Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»WTC रैंकिंग अपडेट: साउथ अफ्रीका की जीत से भारत ने हासिल किया फायदा, देखें सभी टीमों की रैंकिंग
    खेल

    WTC रैंकिंग अपडेट: साउथ अफ्रीका की जीत से भारत ने हासिल किया फायदा, देखें सभी टीमों की रैंकिंग

    AdminBy AdminOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WTC रैंकिंग अपडेट: साउथ अफ्रीका की जीत से भारत ने हासिल किया फायदा, देखें सभी टीमों की रैंकिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रावलपिंडी
    पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 68 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने खेल के चौथे दिन (23 अक्टूबर) के पहले सत्र में हासिल कर लिया.

    साउथ अफ्रीका ने 18 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट मैच जीता है. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के नए चक्र (2025-27) में उसकी ये पहली जीत भी रही. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबर की. सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था, जहां पाकिस्तान ने 93 रनों से जीत दर्ज की थी.

    साउथ अफ्रीका की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है. पाकिस्तानी टीम लाहौर टेस्ट मैच में जीत के बाद दूसरे स्थान पर आ गई थी, लेकिन इस हार के बाद वो तीन स्थान खिसककर 5वें नंबर पर आ गई है. पाकिस्तान के अब दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 50 प्रतिशत अंक हैं.

    भारतीय टीम अब किस नंबर पर?
    इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका के 50 प्रतिशत अंक हैं, लेकिन बेहतर औसत के चलते वो चौथे स्थान पर पहुंच गया है. रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की हार से भारतीय टीम को फायदा हुआ है. भारत अब तीसरे स्थान पर आ चुका है, जिसके 7 मैचों में 4 जीत के साथ 61.90 प्रतिशत अंक हैं. रावलपिंडी टेस्ट के नतीजे से पहले भारत चौथे नंबर पर था.

    ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका अभी तक अजेय हैं और नए चक्र में क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों मैच जीते हैं और उसका अंक प्रतिशत 100 है. वहीं श्रीलंका ने 2 में से एक मुकाबला जीता है और एक ड्रॉ पर छूटा. श्रीलंका के 66.67 प्रतिशत अंक हैं. इंग्लैंड छठे, बांग्लादेश सातवें और वेस्टइंडीज 8वें स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने मौजूदा चक्र में अब तक कोई मैच ही नहीं खेला है, ऐसे में वो आखिरी पायदान पर है.

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम को अब अपने घर पर 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में अंकतालिका में फेरबदल जारी रहेगा. वहीं पाकिस्तानी टीम की अगली टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ मार्च 2026 में होनी है.

    रावलपिंडी टेस्ट का संक्षिप्त स्कोरकार्ड
    पाकिस्तान: पहली पारी- 333, दूसरी पारी- 138
    टारगेट: 68 रन
    साउथ अफ्रीका: पहली पारी- 404, दूसरी पारी- 73/2

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    WTC Rankings
    Admin

    Related Posts

    इंग्लैंड से तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएगा भारत, कौन होगा आगे?

    March 3, 2026

    भारत का कमाल बरकरार, ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों में शामिल

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026

    टीम इंडिया का भविष्य संवारने की तैयारी, BCCI ने दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

    March 2, 2026

    जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा: मैच का असली मोड़ बताया, सैमसन को किया नजरअंदाज

    March 2, 2026

    भारत से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी का गुस्सा उबाल पर

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंग्लैंड से तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएगा भारत, कौन होगा आगे?

    March 3, 2026

    अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

    March 3, 2026

    हार्ट अटैक: महिलाओं में दिखते हैं अलग संकेत, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

    March 3, 2026

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में तेज साउंड बजाने पर छात्रों में जमकर चले लात-घूंसे

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.