Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»स्कूटर मार्केट में टीवीएस की तेजी, धीरे-धीरे 29% हिस्सेदारी पर पहुंची कंपनी
    व्यापार

    स्कूटर मार्केट में टीवीएस की तेजी, धीरे-धीरे 29% हिस्सेदारी पर पहुंची कंपनी

    AdminBy AdminOctober 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्कूटर मार्केट में टीवीएस की तेजी, धीरे-धीरे 29% हिस्सेदारी पर पहुंची कंपनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारतीय स्कूटर उद्योग अब एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। लंबे समय से बाजार पर होंडा (Honda) का कब्जा रहा है, लेकिन FY2026 की पहली छमाही (H1 FY2026) के आंकड़ों ने दिखाया है कि अब TVS (टीवीएस) उसे कड़ी टक्कर दे रही है। स्कूटर बाजार में न केवल रिकॉर्डतोड़ बिक्री हो रही है, बल्कि कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी (Market Share) में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

    भारतीय स्कूटर उद्योग ने FY2025 में 68.5 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की थी, अब FY2026 में पहली बार 70 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रहा है। H1 FY2026 (अप्रैल-सितंबर 2025) में स्कूटर निर्माताओं ने कुल 37.21 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 6.42% ज्यादा है। GST 2.0 के तहत पेट्रोल इंजन वाले स्कूटरों पर कीमतों में कटौती के चलते सितंबर 2025 में रिकॉर्ड 7,33,391 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अब तक का सबसे बेहतरीन मासिक आंकड़ा है।

    बाजार में सबसे बड़ा बदलाव होंडा मोटरसाइकिल एंड & स्कूटर इंडिया (HMSI) और TVS मोटर कंपनी के प्रदर्शन में आया है।

    बाजार लीडर होंडा ने पिछले छह महीनों में 14.3 लाख स्कूटर बेचे, लेकिन यह पिछले साल (H1 FY2025) के मुकाबले 9% कम है। इस गिरावट के कारण होंडा की बाजार हिस्सेदारी 45% से गिरकर 39% पर आ गई है। यह दिखाता है कि कंपनी को अपने लोकप्रिय एक्टिवा (Activa) और डियो (Dio) मॉडलों पर कड़ा मुकाबला मिल रहा है।

    TVS मोटर ने इस दौरान 10.8 लाख स्कूटर बेचकर सबको चौंका दिया। यह पिछले साल के मुकाबले 27% की जबरदस्त वृद्धि है, जिसने कंपनी की बाजार हिस्सेदारी को 24% से बढ़ाकर 29% तक पहुंचा दिया है। इस शानदार प्रदर्शन में उसके पेट्रोल स्कूटरों (Jupiter, NTorq, Zest) के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का भी बड़ा हाथ है, जिसने 20% की सालाना वृद्धि दर्ज की है।

    होंडा और टीवीएस के अलावा अन्य कंपनियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सुजुकी एक्सेस 125 (Access 125) की मजबूती के दम पर 11% की वृद्धि के साथ 5.63 लाख यूनिट्स बेचीं और हिस्सेदारी 15% तक बढ़ाई। सुजुकी भी जल्द ही ई-एक्सेस (e-Access) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। स्कूटर सेगमेंट में 32% की बड़ी छलांग लगाकर 2.41 लाख यूनिट्स बेचीं। इसकी वृद्धि में उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida (वीडा) की 132% की शानदार बिक्री का अहम योगदान रहा।

    इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप एथर ने रिज्टा (Rizta) जैसे फैमिली स्कूटर की बदौलत 70% की भारी वृद्धि दर्ज की और कुल 1.09 लाख यूनिट्स बेचीं।

    बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के उत्पादन में आई दिक्कतों के कारण इसकी कुल बिक्री में 6% की मामूली गिरावट आई। हालांकि, कंपनी ने बाद में चेतक (Chetak) इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ वापसी की है। वहीं, यामाहा (Yamaha) की बिक्री में 6% की गिरावट के साथ इसकी हिस्सेदारी 4.07% रह गई। हालांकि, इसका प्रीमियम एरॉक्स 155 (Aerox 155) स्कूटर 16% की वृद्धि दर्ज करने में सफल रहा है।

    स्कूटर उद्योग की समग्र वृद्धि में इलेक्ट्रिक स्कूटर (e-2W) की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। H1 FY2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री 4,42,640 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 29% ज्यादा है। इसने कुल स्कूटर बाजार में अपनी हिस्सेदारी 11% से बढ़ाकर 12% कर दी है। पेट्रोल और CNG की बढ़ती कीमतों को देखते हुए, ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लंबे समय के फायदे और किफायती मोबिलिटी के रूप में इसकी मांग लगातार बनी हुई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    honda TVS
    Admin

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में BJP की बढ़त: JDU पर कैसे भारी पड़ी भगवा पार्टी

    March 5, 2026

    दुनियाभर में TVS का दबदबा, टू-व्हीलर मार्केट में यामाहा को पछाड़ा और बनाई तीसरी पोजीशन

    March 5, 2026

    प्रियंका चतुर्वेदी के पक्ष में संजय राउत का वीटो, उद्धव सेना में आदित्य ठाकरे की योजना रद्द

    March 5, 2026

    तेल की कीमत में उछाल, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर

    March 5, 2026

    युद्ध के बीच ChatGPT पर नाराज़गी, 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉलेशन रेट

    March 5, 2026

    कांग्रेस का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए सिंघवी, रेड्डी, फूलो और बौद्ध सहित 6 उम्मीदवार घोषित

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का अमेरिका पर तीखा वार: ‘भारत के मेहमान’ पर अटैक की कीमत चुकानी होगी

    March 5, 2026

    दशकों बाद युद्ध में टॉरपीडो की वापसी, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार चर्चा में

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त, निगम को 10 दिन में न्यायिक आयोग को रिकॉर्ड देने के निर्देश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.