Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में भारत की धमाकेदार जीत, स्मृति और प्रतीका के शतक से रिकॉर्ड्स की बरसात — सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
    खेल

    हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में भारत की धमाकेदार जीत, स्मृति और प्रतीका के शतक से रिकॉर्ड्स की बरसात — सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    AdminBy AdminOctober 24, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में भारत की धमाकेदार जीत, स्मृति और प्रतीका के शतक से रिकॉर्ड्स की बरसात — सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-24 में गुरुवार (23 अक्टूबर) को भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 53 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. बारिश के चलते न्यूजीलैंड की इनिंग्स को 44 ओवर्स का कर दिया गया था, जहां उसे जीत के लिए 325 रन बनाने थे. लेकिन कीवी टीम 8 विकेट पर 271 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के साथ-साथ श्रीलंका भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया.

    ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका था. अब भारत का सेमीफाइनल में सामना साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. 25 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच का मुकाबला ये भी निर्धारित करेगा कि दोनों में से कौन सी टीम टेबल में टॉप पर रहेगी. यदि वो मुकाबला रद्द हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया ही टॉप पर रहेगा. भारतीय टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर ही रहेगी और वो सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को खेलेगी. कहने का अर्थ यह है कि भारत का सेमीफाइनल में सामना टेबल टॉपर से होगा.

    टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने सूजी बेट्स का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जो 1 रन बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बनीं. इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर और एमेलिया केर ने 50 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला. प्लिमर को 30 रनों के निजी स्कोर पर रेणुका सिंह ठाकुर ने चलता किया. फिर रेणुका ने सोफी डिवान को बोल्ड करके भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई. डिवाइन के आउट होने के बाद एमेलिया केर और ब्रूक हैलीडे ने चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की. एमेलिया (45 रन) को स्नेह राणा ने चलता किया.

    पार्टटाइम स्पिनर प्रतीका रावल ने मैडी ग्रीन को आउट करके भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. 154 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद ब्रूक हैलीडे और इसाबेला गेज ने मिलकर 72 रनों की साझेदारी की. हालांकि ये साझेदारी न्यूजीलैंड को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी. हैलीडे ने 9 चौके और एक छक्के की मदद से 84 बॉल पर 81 रन बनाए. वहीं गेज ने 10 चौके की मदद से 51 गेंदों पर नाबाद 65 रनों का योगदान दिया.

    स्मृति मंधाना-प्रतीका रावल ने शतक जड़कर की रिकॉर्ड्स की बारिश
    आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अपना छठा मुकाबला 23 अक्टूबर (गुरुवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों बल्लेबाजों ने अपने-शतक पूरे किए.

    स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे. स्मृति मंधाना के वूमेन्स ओडीआई करियर का ये 14वां शतक रहा. वूमेन्स ओडीआई में स्मृति से ज्यादा शतक सिर्फ मेग लैनिंग ने लगाए हैं. उधर प्रतीका रावल ने 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 134 गेंदों पर 122 रन बनाए. प्रतीका का महिला वर्ल्ड कप में ये पहला शतक रहा.

    प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की. देखा जाए तो मंधाना इस साल वूमेन्स ओडीआई में पांच शतक बना चुकी हैं. एक कैलेंडर ईयर में वूमेन्स ओडीआई में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के ताजमिन ब्रिट्स की बराबरी कर ली.

    वूमेन्स ओडीआई में सर्वाधिक शतक
    15- मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
    14- स्मृति मंधाना (भारत)
    13- सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
    12- टैमी ब्यूमोंट  (इंग्लैंड)
    10- नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)

    एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक शतक (वूमेन्स ओडीआई)
    5- ताजमिन ब्रिट्स (साउथ अफ्रीका), 2025
    5- स्मृति मंधाना (भारत), 2025
    4- स्मृति मंधाना (भारत), 2024

    प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने इस साल बतौर ओपनर कुल 1557 रन जोड़े हैं. किसी एक कैलेंडर ईयर में ओडीआई क्रिकेट में ये दूसरे सर्वाधिक पार्टनरशिप रन हैं. मंधाना-प्रतीका अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल से आगे निकल चुकी हैं. रोहित-शुभमन ने साल 2023 में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 1523 रन जोड़े थे. वूमेन्स ओडीआई में मंधाना-प्रतीका ने दूसरी बार 200 या उससे ज्यादा की साझेदारी की है. वूमेन्स वर्ल्ड कप में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब एक मैच में किसी टीम के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं.

    एक ODI कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक पार्टरशिप रन (महिला एवं पुरुष दोनों)
    1635- सचिन तेंदुलकर & सौरव गांगुली (भारत), 1998
    1557- स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत), 2025
    1523- रोहित शर्मा & शुभमन गिल (भारत), 2023
    1518- एडम गिलक्रिस्ट & मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया), 1999
    1483- सचिन तेंदुलकर & सौरव गांगुली (भारत), 2000

    वूमेन्स ओडीआई में 2 बार 200 प्लस पार्टनरशिप
    2- मेग लैनिंग & एलिसा पेरी
    2- तामिन ब्रिट्स & लौरा वोलवॉर्ड
    2- टैमी ब्यूमोंट & एमी जोन्स
    2- स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल

    वूमेन्स ओडीआई वर्ल्ड कप इनिंग्स में दोनों ओपनर्स के शतक
    लिन थॉमस & एनिड बेकवेल (इंग्लैंड) बनाम वर्ल्ड इलेवन, होव, 1973
    लिंडसे रीलर & रूथ बकस्टीन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नीदरलैंड्स, पर्थ, 1988
    स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, नवी मुंबई, 2025

    वूमेन्स ओडीआई वर्ल्ड कप दो बार 150 प्लस पार्टनरशिप (किसी भी विकेट के लिए)
    बेलिंडा क्लार्क & लिजा केटली (ऑस्ट्रेलिया)- 1997 और 2000
    राचेल हेन्स & एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)- 2022
    स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत)- 2025

    वूमेन्स ओडीआई में सर्वाधिक शतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप
    10- बेलिंडा क्लार्क & लिजा केटली (ऑस्ट्रेलिया)
    7- स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत)
    7- राचेल हेन्स & एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
    7- ताजमिन ब्रिट्स & लौरा वोलवॉर्ड (साउथ अफ्रीका)
    7- लिजेल ली & लौरा वोलवॉर्ड (साउथ अफ्रीका)

    एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक शतकीय पार्टनरशिप (किसी भी विकेट के लिए)
    5- बेलिंडा क्लार्क & लिजा केइटली (ऑस्ट्रेलिया), 2000
    5- स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत), 2025
    4- सूजी बेट्स & राचेल प्रीस्ट (न्यूजीलैंड), 2015
    4- ताजमिन ब्रिट्स & लौरा वोलवॉर्ड (साउथ अफ्रीका), 2025

    स्मृति मंधाना अब एक कैलेंडर ईयर में वूमेन्स ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने लिजेल ली को पछाड़ दिया. मंधाना इस साल वूमेन्स ओडीआई में 31 छक्के लगा चुकी हैं. उधर प्रतीका रावल ने इनिंग्स के हिसाब से वूमेन्स ओडीआई में संयुक्त रूप से सबसे तेज हजार रन पूरे कर लिए.

    एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के (वूमेन्स ओडीआई)
    31*- स्मृति मंधाना (भारत), 2025
    28- लिजेल ली (साउथ अफ्रीका), 2017
    21- डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीजा), 2013
    21- क्लो ट्रायोन (साउथ अफ्रीका), 2017
    21- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका),  2023

    वूमेन्स ओडीआई में सबसे तेज 1000 रन (पारी के हिसाब से)
    23 – लिंडसे रीलर (ऑस्ट्रेलिया)
    23 – प्रतीक रावल (भारत)
    25 – मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
    25 – निकोल बोल्टन (ऑस्ट्रेलिया)
    27 – बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)
    27 – लौरा वोलवॉर्ड (साउथ अफ्रीका)

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Pratika Rawal Smriti Mandhana top-news
    Admin

    Related Posts

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में आग, सेलेब्रिटीज़ को घर छोड़ना पड़ा

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.