Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»बजट में फोल्डेबल फोन! 2.14 इंच कवर स्क्रीन और दमदार 66W चार्जिंग
    तकनीकी

    बजट में फोल्डेबल फोन! 2.14 इंच कवर स्क्रीन और दमदार 66W चार्जिंग

    AdminBy AdminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बजट में फोल्डेबल फोन! 2.14 इंच कवर स्क्रीन और दमदार 66W चार्जिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     हुआवे ने चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Nova Flip S लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी के पहले लॉन्च किए गए Nova Flip (अगस्त 2024) मॉडल का अपग्रेड वर्जन है, लेकिन इसमें कुछ बदलावों के साथ कीमत भी थोड़ी कम रखी गई है.

    नया Huawei Nova Flip S दो नए कलर ऑप्शन में आया है और इसमें शानदार डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और दमदार बैटरी दी गई है.

    Huawei Nova Flip S की कीमत और वेरिएंट्स
    Huawei Nova Flip S दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है,
        256GB वेरिएंट: कीमत CNY 3,388 (लगभग ₹41,900)
        512GB वेरिएंट: कीमत CNY 3,688 (लगभग ₹45,600)

    यह फोन कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स में मिलेगा: New Green, Zero White, Sakura Pink, Star Black, Sky Blue और Feather Sand Black.

    Huawei Nova Flip S का डिस्प्ले
    इस फोल्डेबल फोन में दो स्क्रीन दी गई हैं:

        मुख्य डिस्प्ले: 6.94 इंच का Full HD+ OLED फोल्डेबल डिस्प्ले (2690×1136 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन)
        कवर डिस्प्ले: 2.14 इंच का OLED पैनल, जो 480×480 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है.

    दोनों डिस्प्ले में राउंड कॉर्नर डिज़ाइन दिया गया है. मुख्य स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट करती है और इसमें 120Hz LTPO एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 1440Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, और 300Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है. इन फीचर्स की वजह से डिस्प्ले बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव अनुभव देता है.

    प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
    हुआवे ने फिलहाल इस फोन के चिपसेट और RAM की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें वही Kirin 8000 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले Nova Flip मॉडल में इस्तेमाल हुआ था.

    कैमरा स्पेसिफिकेशन

    हुआवेई नोवा फ्लिप एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है:

        50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (f/1.9 अपर्चर)
        8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2 अपर्चर)

    मुख्य कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और कंपनी का दावा है कि फोटो क्वालिटी अलग-अलग शूटिंग मोड्स में बेहतर रिजल्ट देती है. सेल्फी के लिए, इनर स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा (f/2.2 अपर्चर) दिया गया है.

    बैटरी और चार्जिंग
    फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का कहना है कि यह बैटरी कुछ ही मिनटों में फोन को 50% तक चार्ज कर सकती है.

    फोन अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 6.88mm है और वजन 195 ग्राम है, जो इसे हल्का और स्टाइलिश बनाता है.

    अन्य फीचर्स
        साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, जो तेज और सटीक काम करता है.
        क्लैमशेल फोल्डिंग डिजाइन, जिससे यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल बन जाता है.
        कंपनी ने फोन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए हिंज सिस्टम को भी अपग्रेड किया है.

    हुआवेई नोवा फ्लिप एस अपने प्रीमियम लुक, शानदार कैमरा, तेज चार्जिंग और मजबूत डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज फोल्डेबल फोन मार्केट में एक बेहतरीन विकल्प बनकर आया है. लगभग ₹42,000 की कीमत में यह फोन Samsung, Oppo और Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोनों को कड़ी टक्कर दे सकता है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Foldable launched New smartphone phone
    Admin

    Related Posts

    Realme का नया स्मार्टफोन 10,001mAh बैटरी के साथ आ रहा है, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग

    March 1, 2026

    स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर संकट: IDC बोला– 2026 में सबसे बड़ी गिरावट तय

    February 27, 2026

    ऐसे करें अपने स्लो स्मार्टफोन को फैक्ट्री रीसेट: मिनटों में मिलेगा नया जैसा परफॉर्मेंस

    February 27, 2026

    Nano Banana 2 लॉन्च: Google AI से मिनटों में तैयार करें 4K फोटो, जानें कैसे और कहां होगा इस्तेमाल

    February 27, 2026

    Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra: भारत में कीमतें और Snapdragon vs Exynos चिपसेट का मुकाबला

    February 26, 2026

    ऑनलाइन स्कैम से डर खत्म! ChatGPT को बनाएं पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड, जानें पूरा सेटअप तरीका

    February 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान की राजधानी दहली, कई विस्फोटों से हड़कंप; इजरायल ने ली जिम्मेदारी

    March 1, 2026

    25 लाख की लागत के भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

    March 1, 2026

    युवाओं ने लिया वरिष्ठजनों के अनुभवों से प्रेरणा, सामाजिक समरसता का संदेश

    March 1, 2026

    कलेक्टर की अध्यक्षता में एमएसएमई प्रकरणों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश

    March 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.