Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»भारतीय मूल ड्राइवर के कारण अमेरिका में सड़क त्रासदी, 3 लोगों की मौत
    विदेश

    भारतीय मूल ड्राइवर के कारण अमेरिका में सड़क त्रासदी, 3 लोगों की मौत

    AdminBy AdminOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय मूल ड्राइवर के कारण अमेरिका में सड़क त्रासदी, 3 लोगों की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन 
    अमेरिका में एक ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को उड़ा डाला। तेजी रफ्तार ट्रक एक के बाद कई वाहनों को टक्कर मारता गया, जिनमें कइयों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसका पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस ट्रक में लगे डैशकैम से ही रिकॉर्ड हुआ था, जिसे आरोपी चला रहा था। इस मामले में आरोपी जशनप्रीत सिंह है। अमेरिका में आरोप लग रहे हैं कि जशनप्रीत सिंह अवैध प्रवासी था और 2022 में अमेरिका में घुस आया था। इस तरह अमेरिका में अवैध प्रवासियों का मामला फिर से तूल पकड़ सकता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसके लिए जो बाइडेन की पॉलिसी को जिम्मेदार ठहराया है।

    फिलहाल 21 साल के जशनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर नशे में गाड़ी चलाते हुए कत्ल के इरादे से लोगों को कुचलने का आरोप है। वीडियो में दिखता है कि सड़क पर ट्रैफिक काफी स्लो है। इसके बाद भी जशनप्रीत सिंह तेजी से ट्रक को आगे बढ़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारता है। अमेरिकी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि 2022 में जशनप्रीत सिंह अवैध रूप से अमेरिकी सीमा में घुसा था। उसे बॉर्डर पैट्रोल एजेंट्स ने हिरासत में भी लिया था। कहा जा रहा है कि जो बाइडेन प्रशासन के नियमों के चलते उसे छोड़ना पड़ा था। तब प्रशासन ने नियम बनाया था कि डिटेंशन पॉलिसी के अलावा भी लोगों को विकल्प होंगे और उनकी सुनवाई की जाएगी।

    जशनप्रीत सिंह ने जिस ट्रक से यह हादसा किया है, उसके ही डैशकैम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखता है कि वह एक एसयूवी में जोरदार टक्कर मारता है, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है। इस हादसे में जशनप्रीत सिंह भी घायल है। इसके अलावा उसके साथ टायर चेंज करने में सहायता के लिए बैठा एक मैकेनिक भी घायल हुआ है।

    पुलिस का कहना है कि जशनप्रीत सिंह ने ट्रैफिक में कोई ब्रेक नहीं लगाया और स्पीड भी जस की तस बनी रही। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह नशे के प्रभाव में था और उसे होश ही नहीं था कि आखिर हो क्या रहा है। उसके नशे में होने की पुष्टि मेडिकल टेस्ट में हो चुकी है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    US road accident
    Admin

    Related Posts

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    कैमरों से तेहरान को पढ़ रहा था इजरायल, नेतन्याहू ने कहा- युद्ध जल्दी खत्म होगा

    March 3, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026

    पानी पर बढ़ा तनाव: भारत की योजना से घबराया पाकिस्तान, समाधान नहीं सूझ रहा

    March 2, 2026

    ईरान में सियासी हलचल तेज! खामेनेई को लेकर अटकलें, IRGC गार्ड्स पर मंत्री का बड़ा बयान

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.