Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बमबारी से क्रिकेटर्स की मौत, राशिद खान का फूटा गुस्सा
    खेल

    अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बमबारी से क्रिकेटर्स की मौत, राशिद खान का फूटा गुस्सा

    AdminBy AdminOctober 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बमबारी से क्रिकेटर्स की मौत, राशिद खान का फूटा गुस्सा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    काबुल 

    पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों समेत आठ लोगों की मौत हुई, वहीं सात घायल हुए हैं. पाकिस्तान की इस हरकत के बाद अफगान‍िसतान में शोक और गुस्सा दोनों का माहौल है. अफगानिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेटर राशिद खान ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे “बर्बर, अनैतिक और अमानवीय” करार देते हुए पाकिस्तान की जमकर खबर ली. 

    राशिद खान ने कहा- नागरिकों और युवा खिलाड़ियों को निशाना बनाना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है यह मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है. वहीं उन्होंने अफगान‍िसतान क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से वापसी के निर्णय का समर्थन किया है. 

    राश‍िद ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया और लिखा- मैं अफगानिस्तान पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जानें गंवाने की घटना से बेहद दुखी हूं. यह एक त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जानें गईं, जो वर्ल्ड लेवल पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे. 

    राश‍िद ने आगे ल‍िखा- स‍िव‍िलयन इंफ्रास्टक्चर पर निशाना बनाना पूरी तरह अनैतिक और बर्बर है, ये अन्यायपूर्ण और अवैध कृत्य मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए. 

    राश‍िद यहीं नहीं रुके और पाकिस्तान को लताड़ते हुए उन्होंने लिखा- निर्दोष और जान गंवाने वाले लोगों के साथ हुई इस हरकत पर पाकिस्तान के खिलाफ मैचों से अफगान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के वापसी के निर्णय का स्वागत करता हूं इस कठिन समय में मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं, हमारी राष्ट्रीय गरिमा हमेशा सबसे पहले होनी चाहिए.

    पाकिस्तान के हमले में किन 3 क्रिकेटर्स की मौत हुई? 
    पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगान‍िस्तान के 3 क्रिकेटरों कबीर, सिबगातुल्‍ला और हारून सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्‍य घायल हुए हैं. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अफगान‍िस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) एक्शन में आया और उसने पाकिस्तान संग होने वाली ट्रांयगुलर सीरीज से हटने का फैसला किया. यह टी20 सीरीज अगले महीने नवंबर में अफगानिस्‍तान, श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच खेली जानी थी. 

    मौत पर एक्शन में अफगानिस्तान बोर्ड

     पाकिस्तान के हमले में अफगान‍िस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत हो गई है. यह हृदयविदारक घटना पक्त‍िका प्रांत के उरगुन जिले में हुई, जहां पाकिस्‍तानी हमले में अफगान क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्‍ला और हारून सहित आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं सात अन्‍य घायल हुए हैं. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अफगान‍िस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) एक्शन में आ गया है. 

    AC B ने पाकिस्‍तान की सैन्‍य कार्रवाई में पक्त‍िका प्रांत में घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों की शहादत के बाद पाकिस्‍तान और श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज में भाग न लेने का फैसला किया है.

    क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की शहादत पर गहरा शोक व्‍यक्‍त करते हुए इसे देश के खेल जगत, खासकर क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति बताया है.  यह त्रिकोणीय टी20 सीरीज अगले महीने नवंबर में अफगानिस्‍तान, श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच खेली जानी तय थी. 

    ध्यान रहे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनातनी चल रही थी. दोनों देशों के बीच शुक्रवार को 48 घंटे के युद्धविराम (Ceasefire) को आपसी सहमति से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी. लेकिन इसके चंद घंटों बाद ही तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया था. पाकिस्तान ने डूरंड लाइन से सटे पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए. 

    अफगानिस्‍तान बोर्ड (ACB) ने इसे लेकन एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया और बताया कि कबीर, सिबगातुल्‍ला और हारून क्रिकेटर्स सह‍ित इस अटैक में  आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं सात घायल हुए हैं. जिन क्रिकेटर्स की मौत हुई वो पक्तिका की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे. घर लौटने के बाद उरगुन जिले में एक सभा के दौरान उन पर यह हमला हुआ. ACB ने अपने बयान में कहा-अल्‍लाह (SWT) शहीदों को जन्‍नत में ऊंचा दर्जा दे, घायलों को जल्‍द ठीक हो जाएं करे और परिवारों को इस कठिन समय में सब्र और ताकत दे.

    ACB ने अपने बयान में जताया शोक, लिया ये एक्शन 
    ACB ने पाकिस्‍तान की सैन्‍य कार्रवाई में पक्त‍िका प्रांत में घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों मौत के बाद एक पोस्ट शेयर किया और इन ख‍िलाड़‍ियों की मौत पर संवेदना व्यक्त की. बोर्ड ने खिलाड़ियों की शहादत पर गहरा शोक व्‍यक्‍त करते हुए इसे देश के खेल जगत, खासकर क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति बताया है.  

    ACB ने इसे लेकर अपने पोस्ट में पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. पोस्ट में बताया गया कि तीनों क्रिकेटर्स पक्तिका की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे. घर लौटने के बाद उरगुन जिले में एक सभा के दौरान उन पर यह अटैक हुआ.
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Afghan cricketers top-news
    Admin

    Related Posts

    BCCI का बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़, शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिलेंगे कौन से अवॉर्ड?

    March 15, 2026

    84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की कसम खाई

    March 14, 2026

    अमेरिका का बड़ा कदम: मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का आदेश

    March 14, 2026

    कालाबाजारी में 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार, 19 लोगों पर अभियोजन

    March 14, 2026

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    BCCI का बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़, शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिलेंगे कौन से अवॉर्ड?

    March 15, 2026

    कैंसर मरीजों को मिली राहत, 2 लाख का जान बचाने वाला इंजेक्शन अब मिलेगा मुफ्त

    March 15, 2026

    एमपी में प्रमोशन में देरी के कारण प्रशासनिक कैडर में गड़बड़ी, 68 IAS, 48 IPS और 87 IFS पद खाली

    March 15, 2026

    मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री शुल्क महंगा होने वाला है, मनमाने रेट बढ़ाने की योजना

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.