Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»हर सुबह का ये हेल्दी सीक्रेट – हल्दी शॉट से पाएं तेजी से बढ़ते और झड़ना रोकने वाले बाल
    लाइफ स्टाइल

    हर सुबह का ये हेल्दी सीक्रेट – हल्दी शॉट से पाएं तेजी से बढ़ते और झड़ना रोकने वाले बाल

    AdminBy AdminOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हर सुबह का ये हेल्दी सीक्रेट – हल्दी शॉट से पाएं तेजी से बढ़ते और झड़ना रोकने वाले बाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगर आपके हेयरब्रश/कंघी में आपके सिर से ज्यादा बाल दिख रहे हैं, तो ये चिंता की बात हो सकती है. इस समस्या में सुधार लाने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, सैलून जाते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो बिल्कुल भी परेशान ना हों. परेशान होने के बजाय और सैलून्स के चक्कर लगाने के बजाय अब आपका रसोई में झांकने का वक्त है! हेयरफॉल रोकने के लिए महंगे हेयर सीरम या सप्लीमेंट्स पर पैसे खर्च करने की बजाय मजा उसी चीज में विश्वास करने में है, जिस पर हमारी दादी-नानी भरोसा करती थीं. वो क्या है? तो बता दें, वो हल्दी है. ये गोल्डन मसाला सिर्फ स्किन निखारने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों को तेजी से बढ़ाने, घना और मजबूत बनाने में भी मदद करता है. आइए जानें कैसे हल्दी आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकती है.

    हल्दी आपके बालों के लिए क्यों है फायदेमंद?
    आयुर्वेद में हल्दी को हजारों सालों से एक नेचुरल दवा के रूप में इस्तेमाल की जा रही है. इसकी ताकत का राज करक्यूमिन है, जो एक ऐसा कंपाउंड है जिसमें सूजन कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत करने की क्षमता होती है. बाल झड़ना, स्कैल्प में इंफेक्शन या बालों का पतला होना अक्सर सूजन, खराब ब्लड सर्कुलेशन या हार्मोनल इंबैलेंस का कारण होता है.

    हल्दी का करक्यूमिन इन सभी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है:

        स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
        सूजन और स्ट्रेस को कम करता है
        हार्मोंस को बैलेंस करता है
        डैंड्रफ और बैक्टीरिया से लड़ता है
        लिवर को साफ करता है, जिससे बाल नेचुरल रूप से चमकदार बनते है

    बालों की ग्रोथ के लिए हल्दी शॉट के फायदे
    सुबह-सुबह हल्दी का एक छोटा शॉट पीना आपके बालों के लिए कमाल कर सकता है. ये न सिर्फ बालों बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है. ये बाल झड़ना कम करता है, स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाकर बालों की ग्रोथ तेज करता है, डैंड्रफ और खुजली से बचाता है,

    हार्मोन बैलेंस करता है और कोलेजन बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं.

    घर पर हल्दी शॉट कैसे बनाएं

    इंग्रेडिएंट्स:

        1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर  
        ½ छोटा चम्मच अदरक का रस (ऑप्शनल)
        आधे नींबू का रस
        एक चुटकी काली मिर्च (करक्यूमिन के अब्सॉर्पशन के लिए)
        1 छोटा चम्मच शहद
        ½ कप गुनगुना पानी

    बनाने का तरीका:

    1. अगर हल्दी फ्रेश है तो उसे छीलकर कद्दूकस करें.
    2. एक गिलास में हल्दी, नींबू रस, अदरक रस और काली मिर्च डालें.
    3. शहद और गुनगुना पानी मिलाएं.
    4. अच्छे से हिलाएं और सुबह खाली पेट पी लें.

    कितनी बार पिएं?

    अगर आप अपने बालों को जल्दी मजबूत और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसे 1 महीने तक कम से कम हफ्ते में 5 दिन पिएं.  इससे बाल झड़ना कम होगा, स्कैल्प हेल्दी बनेगा, बालों में नेचुरल शाइन आएगी और बाल रातोंरात नहीं बढ़ेंगे, लेकिन धीरे-धीरे मजबूत और घने जरूर होंगे.

    किन लोगों को हल्दी से बचना चाहिए

    हल्दी ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीड करा रही हैं तो हल्दी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. अगर आप ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवा) ले रहे हैं, पित्ताशय या पेट के अल्सर की समस्या है, तो हल्दी शॉट लेने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Turmeric
    Admin

    Related Posts

    खाने का स्वाद बढ़ा देगी टमाटर की ये चटनी, यहां सीखें बनाने का आसान तरीका

    February 19, 2026

    मध्य प्रदेश बजट 2026: सड़क परियोजनाओं पर जोर, विकास को मिलेगी नई गति – जानें खास बातें

    February 18, 2026

    नाश्ते में नया ट्विस्ट: सूजी का चीला जो स्वाद और सेहत दोनों में नंबर वन

    February 18, 2026

    सादा लेकिन लाजवाब स्वाद: लंच में ट्राय करें आलू की सूखी सब्जी की आसान रेसिपी

    February 17, 2026

    मीठे में कुछ खास चाहिए? मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट और हेल्दी पनीर की खीर

    February 16, 2026

    चेहरे पर रेज़र चलाना पड़ सकता है भारी: ये 5 आम भूलें स्किन को कर देती हैं खराब

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सुरक्षाबलों के रडार पर चार शीर्ष कमांडर समेत 300 माओवादी

    February 19, 2026

    हिंदू तिथियों का विज्ञान: रिक्ता तिथि में क्यों वर्जित होते हैं शुभ कार्य?

    February 19, 2026

    व्यापमं घोटाला: हाईकोर्ट ने कोर्ट में दी कड़ी टिप्पणी, अधिकारियों पर जताई नाराजगी

    February 19, 2026

    अगर रात को अपनाईं ये 5 आदतें, तो लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी घर

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.