Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ODI इतिहास की सबसे आईकॉनिक पारी: हैरी ब्रूक ने जीत नहीं, पर दिल जीत लिए
    खेल

    ODI इतिहास की सबसे आईकॉनिक पारी: हैरी ब्रूक ने जीत नहीं, पर दिल जीत लिए

    AdminBy AdminOctober 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ODI इतिहास की सबसे आईकॉनिक पारी: हैरी ब्रूक ने जीत नहीं, पर दिल जीत लिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    इंग्लैंड के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक की इस समय हर जगह तारीफ हो रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 135 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनकी इस पारी को वनडे क्रिकेट की सबसे आईकॉनिक पारियों में से एक बताया जा रहा है। दरअसल, हैरी ब्रूक न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उस समय बैटिंग करने उतरे जब टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर मात्र 5 रन था। ऐसी स्थिति में आगकर टीम के लिए शतक जड़ना सचमुच काबिले तारीफ है। हैरी ब्रूक ने अपनी इस पारी के दम पर इंग्लैंड को 223 के स्कोर तक पहुंचा, मगर गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके। टीम के हारने के बावजूद हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। हैरी ब्रूक ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े-
     
        इंग्लैंड के कुल 223 रनों में हैरी ब्रुक के बल्ले से 60.53 प्रतिशत रनों का योगदान आया। यह वनडे मैचों में इंग्लैंड के लिए एक पूरी पारी में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा योगदान है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉबिन स्मिथ के नाम था जिन्होंने 1993 में बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के 5 विकेट पर 277 रन के स्कोर में नाबाद 167 रन बनाए थे, उनका योगदान इस मैच में 60.28 का था।
        ब्रूक का योगदान वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा ऑल आउट पारी में किया गया छठा सबसे बड़ा योगदान है। इस लिस्ट में टॉप पर डेविड वॉर्नर है जिन्होंने 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ जब ऑस्ट्रेलिया 141 के स्कोर पर ढेर हो गई थी तब 94 रन बनाकर 66.66 प्रतिशत रनों का योगदान दिया था।
        न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रूक के 135 रन इंग्लैंड के लिए वनडे में पांचवें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जोस बटलर ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे।

        जब ब्रूक बैटिंग करने आए तब इंग्लैंड का स्कोर 5/3 था। ब्रूक से पहले वनडे इतिहास में सिर्फ दो बल्लेबाज ही टीम के 10 रन से कम पर तीन विकेट गिरने के बाद शतक जड़ पाए हैं – सरफराज अहमद ने 2016 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 3/2 से 105 रन बनाए थे और युवराज सिंह ने 2005 में हैदराबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3/5 से 103 रन बनाए थे।
        इंग्लैंड का 223 रनों का यह स्कोर वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, जिसमें आठ बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हुए। इससे पहले सबसे ज्यादा स्कोर 1984 में वेस्टइंडीज द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट पर 272 रन का था, जिसमें विव रिचर्ड्स ने नाबाद 189 रन बनाए थे।
        वनडे मैच में 10 या उससे कम रनों पर चार विकेट गिरने के बावजूद किसी टीम के 200 रनों के आंकड़े को पार करने के पिछले उदाहरण 1997 का है, जब पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 रन पर चार विकेट गिरने के बावजूद 262 रन बनाए थे। वहीं भारत ने ऐसा 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। कपिल देव ने उस मैच में 175 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
        हैरी ब्रूक ने इस मैच में छक्कों की हैट्रिक के साथ अपना शतक पूरा किया। वह 86 से सीधा 104 के स्कोर पर पहुंचे। 2002 से ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ ऐसा किया था। वहीं शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दोहरा शतक पूरा करने के लिए लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए थे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Harry Brooke
    Admin

    Related Posts

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026

    क्रिकेट के मैदान से बिजनेस पिच तक: राहुल द्रविड़ और आर अश्विन की यूरोपियन टी20 लीग में बड़ी प्लानिंग

    March 6, 2026

    लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

    March 6, 2026

    अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम इंडिया पर भारी? फाइनल में प्लेइंग-XI से कट सकता है पत्ता

    March 6, 2026

    वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

    March 6, 2026

    हार के बाद भी उम्मीद बरकरार: भारतीय महिला टीम ने बीएटीसी के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    राहुल गांधी का पीएम पर निशाना: भारत की विदेश नीति को बताया समझौतावादी

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.