Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»अब डायबिटीज पेशेंट भी खा सकेंगे मिठाई — जानें शुगर-फ्री बर्फी की आसान रेसिपी
    लाइफ स्टाइल

    अब डायबिटीज पेशेंट भी खा सकेंगे मिठाई — जानें शुगर-फ्री बर्फी की आसान रेसिपी

    AdminBy AdminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब डायबिटीज पेशेंट भी खा सकेंगे मिठाई — जानें शुगर-फ्री बर्फी की आसान रेसिपी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिवाली का त्योहार हो और मिठाइयों का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। 20 अक्टूबर 2025 को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। लोग इस त्योहार पर घर सजाते हैं लाइटें लगाते हैं और अपने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटते हैं। किसी के भी घर जाओ तो प्लेट में सजी तरह-तरह की मिठाई देख दिल ललचा जाता है। मगर डायबिटीज पेशेंट के लिए मिठाई खाना अक्सर चिंता का कारण बन जाता है। शुगर बढ़ने के डर से वो मिठाई नहीं खा पाते और मन मारकर रह जाते हैं।

    अगर आप या आपके घर में भी कोई डायबिटीज का पेशेंट है तो आप उनके लिए घर पर ही शुगर फ्री बर्फी बना सकते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होती है और स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए सामान्य सी चीजों का इस्तेमाल होता है जो आसानी से हर किसी के घर में मिल जाती हैं।

    यह डायबिटीज पेशेंट के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है और बनाने में सिर्फ 5 से 10 मिनट का समय लगता है। खास बात ये है कि ये सिर्फ 5 चीजों से बन जाती है। आइए फिर इस दिवाली आप और आपके परिवार के लोग बिना डर के मिठाई का आनंद लें।

    शुगर फ्री बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

        अखरोट
        थोड़े खजूर मीठा करने के लिए
        ½ चम्मच इलायची पाउडर
        देसी घी
        मावा

    शुगर फ्री बर्फी बनाने की विधि

        शुगर फ्री बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर दरदरा पीस लें।
        अब खजूर के बीज अलग कर लें, मार्केट में बिना बीज वाले खजूर भी मिल जाते हैं।
        एक कढ़ाई में थोड़ा सा देसी घी डालें और उसमें खजूर को सॉफ्ट होने तक पका लें और फिर एक प्लेट में रख लें।
        अब उसी कढ़ाई में कटे हुए अखरोट को रोस्ट कर लें, जब तक की उनका रंग बदल न जाए।
        इसके बाद रोस्ट किए हुए अखरोट में मावा मिलाएं और दोनों को मिक्स कर लें।
        इस मिश्रण में पके हुए खजूर को भी डालें और साथ में इलायची पाउडर डाल लें और सभी को मिक्स कर लें।

        जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो एक ट्रे को देसी घी से ग्रीस कर लें और उसमें उस मिश्रण को डाल दें।
        जब मिश्रण अच्छे से सेट हो जाए तो उसे बर्फी स्टाइल पीस में कट कर लें और प्लेट में सर्व करें।
        ये मिठाई डायबिटीज पेशेंट के लिए हेल्दी है साथ में इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद भी करेंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    diabetics recipe sugar-free burfi. sweets
    Admin

    Related Posts

    डार्क होंठों से छुटकारा पाने के 7 आसान घरेलू उपाय, होंठ बनेंगे नैचुरली पिंक

    March 11, 2026

    आंखों की रोशनी छीन सकता है ‘ग्लूकोमा’, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    March 11, 2026

    केले का छिल्का: विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

    March 9, 2026

    गर्मी में टैनिंग से परेशान? बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं

    March 9, 2026

    डेजर्ट में नया ट्विस्ट: घर पर बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट रबड़ी

    March 9, 2026

    मेकअप के बिना भी कैसे दिखें सुंदर? जानिए 5 सीक्रेट्स

    March 8, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 12 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी

    March 11, 2026

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    दिल्ली सरकार के कामकाज पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं – तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.