Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ जीती, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार से टूटा फैन्स का दिल
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ जीती, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार से टूटा फैन्स का दिल

    AdminBy AdminOctober 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ जीती, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार से टूटा फैन्स का दिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     एडिलेड

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को एडिलेड ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 46.2 ओवरों में हासिल कर लिया. भारतीय टीम को पर्थ में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी. अब इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दी है. सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा.

    टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. अर्शदीप सिंह ने कप्तान मिचेल मार्श (11 रन) को पवेलियन भेजा. वहीं हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड (28 रन) को विदा किया. यहां से मैथ्यू रेनशॉ और मैथ्यू शॉर्ट ने तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की. रेनशॉ 30 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने एलेक्स कैरी (9 रन) को सस्ते में आउट कर दिया.

    एलेक्स कैरी के आउट होने के बाद शॉर्ट और कूपर कोनोली के बीच पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई. शॉर्ट ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. पांच विकेट गिरने के बाद मिचेल ओवेन और कूपर कोनोली ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत कर दिया. भारत ने ओवेन (36 रन) के बाद जेवियर बार्टलेट और मिचेल स्टार्क के विकेट चटकाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. कूपर कोनोली 61 रन बनाकर नाबाद रहे और जीत में अहम भूमिका निभाई.

    रोहित शर्मा का स्टंप माइक ऑडियो हुआ वायरल, 'वो सातवां ओवर डाल रहा यार'

    इस बीच भारतीय पारी के दौरान रोहित शर्मा अपने बल्ले से आक्रामक अंदाज में तो दिखी ही लेकिन एक बार फिर रोहित का स्टंप माइक ऑडियो वायरल हो गया. दरअसल रोहित के सामने मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहें थें और इस दौरान उन्हें लगा की एक सिंगल निकल सकता था जिसको लेकर उन्होंने श्रेयस अय्यर से बोला.

    'अरे श्रेयस हो गया ये, जिसके जवाब में अय्यर ने कहा की 'आप करके देखो मेरे को मत बोलो न फिर', इसके बाद रोहित ने आगे कहा की 'अरे तेरे को कॉल देना पड़ेगा', जिसके बाद श्रेयस ने गेंदबाज मिचेल स्टार्क की और इशारा किया की वो यही है, जिसके बाद रोहित शर्मा ने मजेदार अंदाज में कहा की 'अरे वो सातवां ओवर डाल रहा है यार' अय्यर ने कहा की 'मुझे उसका एंगल पता नहीं है, आप कॉल दो न' फिर रोहित ने कहा की मैं नहीं दे सकता हूं ये कॉल, श्रेयस ने आखिरी में बोला 'सामने है आपके'.

    रोहित-श्रेयस के अर्धशतक, जाम्पा ने लिए चार विकेट
    टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 264 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 17 रनों के स्कोर पर ही उसे पहला झटका लग गया. कप्तान शुभमन 9 रन बनाकर तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट का शिकार बने. फिर बार्टलेट ने उसी ओवर में विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया. कोहली लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए. यहां से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को संभाला.

    रोहित शर्मा ने 74 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी. ये 2015 के बाद वनडे इंटरनेशनल में उनका ये सबसे धीमा अर्धशतक रहा. साथ ही रोहित के ओडीआई करियर की ये 59वीं फिफ्टी रही. उधर श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस साझेदारी को मिचेल स्टार्क ने तोड़ा, जिन्होंने रोहित को जोश हेजलवुड के हाथों पवेलियन भेजा. रोहित ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से 97 बॉल पर 73 रन बनाए. रोहित के आउट होने के कुछ देर बाद श्रेयस भी पवेलियन चल दिए. श्रेयस ने सात चौके की मदद से 77 गेंदों पर 61 रनों का योगदान दिया.

    यहां से भारत ने नियमित अंतराल में विकेट खोए. केएल राहुल (11 रन), वॉशिंगटन सुंदर (12 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (8 रन) कुछ खास नहीं कर पाए. वहीं अक्षर पटेल ने 44 रन बनाकर इसी बीच भारत को 200 रनों के पार पहुंचाने में मदद की. हर्षित राणा (24*) और अर्शदीप सिंह (13) ने डेथ ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की, जिसने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने चार विकेट झटके.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Team India
    Admin

    Related Posts

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    हर क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के किए जा रहे हैं समेकित प्रयास

    March 3, 2026

    सेमीफाइनल से पहले Sam Curran का बयान वायरल, कहा- वानखेड़े में भारत को देंगे कड़ी टक्कर

    March 3, 2026

    मालवा-निमाड़ बना सियासी केंद्र, आदिवासियों के बीच आधार मजबूत करने में जुटी भाजपा

    March 3, 2026

    मोहन सरकार की आदिवासी वोटरों पर नजर, बड़वानी बैठक से निकाय चुनाव की रणनीति का इशारा

    March 3, 2026

    रोजगार आधारित कृषि उद्योगों के विकास पर है विशेष जोर

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.