Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»जल्द आएगा फोल्डेबल आईफोन! एप्पल 2026 के अंत में कर सकता है लॉन्च
    तकनीकी

    जल्द आएगा फोल्डेबल आईफोन! एप्पल 2026 के अंत में कर सकता है लॉन्च

    AdminBy AdminOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल्द आएगा फोल्डेबल आईफोन! एप्पल 2026 के अंत में कर सकता है लॉन्च
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
     एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल अपने यूजर्स के लिए इस वर्ष के अंत में फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकता है। यह फोन ग्राहकों की उम्मीदों को नए सिरे से परिभाषित करेगा और फोल्डेबल फोन को नए मेनस्ट्रीम अडॉप्शन फेज में लाएगा।

    काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के अंत में एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के साथ एक सबसे बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल की एंट्री से ग्राहकों की जागरूकता बढ़ेगी और हाई-इनकम सेगमेंट में रिप्लेसमेंट डिमांड बढ़ेगी। इस नए फोन के लॉन्च के साथ ब्रांड डायनामिक्स में बदलाव होंगे और कंपनी का कुल मार्केट वॉल्यूम भी बढ़ जाएगा।
    रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अमेरिकी फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट इस वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़ेगा क्योंकि यह कई वर्षों के एक्सपेरिमेंट के बाद अब मजबूत वृद्धि के दौर में एंट्री ले रहा है।

    यह मजबूत वृद्धि फोल्डेबल डिजाइन की बेहतर ड्यूरेबिलिटी और मल्टीपल ब्रांड के डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो की वजह से देखी जा रही है। इस वर्ष पोर्टफोलियो विस्तार और इकोसिस्टम की तैयारी बाजार को नए सिर से परिभाषित कर रही है।
    दूसरी ओर, सैमसंग अपने गैलेक्सी जेड फोल्ड और फ्लिप लाइनअप के साथ अपनी लीडरशिप को बनाए हुए है।

    कंपनी ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक नया फैन एडिशन वेरिएंड भी पेश किया है। इसी के साथ कंपनी इस वर्ष के अंत में कंपनी अपने ट्राई-फोल्ड डिवाइस को भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके लिए ग्राहक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

    उधर, मोटोरोला अपनी रेजर सीरीज का तेजी से विस्तार कर रहा है। इस विस्तार के साथ मोटोरोला की सैमसंग के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता में भी सुधार हो रहा है और सैमसंग के साथ कंपनी का शेयर अंतर कम होता जा रहा है।
    काउंटरपॉइंट रिसर्च की एसोसिएट डायरेक्टर लिज ली ने कहा कि इस वर्ष सैमसंग मैच्योरिटी और इकोसिस्टम की स्ट्रेंथ के साथ सबसे आगे बना रहेगा। वहीं, मोटोरोला के क्लैमशेल सेगमेंट में तेजी से विस्तार और गूगल की एआई-ड्रिवन अप्रोच प्रतिस्पर्धा को एक नया आकार दे रही है।

    उन्होंने कहा कि 2026 में एप्पल की एंट्री न केवल मार्केट का विस्तार करेगी बल्कि फोल्डेबल फोन को मेनस्ट्रीम प्रीमियम स्मार्टफोन फॉर्मेट में भी लाने का काम करेगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Foldable iPhone top-news
    Admin

    Related Posts

    Census 2027 बड़ा बदलाव: हर घर को मिलेगा अलग ID, सरकार बनाएगी नया डेटा सिस्टम

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    Nothing का डबल सरप्राइज़: 5 मार्च को Phone 4a और 4a Pro की होगी एंट्री

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026

    किसानों के लिए खुशखबरी! 2585 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार, ये काम करना होगा अनिवार्य

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां

    March 4, 2026

    ‘गबरू’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे सनी देओल, रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट—सलमान खान करेंगे सरप्राइज़ एंट्री

    March 4, 2026

    Census 2027 बड़ा बदलाव: हर घर को मिलेगा अलग ID, सरकार बनाएगी नया डेटा सिस्टम

    March 4, 2026

    पानी पहुंचा तो आई मुस्कान, ठरकपुर में विकास की नई कहानी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.