Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने EU को रूस के पैसों के इस्तेमाल से रोका, ब्रिटेन के फैसले का विरोध
    विदेश

    इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने EU को रूस के पैसों के इस्तेमाल से रोका, ब्रिटेन के फैसले का विरोध

    AdminBy AdminOctober 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने EU को रूस के पैसों के इस्तेमाल से रोका, ब्रिटेन के फैसले का विरोध
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रोम 

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने यूरोपीय संघ (EU) को रूस की फ्रीज संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईयू को रूस पर दबाव बढ़ाना चाहिए लेकिन ऐसी किसी भी प्लानिंग से बचना चाहिए जिसमें रूस की फ्रीज संपत्ति के इस्तेमाल की बात हो. मेलोनी ने कहा कि रूस की संपत्ति का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होगा.

    मेलोनी ने यह बयान  इटली की सीनेट में यूरोपीय परिषद (European Council) के ब्रसेल्स में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले दिया.

    पश्चिमी देशों ने फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद रूस की लगभग 300 अरब डॉलर की संपत्तियां फ्रीज कर दी थीं. इनमें से करीब 200 अरब यूरो (213 अरब डॉलर) ब्रसेल्स स्थित क्लियरिंग हाउस यूरोक्लियर (Euroclear) के पास हैं. इन संपत्तियों से मिलने वाला ब्याज पहले ही यूक्रेन की मदद के लिए दिया जाता रहा है.

    यूरोप के इन कदमों को रूस ने 'चोरी' बताया है और कहा है कि समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा.रूसी संपत्ति को लेकर क्या है यूरोपीय आयोग का प्लान जिसका विरोध कर रहीं मेलोनी?

    यूरोपीय आयोग (European Commission) ने प्रस्ताव रखा है कि ईयू में फ्रीज की गई लगभग 210 अरब यूरो की संपत्तियों से 2026 और 2027 में यूक्रेन को दिए जाने वाले कर्ज की गारंटी दी जाए. आयोग यह प्लानिंग ऐसे समय में लेकर आया है जब यूक्रेन में अमेरिकी सैन्य सहायता घट रही है जिसकी वजह से यूरोपीय देशों के बजट पर दबाव बढ़ रहा है.

    प्लानिंग का विरोध करते हुए मेलोनी ने कहा, 'हम मानते हैं… और मेरा मानना है कि और लोग भी ऐसा मानते होंगे कि अंतरराष्ट्रीय नियमों और वैधता के सिद्धांत का सम्मान जरूरी है.' 

    उन्होंने जोर दिया कि ईयू को अपनी 'वित्तीय और मौद्रिक स्थिरता तथा यूरो जोन की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा' सुनिश्चित करनी चाहिए.

    ब्रिटेन कर रहा यूक्रेन में सैनिक भेजने की बात, मेलोनी का सख्त इनकार

    हाल ही में ब्रिटेन ने कहा है कि वो यूक्रेन में अपनी सेना भेजने के लिए तैयार है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हेली ने कहा है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ एक शांति समझौता कराने में तैयार हो जाते हैं तो ब्रिटेन यूक्रेन में सैनिक भेजने को लेकर 100 मिलियन यूरो खर्च करने के लिए तैयार है.

    ब्रिटेन के इस कदम के बाद माना जा रहा है कि अन्य यूरोपीय देश भी ऐसी घोषणाएं कर सकते हैं. हालांकि, इटली पीएम मेलोनी से इस बात से साफ इनकार किया है कि उनके सैनिक यूक्रेन जाएंगे.

    उन्होंने कहा, 'इटली ने पहले ही साफ कर दिया है कि हमारे सैनिक यूक्रेन की जमीन पर कदम नहीं रखेंगे.'

    वहीं, रूस भी कह चुका है कि किसी भी शांति समझौते के हिस्से के रूप में वो यूक्रेन में किसी विदेशी सैन्य उपस्थिति को स्वीकार नहीं करेगा.संपत्ति जब्त करने और उसके इस्तेमाल को लेकर क्या कहते हैं अंतरराष्ट्रीय कानून

    अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत किसी संप्रभु देश की संपत्तियों को जब्त करना प्रतिबंधित है, और कई यूरोपीय देशों, यूरोपीय सेंट्रल बैंक तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का मानना है कि इस नियम का उल्लंघन नहीं किया जा सकता. बेल्जियम भी रूस की फ्रीज की गई संपत्ति के इस्तेमाल का विरोध करता है और उसका कहना है कि अगर भविष्य में रूसी पैसा लौटाना पड़ा तो उसे इसमें शामिल नहीं किया जाएगा.

    रूस ने संपत्तियां फ्रीज करने और उन्हें पुनः उपयोग में लाने की किसी भी कोशिश की निंदा की है. रूसी वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने चेतावनी दी है कि मॉस्को भी इसका जवाब उसी तरह देगा.

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने कहा था कि 'स्मार्ट सरकारें' रूसी संपत्तियां जब्त करने के खिलाफ हैं, क्योंकि 'वे समझती हैं कि यह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक गतिविधियों के सभी सिद्धांतों को कमजोर कर देगा और निस्संदेह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली को भारी नुकसान पहुंचाएगा.' 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Italian Prime Minister Melon Ukraine policy.
    Admin

    Related Posts

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: ईंधन महंगा, बंदरगाहों पर अटका चावल का बड़ा स्टॉक

    March 3, 2026

    हर क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के किए जा रहे हैं समेकित प्रयास

    March 3, 2026

    मालवा-निमाड़ बना सियासी केंद्र, आदिवासियों के बीच आधार मजबूत करने में जुटी भाजपा

    March 3, 2026

    मोहन सरकार की आदिवासी वोटरों पर नजर, बड़वानी बैठक से निकाय चुनाव की रणनीति का इशारा

    March 3, 2026

    ईरान पर सख्त तेवर में Benjamin Netanyahu, बोले- ‘कई साल नहीं लगेंगे, जल्द होगा फैसला’

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.