Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»हॉस्पिटल में दर्दनाक घटना: डॉक्टर ने अपने हाथ पर नोट लिखा और आत्महत्या की, पुलिस पर गंभीर आरोप
    देश

    हॉस्पिटल में दर्दनाक घटना: डॉक्टर ने अपने हाथ पर नोट लिखा और आत्महत्या की, पुलिस पर गंभीर आरोप

    AdminBy AdminOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हॉस्पिटल में दर्दनाक घटना: डॉक्टर ने अपने हाथ पर नोट लिखा और आत्महत्या की, पुलिस पर गंभीर आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    महाराष्ट्र के सतारा में एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। यही नहीं डॉक्टर ने एक अपनी हथेली पर ही एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें बताया कि उसका दो पुलिस वालों ने रेप किया है और उत्पीड़न कर रहे थे। इससे परेशान होकर ही वजह जान दे रही है। सतारा के फालटन में स्थित एक होटल के कमरे में डॉक्टर की लाश फंदे से झूलती पाई गई। इस पर पुलिस को अलर्ट किया गया। महिला डॉक्टर बीड़ जिले की रहने वाली थी और सतारा के फालटन स्थित सरकारी अस्पताल में नौकरी कर रही थी। महिला डॉक्टर ने अपने एक हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था। इसमें बताया कि था कि उनका दो पुलिस वाले रेप कर रहे थे और उत्पीड़न जारी था। महिला डॉक्टर ने सुसाइड नोट में 4 बार रेप किए जाने की बात लिखी है।

    इससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान थी और इसी के चलते उसने यह अतिवादी कदम उठाया है। हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने कहा कि दोनों पुलिस वाले बीते 5 महीनों से रेप कर रहे थे। महिला डॉक्टर ने लिखा कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बाडाने ने उसका रेप किया था। इसके अलावा भी कई बार यौन उत्पीड़न किया। वहीं दूसरा पुलिसकर्मी प्रशांत बांकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। सतारा पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हम आरोपों की जांच कर रहे हैं, जो महिला डॉक्टर ने सुसाइड नोट में लगाए हैं।

    आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बाडाने सस्पेंड
    पुलिस का कहना है कि हमारी ओर से जांच शुरू हो गई है, जिन दो पुलिस वालों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। महाराष्ट्र के महिला आयोग की चीफ रूपाली चाकनकर का कहना है कि हमने इस मामले का संज्ञान लिया है। हमने सतारा पुलिस को आदेश दिया है कि वह सख्ती से इस केस की जांच करे। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेत्तिवार ने सरकार पर निशाना साधा है। फिलहाल इस मामले के आरोपी गोपाल बाडाने को सस्पेंड कर दिया गया है।

    कांग्रेस नेता ने लिखा- रक्षक के ही भक्षक बन जाने का केस है
    उन्होंने लिखा, 'यह वह केस है, जब रक्षक ही भक्षक बन जाए! पुलिस का कर्तव्य रक्षा करना है, लेकिन अगर वे खुद एक महिला डॉक्टर का शोषण कर रहे हों तो न्याय कैसे मिलेगा? जब इस लड़की ने पहले शिकायत दर्ज कराई थी, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? महायुति सरकार बार-बार पुलिस को बचाती है, जिससे पुलिसिया अत्याचार बढ़ रहे हैं।'

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Doctor commits suicide top-news
    Admin

    Related Posts

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार: मोदी-कार्नी वार्ता में 50 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य तय

    March 2, 2026

    पानी पर बढ़ा तनाव: भारत की योजना से घबराया पाकिस्तान, समाधान नहीं सूझ रहा

    March 2, 2026

    मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच ओमान में बड़ा हमला, तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक में भारतीय की जान गई

    March 2, 2026

    स्टेशन पर अफरा-तफरी: कन्फर्म टिकट न मिलने से जनरल कोचों की ओर दौड़े यात्री, RPF की अपील बेअसर

    March 2, 2026

    पढ़ाई का तरीका हुआ आधुनिक, NEP 2020 पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.