Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश; जानें मौसम का ताजा हाल
    देश

    दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश; जानें मौसम का ताजा हाल

    By July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश; जानें मौसम का ताजा हाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दीनों से बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था लेकिन दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से रहात नहीं मिली है। दिल्ली में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान पूरी तरह गलत साबित हुआ। वहीं दिल्ली में आज भी यानी बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। IMD ने आज भी दिल्ली के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

    वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

    आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? 

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवा के साथ गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

    UP के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट 

    उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक रुक-रुककर बरसात होती रहेगी। इस दौरान दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने के पूर्वानुमान हैं। राजधानी में भी हो रही रिमझिम वर्षा से अधिकतम पारा में तेज गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में दिन का तापमान 32.3 डिग्री और रात का 27.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अगले कुछ दिनों तक बादल छाने के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार और गुरुवार को 35 जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    कल जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के आसार

    पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में मानसून की एंट्री होने के बाद भी गर्मी कम नहीं हो रही है। उमस भरी गर्मी से लोग अभी भी परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जुलाई को रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं,  जम्मू संभाग में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार 5 और 6 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर रुक-रुक कर मध्यम वर्षा की संभावना है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026

    घर में PNG कनेक्शन है तो अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार का अहम निर्णय

    March 15, 2026

    अवैध धर्मांतरण से हुई शादी में पैदा हुआ बच्चा किस धर्म का होगा? सरकार तैयार कर रही है कानून

    March 15, 2026

    AI और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल से डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% तक बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत

    March 15, 2026

    हिमालय के जंगलों में गिरावट, सरकारी रिपोर्ट ने किया खुलासा- 2 साल में 2.2% ग्रीन कवर गायब

    March 15, 2026

    LPG संकट पर राहत: 92 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचेंगे दो विशाल जहाज

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    SSP का जंबो ट्रांसफर ऑर्डर: रायगढ़ में 219 पुलिसकर्मी इधर से उधर, कई ASI बदले गए

    March 15, 2026

    बलरामपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अफीम की अवैध खेती के बाद वर्षों से जमे 58 पटवारी हटाए गए

    March 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: सिंधी समाज की एकजुटता प्रशंसनीय

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.