Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»‘शांतिदूत’ ट्रंप को साउथ कोरिया ने पहनाया ताज, दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान
    विदेश

    ‘शांतिदूत’ ट्रंप को साउथ कोरिया ने पहनाया ताज, दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    AdminBy AdminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘शांतिदूत’ ट्रंप को साउथ कोरिया ने पहनाया ताज, दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्योंगजू 
    दक्षिण कोरिया ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत सोने के मुकुट की एक रेप्लिका के साथ किया और उन्हें देश का सबसे बड़ा सम्मान, 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुंगवा' से सम्मानित किया। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमानों ने एयर फोर्स वन को एस्कॉर्ट किया, और रनवे पर साउथ कोरियाई मिलिट्री बैंड ने ट्रंप का स्वागत 'वाईएमसीए' गाना बजाकर किया और बंदूकों से सलामी दी गई। ली के कार्यालय ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर 'शांतिदूत' के रूप में ट्रंप की भूमिका को देखते हुए, उन्हें 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुंगवा' से सम्मानित किया गया, जिसका नाम साउथ कोरिया के राष्ट्रीय फूल, एक गुलाबी हिबिस्कस के नाम पर रखा गया है, जिसे अंग्रेजी में रोज ऑफ शेरोन भी कहा जाता है।
    ट्रंप ने चमचमाता हुआ अवॉर्ड मिलने पर कहा, "मैं इसे अभी पहनना चाहता हूं।" एक साउथ कोरियाई अधिकारी ने कहा कि वह यह सम्मान पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
    ताज की बात करें तो, यह प्राचीन सिल्ला राजवंश के चोनमाचोंग सोने के मुकुट की प्रतिकृति है, जो ग्योंगजू नेशनल म्यूजियम में प्रदर्शित है। इस वंश के कुल छह मुकुट हैं। एपीईसी शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण कोरिया ने पहली बार इन छह सोने के मुकुटों को एक साथ एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया है। ये शाही शानो शौकत को दर्शाते हैं। सोने का उपयोग राजा और कुलीन वर्ग की उच्च सामाजिक स्थिति को दर्शाता था। कथित तौर पर ये मुकुट सिल्ला साम्राज्य में लगभग 5वीं से 7वीं शताब्दी के बीच बनाए गए थे।
    इस बीच, बुधवार को राष्ट्रपति ली जे म्युंग और ट्रंप के बीच हुई बैठक में अटकी टैरिफ बातचीत एक समझौते पर पहुंच गई। यह उच्च स्तरीय बैठक ग्योंगजू, नॉर्थ ग्योंगसांग प्रांत में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई।
    प्रेसिडेंशियल चीफ ऑफ स्टाफ फॉर पॉलिसी किम योंग-बीओम ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दोनों देशों ने 30 जुलाई को हुए व्यापार समझौते की विस्तृत शर्तों पर सहमति जताई थी, जिससे अब द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में नई स्थिरता का रास्ता साफ हो गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Donald Trump
    Admin

    Related Posts

    ट्रंप की कार्रवाई: ईरान के समीप भेजा गया ऑपरेशन मादुरो में शामिल सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    पढ़ाई के लिए अमेरिका गया भारतीय छात्र गायब, सैन फ्रांसिस्को में तलाश तेज

    February 14, 2026

    CEPA पर भारत-कनाडा की बातचीत तेज, उच्चायुक्त का दावा—डील आसान और संभव

    February 14, 2026

    लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बनी जीत, बोले तारिक रहमान

    February 14, 2026

    दुबई में बड़ा विवाद: ‘100% रशियन महिला’ बयान पर हंगामा, टॉप अधिकारी ने छोड़ी कुर्सी

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    फ्लाइट कैंसलेशन के बाद इंडिगो की भर्ती मुहिम, 1000 नए पायलट्स शामिल होंगे

    February 15, 2026

    मालदा मंडल की ट्रेनों की डिमांड, होली में यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा का सामना

    February 15, 2026

    नया Mahindra Udo थ्री-व्हीलर: 3 ड्राइव मोड के साथ बाजार में आया, जानें कीमत और रेंज

    February 15, 2026

    भोलेनाथ की अपार कृपा से बदल जाएगी किस्मत! महाशिवरात्रि पर इन चार राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.