Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»बाजू की ढीली मांसपेशियों को टोन्ड बनाने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ जाएगी हाथों की ताकत
    लाइफ स्टाइल

    बाजू की ढीली मांसपेशियों को टोन्ड बनाने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ जाएगी हाथों की ताकत

    AdminBy AdminOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाजू की ढीली मांसपेशियों को टोन्ड बनाने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ जाएगी हाथों की ताकत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     क्या आपकी भी बाजुओं की मांसपेशियां कमजोर और ढीली पड़ गई हैं? अगर हां, तो घबराइए मत। कुछ आसान एक्सरसाइज की मदद से आप अपनी बाजुओं को फिर से टोन कर सकते हैं। दरअसल, टोन्ड बाजू न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि आपकी बाजुओं को मजबूत भी बनाते हैं।

    आइए जानें बाजुओं की मांसपेशियों को टोन्ड बनाने के लिए 5 असरदार और आसान एक्सरसाइज । ये एक्सरसाइज आपकी बाजुओं को मजबूत बनाएंगे और आपकी हाथों की स्ट्रेंथ बढ़ाने में भी काफी मदद करेंगे।  

    ट्राइसेप्स डिप्स
    ट्राइसेप्स डिप्स बाजू के पिछले हिस्से को टार्गेट करती है। इसे करने के लिए एक मजबूत कुर्सी या बेंच का इस्तेमाल करें। कुर्सी के किनारे पर हाथ रखकर, शरीर को सीधा रखते हुए नीचे जाएं और फिर ऊपर उठें। इस दौरान कोहनियां शरीर के पास रखें और शरीर को सीधा रखें। 12-15 के तीन सेट करें।

    बाइसेप्स कर्ल
    बाइसेप्स कर्ल बाजू के आगे के हिस्से को मजबूत करती है। डम्बल या रेजिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल करके, सीधे खड़े होकर हाथों को नीचे रखें। अब डम्बल को कंधों की ओर ले जाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं। 12-15 रेप्स के तीन सेट करें। इस दौरान शरीर को हिलाएं नहीं और सांस लेते हुए ऊपर उठाएं तथा सांस छोड़ते हुए नीचे लाएं।

    पुश-अप्स
    पुश-अप्स एक कंपाउंड एक्सरसाइज है जो बाजू, छाती और कंधों को एक साथ काम करवाती है। पेट के बल लेटकर हाथों को जमीन पर रखें और शरीर को सीधी रेखा में रखते हुए ऊपर-नीचे उठें। शुरुआत में घुटनों को जमीन पर रखकर मॉडिफाइड पुश-अप्स भी कर सकते हैं। 10-12 के तीन सेट करें।

    ओवरहेड ट्राइसेप्स एक्सटेंशन
    यह एक्सरसाइज ट्राइसेप्स पर खासतौर से फोकस करती है। सीधे खड़े होकर या बेंच पर बैठकर, दोनों हाथों से एक डम्बल पकड़कर सिर के ऊपर उठाएं। अब कोहनियों को मोड़कर डम्बल को सिर के पीछे ले जाएं और फिर वापस ऊपर लाएं। 12-15 रेप्स के तीन सेट करें।

    हैमर कर्ल
    हैमर कर्ल बाइसेप्स और फोरआर्म्स दोनों को टोन करती है। डम्बल को हथेलियां एक-दूसरे के सामने रखते हुए पकड़ें और कंधों तक ले जाएं। इस दौरान कोहनियां शरीर के पास रखें। 12-15 रेप्स के तीन सेट करें।

    इन एक्सरसाइज को हफ्ते में 3-4 बार करने से आपकी बाजू की मांसपेशियां मजबूत और टोन्ड होंगी। ध्यान रहे, एक्सरसाइज के साथ सही डाइट और भरपूर मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। शुरुआत में हल्के वजन से शुरू करें और धीरे-धीरे वजन बढ़ाएं। किसी भी एक्सरसाइज का पूरा फायदा पाने के लिए उसे सही फॉर्म में करना जरूरी है, इसलिए शुरुआत में ट्रेनर की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    exercises loose arm muscles
    Admin

    Related Posts

    स्टाइल के चक्कर में आंखों से न करें समझौता

    March 17, 2026

    झटपट बनाएं स्वादिष्ट टमाटर पुलाव, हर निवाले में दोगुना मजा

    March 17, 2026

    उपवास में स्वास्थ्य का रखें ख्याल: नवरात्र में BP और शुगर कंट्रोल करने के टिप्स

    March 17, 2026

    चिड़चिड़ापन और थकान से छुटकारा: गर्मियों में अच्छी नींद के लिए अपनाएँ ये एक्सपर्ट टिप्स

    March 17, 2026

    घर पर बनाएं परफेक्ट बेसन बर्फी, आसान रेसिपी और लाजवाब स्वाद

    March 17, 2026

    सनबर्न और टैनिंग से परेशान हैं? एलोवेरा जेल ऐसे करें इस्तेमाल

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026

    बिम्सटेक विविध संस्कृतियों को समझने स्थायी मित्रता का अवसर

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.