Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»धनतेरस पर सोना खरीदना हुआ आसान: बिना लाइन में लगे 15 मिनट में मंगवाएं गोल्ड कॉइन घर पर
    व्यापार

    धनतेरस पर सोना खरीदना हुआ आसान: बिना लाइन में लगे 15 मिनट में मंगवाएं गोल्ड कॉइन घर पर

    AdminBy AdminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धनतेरस पर सोना खरीदना हुआ आसान: बिना लाइन में लगे 15 मिनट में मंगवाएं गोल्ड कॉइन घर पर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आज धनतेरस का त्योहार है और आज जमकर सोना-चांदी से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और अन्य चीजों की खरीदारी की जाएगी. बाजारों और गहनों के दुकानों में आज भारी भीड़ देखने को मिलेगी. ऐसे में अगर आप भी धनतेरस के लिए बाजार के भीड़-भाड़ से बचकर खरीदारी करना चाहते हैं, तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, 15 मिनट में आपके घर सोने का सिक्का पहुंच जाएगा, और सिर्फ सिक्का ही नहीं बल्कि कई सारे सामान आपके घर फटाफट पहुंच जाएंगे. दरअसल, धनतेरस के शुभ अवसर पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अब सोने-चांदी का सिक्का भी ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है. जिससे आपको बाजार की भीड़ में जाकर शॉपिंग भी नहीं करनी होगी और आपका समय भी बच जाएगा. आइए जानते हैं कौन-कौन से क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से आप घर बैठे सोने का सिक्का ऑर्डर कर सकते हैं.

    Swiggy Instamart गोल्ड कॉइन से लेकर ज्वेलरी की भी कर सकते हैं शॉपिंग

    Swiggy Instamart ने शुद्ध धातु प्रदाता MMTC-PAMP और कई भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स (kalyan, Voylla, Mia, Malabar, Gullak, Giva, PNG) के साथ पार्टनरशिप की है. जिससे आप 999 शुद्धता के साथ 24K गोल्ड और सिल्वर कॉइन्स घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं. साथ ही आप जेवलरी की शॉपिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ-कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स, पूजा के लिए सामान, बर्तन, लाइट्स, मिठाई जैसे सामान भी आप ऑर्डर कर सकते हैं और ये सब कुछ 12 से 15 मिनट के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा.

    Blinkit में मिल रहा लक्ष्मी-गणेश का सोने का सिक्का

    Blinkit ने भी MMTC-PAMP के साथ पार्टनरशिप की है. जिससे आप लक्ष्मी-गणेश गोल्ड/सिल्वर कॉइन, चांदी के लक्ष्मी चरण ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा Giva और Unniyarcha ब्रांडस के ज्वेलरी की शॉपिंग भी कर सकते हैं. वहीं, अगर आपको बर्तन या किचन के लिए कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स की शॉपिंग करनी है तो आप बर्तन भी Blinkit से ऑर्डर कर सकते हैं.

    Flipkart Minutes 12 मिनट में दे रहा डिलीवरी

    Flipkart Minutes से भी सोना-चांदी के सिक्के ऑर्डर कर सकते हैं. Flipkart Minutes पर आपको Gullak और Mia ब्रांड के कॉइन्स मिलेंगे. इसके अलावा आप इस प्लेटफॉर्म से बर्तन, डेकोरेशन आइटम्स, पूजा के सामान और तो और स्मार्टवॉच, हेडफोन, ईयरबड्स भी आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. साथ ही फ्लिपकार्ट पर कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स भी उपलब्ध है, जिस पर फ्लिपकार्ट मिनट्स की सुविधा मिल रही है. हालांकि, Flipkart Minutes की सुविधा अभी हर लोकेशन पर मौजूद नहीं है, तो ऐसे में पहले चेक कर लें.

    Zepto और BigBasket पर भी मिल रहा गोल्ड कॉइन

    Zepto और BigBasket में भी गोल्ड और सिल्वर कॉइन उपलब्ध हैं. ऐसे में आप इन प्लेटफॉर्म्स से भी गोल्ड और सिल्वर कॉइन ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं, इन प्लेटफॉर्म्स पर ग्रॉसरी और छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे आप बाजार की भीड़-भाड़ से दूर घर बैठे ही सारी शॉपिंग आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, Zepto और BigBasket की सुविधा किसी-किसी लोकेशन पर मौजूद नहीं है, तो ऐसे में पहले चेक कर लें.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Dhanteras gold coins
    Admin

    Related Posts

    कांग्रेस पर रामदास आठवले का हमला, बोले- राहुल गांधी के रहते सत्ता दूर

    February 17, 2026

    आकाश इंस्टीट्यूट भोपाल के तनिष्क सिंघल बने भोपाल टॉपर

    February 17, 2026

    महाराष्ट्र में सियासी हलचल: 75 स्कूलों को मिला अल्पसंख्यक स्टेटस, फडणवीस ने रोकी प्रक्रिया

    February 17, 2026

    NCP में हलचल: सुनेत्रा पवार तैयारी में, अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश

    February 17, 2026

    सिगरेट की बढ़ी कीमतें, निवेशकों ने शेयर बेचे – बाजार में हलचल

    February 17, 2026

    OLA विवाद: बाइक रिपेयरिंग के दौरान लापता, CEO भुविश अग्रवाल के खिलाफ वारंट

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 18 फरवरी: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

    February 17, 2026

    कांग्रेस पर रामदास आठवले का हमला, बोले- राहुल गांधी के रहते सत्ता दूर

    February 17, 2026

    सीएम डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक में संभालेंगे विशेष सत्र की कमान

    February 17, 2026

    घूमना हुआ आसान! भारतीय पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पूरी लिस्ट

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.