Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»दिवाली से दिवाली तक रहेगा इन राशियों का राज, मिलेगी तरक्की और धनलाभ
    धर्म

    दिवाली से दिवाली तक रहेगा इन राशियों का राज, मिलेगी तरक्की और धनलाभ

    AdminBy AdminOctober 20, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिवाली से दिवाली तक रहेगा इन राशियों का राज, मिलेगी तरक्की और धनलाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    20 अक्टूबर यानी आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. हर वर्ष यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस महापर्व पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. वहीं, ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली 2025 से दिवाली 2026 तक कई राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं और उनपर पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी. तो चलिए ज्योतिर्विद प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि दिवाली 2025 से दिवाली 2026 तक राशियों को लाभ होने जा रहा है और उनके लिए ये साल कैसा बीतेगा. 

    1. मेष

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक आपका संपत्ति क्षेत्र मजबूत होगा. प्रॉपर्टी में इजाफा होने की संभावना है. नौकरीपेशा मेष राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी, और बिजनेस करने वालों, विशेषकर सर्विस प्रोवाइडर, को अच्छी सफलता और लाभ होगा. ध्यान दें कि अनजान लोगों के साथ बड़ी डील से बचें. पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों में मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी, पर शाकाहारी भोजन अपनाएं.

    उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. विशेषकर स्नान और ध्यान करें.

    2. वृषभ

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक वृषभ राशि वालों के धन लाभ के अवसर प्रबल होंगे. मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी में स्थिरता और व्यापार में धीरे-धीरे तरक्की होगी. जीवन में नैतिकता का पालन करें. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जल्दबाजी से बचें. परिवार को समय दें. सेहत ठीक रहेगी. संक्रमण से बचें और बाजार के भोजन से दूर रहें.

    उपाय: रोज़ाना भगवान कृष्ण का पूजन और आरती करें.

    3. मिथुन

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक भाग्य आपको सहयोग प्रदान करेगा. रोजगार मिलेंगे. खर्चो में नियंत्रण रहेगा. आलस्य त्यागें और व्यापार में ध्यान दें. रिश्तों में वाणी पर संयम रखें. परिवार में प्रेम बढ़ाएं. सेहत का विशेष ध्यान रखें.  खान-पान संतुलित रखें. 

    उपाय: रोजाना भगवान गणेश की आरती करें.

    4. कर्क

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक कर्क राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. रिश्तों में विनम्रता रखें. परिवार का समर्थन मिलेगा. सेहत ठीक रहेगी. फैटी चीजें कम खाएं और योग करें. 

    उपाय: रोज गौ माता को रोटी खिलाएं.

    5. सिंह

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में लाभ होगा. धैर्य से काम करें. अवरोध आए तो घबराएं नहीं. रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेंगे, पर परिवार से खुलकर बात करें. सेहत अच्छी रहेगी. आलस्य से बचें.

    उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें.

    6. कन्या

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक कन्या राशि वालों को भाग्य का सहयोग मिलेगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे. करियर में उन्नति होगी. व्यापार में वृद्धि होगी. कोर्ट केस में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. बड़े फैसलों में परिवार की सलाह लें. सेहत अच्छी रहेगी. नियमित व्यायाम करें.

    उपाय: प्रतिदिन गौ माता को रोटी खिलाएं

    7. तुला

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक जॉब और रिसर्च संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में सावधानी बरतें. बच्चों की पढ़ाई में लाभ होगा. रिश्तों को संभालें. ससुराल वालों से सौम्यता से बात करें. सेहत ठीक रहेगी और संक्रमण से बचें. 

    उपाय: रोजाना मां दुर्गा की आरती करें.

    8. वृश्चिक

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक भाग्य साथ देगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. व्यापार में धन लाभ होगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे. नेतृत्व कौशल विकसित होगा. रिश्तों में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा. सेहत ठीक रहेगी. मिर्च मसालों से दूर रहें. 

    उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.

    9. धनु

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक काम में लापरवाही न करें. मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में उधार से बचें. फैसले सोच-समझकर लें. परिवार को समय दें. समाज में सम्मान बढ़ेगा. सेहत की देखभाल आवश्यक है. योग और व्यायाम करें. 

    उपाय: रोजाना भगवान विष्णु की आरती करें.

    10. मकर

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक मकर राशि वालों को प्रमोशन और धन लाभ के अवसर मिलेंगे. व्यापार बढ़ेगा. योजना बनाकर काम करें. परिवार में बातचीत से समस्याओं का समाधान करें. सेहत अच्छी रहेगी.  

    उपाय: रोजाना गौ माता को रोटी खिलाएं.

    11. कुंभ

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक प्रॉपर्टी संबंधी लाभ होगा. मेहनत का फल मिलेगा. व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें. रिश्तेदारों से धैर्यपूर्वक बात करें. परिवार को समय दें. सेहत का ध्यान रखें.  

    उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करे तो आपके लिए ये समय बहुत अच्छा बीतेगा.

    12. मीन

    इस दिवाली से अगली दिवाली तक मीन राशि वालों को कई अवसरों पर धन कमाने का मौका मिलेगा, लेकिन आलस्य को अपने रास्ते में न आने दें. अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और मेहनत से काम करें. नौकरीपेशा लोगों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए, वहीं व्यापार करने वालों को निवेश बढ़ाने से पहले अच्छी तरह से विचार करना चाहिए. किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें, लगातार प्रयास करते रहें और आप सफलता प्राप्त करेंगे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Diwali 2025 Rashifal top-news
    Admin

    Related Posts

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार: मोदी-कार्नी वार्ता में 50 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य तय

    March 2, 2026

    पानी पर बढ़ा तनाव: भारत की योजना से घबराया पाकिस्तान, समाधान नहीं सूझ रहा

    March 2, 2026

    पढ़ाई का तरीका हुआ आधुनिक, NEP 2020 पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.