Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»प्याज बनाम रोजमेरी ऑयल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन है ज्यादा कारगर?
    लाइफ स्टाइल

    प्याज बनाम रोजमेरी ऑयल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन है ज्यादा कारगर?

    AdminBy AdminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्याज बनाम रोजमेरी ऑयल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन है ज्यादा कारगर?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्या रोज कंघी में बालों का गुच्छा देखकर आपका दिल बैठ जाता है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल, आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और स्ट्रेस ने हमारे बालों की चमक छीन ली है, लेकिन घबराइए नहीं क्योंकि जब बात तेज ग्रोथ और मजबूत बालों की आती है, तो प्रकृति ने हमें दो शानदार 'हीरो' दिए हैं- प्याज का रस और रोजमेरी का तेल (Onion Juice vs Rosemary Oil)। एक की पहचान है तीखापन और दूसरा अपनी खुशबू के लिए पॉपुलर है। सवाल यह है- इन दो दमदार खिलाड़ियों में से, आपके बालों के लिए असली 'सुपरस्टार' कौन है? आइए, विस्तार से समझते हैं।

    प्याज का रस
    प्याज के रस को बालों के लिए वरदान माना जाता है, खासकर जब बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों। इसका सबसे बड़ा फायदा इसमें मौजूद 'सल्फर' है। सल्फर बालों के प्रोटीन, 'केराटिन', का एक अहम हिस्सा है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है। स्टडीज में यह भी सामने आया है कि प्याज का रस, गंजेपन की एक खास समस्या, जिसे एलोपेसिया एरीटा कहते हैं, के इलाज में बहुत प्रभावी है। यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है, जिससे नए बाल तेजी से उगते हैं।

    रोजमेरी ऑयल
    रोजमेरी के तेल को अक्सर नेचुरल मिनोक्सिडिल (हा जाता है, जो बालों के विकास की एक पॉपुलर मेडिसिन है। यह तेल सीधे आपके स्कैल्प की ब्लड वेसल्स को एक्टिव करता है। इससे जड़ों तक ज्यादा पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे हेयर फॉलिकल्स फिर से एक्टिव हो जाते हैं और ग्रोथ तेज होती है। रोजमेरी तेल स्कैल्प की खुजली और जलन को भी शांत करता है, जो इसे लंबे समय तक नियमित इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। इसकी खुशबू भी अच्छी होती है, जो इसे इस्तेमाल में आसान बनाती है।

    कौन-सा ऑप्शन है ज्यादा बेस्ट?

    असल में, दोनों ही शानदार हैं, लेकिन आपकी जरूरत अलग हो सकती है:

        अगर आपका मुख्य लक्ष्य बाल झड़ने को तुरंत रोकना और जड़ों को मजबूत करना है, तो प्याज का रस ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है क्योंकि यह सल्फर से भरपूर है।
        अगर आपका मुख्य लक्ष्य बालों की ग्रोथ को तेज करना, गंजेपन को दूर करना और स्कैल्प को शांत रखना है, तो रोजमेरी तेल आपके लिए बेहतर है। इसे रोजाना या बार-बार इस्तेमाल करना भी आसान है।

    आप चाहें, तो दोनों के फायदों को एक साथ ले सकते हैं। आप प्याज के तेल या रस का इस्तेमाल कुछ घंटों के लिए कर सकते हैं और रोजमेरी ऑयल को रात भर लगाकर रख सकते हैं। सही नतीजों के लिए, जरूरी है कि आप सब्र रखें और किसी भी उपाय को कम से कम 3 से 6 महीने तक नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Hair Growth onion Rosemary Oil
    Admin

    Related Posts

    बच्चों के लिए कितनी नींद है जरूरी? उम्र के अनुसार जानें सही स्लीप टाइम

    March 7, 2026

    बाल नहीं बढ़ रहे? दही के इन 5 हेयर मास्क से पाएँ तेजी से लंबी और घनी हेयर ग्रोथ

    March 7, 2026

    क्या घर में रहकर भी लगानी चाहिए सनस्क्रीन? एक्सपर्ट्स बताते हैं क्यों है ये जरूरी

    March 7, 2026

    सिर्फ कुछ चीज़ों से घर पर बनाएं परफेक्ट दानेदार कलाकंद, आसान रेसिपी

    March 7, 2026

    रसोई का हाल: शाकाहारी थाली के दाम जस के तस, मांसाहारी थाली की कीमत में 3% की गिरावट

    March 6, 2026

    ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में 2050 तक भारी बढ़ोतरी, 3.5 मिलियन केस तक पहुंचने का खतरा

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Horoscope Today 08 March 2026: सभी 12 राशियों का हाल, करियर-पैसा-सेहत में कैसा रहेगा आपका दिन

    March 7, 2026

    चीनी सेना में हलचल! शी जिनपिंग का सफाई अभियान, कई बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

    March 7, 2026

    बढ़ती दौलत की रफ्तार: भारत में 308 अरबपति, वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान

    March 7, 2026

    स्वदेश का धागा – ग्रामीण भारत की करघे से बुनी कहानी

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.