Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»जस्टिन ट्रूडो और केटी पेरी की नज़दीकियां सुर्खियों में, क्या शुरू हो रहा है नया रिश्ता?
    मनोरंजन

    जस्टिन ट्रूडो और केटी पेरी की नज़दीकियां सुर्खियों में, क्या शुरू हो रहा है नया रिश्ता?

    AdminBy AdminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जस्टिन ट्रूडो और केटी पेरी की नज़दीकियां सुर्खियों में, क्या शुरू हो रहा है नया रिश्ता?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन 

    हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी इन दिनों चर्चा में हैं. माना जा रहा है कि सिंगर का अफेयर कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो संग चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जोड़ी को पहली बार जुलाई में मॉन्ट्रियल में डिनर डेट पर देखे जाने के बाद इनके रिश्ते की अफवाहों की शुरुआत हुई थी. दोनों की डेटिंग की अफवाहें तब और बढ़ गईं जब हाल ही में सैंटा बारबरा की यात्रा के दौरान सिंगर और राजनेता को एक यॉट पर Kiss करते देखा गया. एक सूत्र ने अब खुलासा किया है कि जस्टिन ट्रूडो, केटी के 'पीछे पड़े थे.'

    केटी के पीछे पड़े थे जस्टिन ट्रूडो?

    पीपल के अनुसार, यह जोड़ी शुरुआत में सिर्फ एक साथ समय बिता रही थी और डेटिंग की तलाश में नहीं थी. केटी उस समय 'डेटिंग के बारे में सोचने के लिए भी तैयार नहीं थीं.' सूत्र ने कहा, 'जब वह पहली बार जस्टिन के साथ समय बिता रही थीं, तब वह डेटिंग की तलाश में नहीं थीं, लेकिन वे संपर्क में रहे. उन्हें कई एक जैसी चीजों में दिलचस्पी हैं. दोनों के पास बात करने के लिए बहुत कुछ है. लेकिन केटी उस समय बहुत सारी चीजों से जूझ रही थीं. उनके पास डेटिंग के बारे में सोचने का भी वक्त नहीं था.'

    सूत्र ने उस समय की बात की जब केटी और ऑरलैंडो ब्लूम का रिश्ता एक कपल के रूप में कठिन दौर से गुजर रहा था. यह वह समय था जब उनका रिश्ता खत्म हो गया और इसकी सार्वजनिक घोषणा की गई. अब ताजा अपडेट्स से पता चलता है कि जस्टिन ट्रूडो ने पॉप आइकन के साथ रहने की अपनी लंबे समय की इच्छा व्यक्त की है. सूत्र ने केटी पेरी के साथ चीजों को साकार करने के उनके प्रयासों के बारे में बताया. उसने कहा, 'वह उनके टूर के ब्रेक के दौरान उनसे मिलने के लिए कैलिफोर्निया भी गए. उनकी आपस में सहज केमिस्ट्री है. वह उन्हें अट्रैक्टिव समझती हैं. वह बहुत सम्मानजनक रहे हैं.'

    Kiss करते हुए वायरल हुई थीं फोटोज

    केटी और ट्रूडो को कैलिफोर्निया के सैंटा बारबरा में सिंगर की निजी यॉट पर देखा गया था. दोनों Kiss करते नजर आए थे, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. द डेली मेल ने इन तस्वीरों को शेयर किया था. इनमें केटी को काले स्विमसूट में देखा गया, जो शर्टलेस ट्रूडो को गले लगाते और Kiss करते हुए दिखी थी.

    वैसे बता दें कि अभी तक न तो केटी पेरी और न ही जस्टिन ट्रूडो ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि की है. हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री, जुलाई के अंत में सिंगर के लाइफटाइम्स टूर में शामिल हुए थे. अगस्त 2023 में जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइर ने अपने अलग होने का ऐलान किया था. दोनों के तीन बच्चे हैं. वहीं केटी पेरी का ब्रेकअप एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम से जून 2025 में हुआ है. दोनों लगभग एक दशक से साथ थे. उनकी सगाई हो चुकी थी और दोनों की एक बेटी भी है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Justin Trudeau Katy Perry
    Admin

    Related Posts

    वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

    March 18, 2026

    बर्थ एनिवर्सरी : रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान बनाई शशि कपूर ने

    March 18, 2026

    श्रद्धा कपूर की शादी की तारीख आई सामने, 39 की उम्र में राहुल मोदी से करेंगी शादी

    March 18, 2026

    सेंसर बोर्ड ने ‘धुरंधर 2’ के खूनखराबे वाले सीन पर लगाई रोक

    March 18, 2026

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    19 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा सावधान

    March 18, 2026

    इजरायल का बड़ा हमला! खुफिया मंत्री खतिब के मारे जाने का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

    March 18, 2026

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का आरोप, विदेश मंत्री ने कूटनीतिज्ञों से कहा– सच उजागर करें

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.