    दिन में 30 डिग्री के नीचे आया तापमान इधर, दिन में कई शहरों में पारा 30 डिग्री के नीचे आ गया है। गुरुवार को पचमढ़ी में पारा 25.4 डिग्री रहा। बैतूल में पारा 27.7 डिग्री, दतिया में 29.7 डिग्री, श्योपुर में 29.4 डिग्री, शिवपुरी-सीधी में 29 डिग्री, छिंदवाड़ा में 29.6 डिग्री, नौगांव में 29.8 डिग्री, उमरिया में 29.5 डिग्री और मलाजखंड में पारा 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अगले चार दिन का मौसम अनुमान

    11 अक्टूबर: प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं।

    12 अक्टूबर: तेज धूप और शुष्क मौसम।

    13 अक्टूबर: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

    14 अक्टूबर: कुछ पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना।

    मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रभाव से दिन-रात के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है।

    मानसून की स्थिति और बारिश का हाल

    • प्रदेश के 12 जिलों ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और कुछ हिस्सों में मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है।
    • प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है- मंडला, बालाघाट और डिंडौरी।
    • इस मानसूनी सीजन में गुना में सबसे अधिक 65.6 इंच बारिश दर्ज हुई, जबकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं।
    • इंदौर और उज्जैन संभाग में बारिश का कोटा पूरा हो गया, जबकि शाजापुर जिले में अभी भी सामान्य बारिश का कोटा अधूरा है।

    तापमान में गिरावट और मौसम का असर

    न्यूनतम तापमान: राजगढ़ – 15.6°C, सीहोर – 17.5°C, भोपाल/खंडवा – 18°C

    अधिकतम तापमान: रतलाम – 32.6°C, नर्मदापुरम/मंडला – 32.3°C, उज्जैन/टीकमगढ़ – 31.8°C

    प्रदेश में दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवा के कारण लोग मौसम में बदलाव का अनुभव कर रहे हैं। मानसून की विदाई के चलते मौसम अब शुष्क और सुहावना रहेगा।

    गुना में सबसे ज्यादा बारिश इस बार गुना में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। 65.6 इंच बारिश दर्ज हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच से अधिक और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में शामिल हैं। शाजापुर में 28.9 इंच, खरगोन में 29.6 इंच, खंडवा में 32 इंच, बड़वानी में 33.5 इंच और धार में 33.6 इंच पानी गिरा है।

    इंदौर संभाग की तस्वीर भी सुधरी इस मानसूनी सीजन में शुरुआत से ही इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति ठीक नहीं रही। एक समय तो इंदौर में प्रदेश की सबसे कम बारिश हुई थी। ऐसे में अटकलें थीं कि क्या इस बार इंदौर में सामान्य बारिश भी होगी? लेकिन सितंबर महीने में तेज बारिश की वजह से इंदौर में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया। संभाग के सभी जिलों में भी बारिश की बेहतर तस्वीर हो गई। दूसरी ओर, उज्जैन जिले में अब भी कोटा पूरा नहीं हुआ। सबसे कम बारिश वाले जिलों में शाजापुर पहले नंबर पर है।

    ग्वालियर, चंबल-सागर सबसे बेहतर एमपी में जब से मानसून एंटर हुआ, तब से पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश हुई है। यहां बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहे। छतरपुर, मंडला, टीकमगढ़, उमरिया समेत कई जिलों में बाढ़ आ गई। ग्वालियर-चंबल में भी मानसून जमकर बरसा है। यहां के सभी 8 जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर शामिल हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Cold nights Featured Madhya Pradesh
    Admin

    Related Posts

    गली गली घूम रहे पागल इंसानों के लिए कोई नही हैं जिम्मेदार

    February 20, 2026

    आईटी और BPO की नौकरियां 4 साल में हो जाएंगी खत्म: खोसला

    February 20, 2026

    MP में महुआ से बनी मदिरा को अन्य राज्यों में ड्यूटी फ्री कराने की होगी कोशिश

    February 20, 2026

    पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर दर्ज नक्शे से होगा डूब क्षेत्र में आने वाले वन क्षेत्रों का सत्यापन

    February 20, 2026

    Virat Kohli की RCB को 16,500 करोड़ का ऑफर देकर बॉस बनेंगे अवराम ग्लेजर

    February 20, 2026

    कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा मौतों पर उमंग सिंगार को याद दिलाई ‘औकात’

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘मुझे जवान-हैंडसम लड़के नहीं, औरतें पसंद’: ट्रंप

    February 20, 2026

    ट्रंप ने भरी बैठक में शहबाज को खड़ा करवाकर किया जलील

    February 20, 2026

    गली गली घूम रहे पागल इंसानों के लिए कोई नही हैं जिम्मेदार

    February 20, 2026

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की दो टूक- ‘आसिम मुनीर नहीं हैं मेरे बॉस’

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.