Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»शिवपुरी की चोरी हुई नवजात सागर में मिली, पुलिस ने ‘ऑपरेशन सेफ बेबी’ में बच्चा चोर को पकड़ा
    मध्यप्रदेश

    शिवपुरी की चोरी हुई नवजात सागर में मिली, पुलिस ने ‘ऑपरेशन सेफ बेबी’ में बच्चा चोर को पकड़ा

    AdminBy AdminOctober 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिवपुरी की चोरी हुई नवजात सागर में मिली, पुलिस ने ‘ऑपरेशन सेफ बेबी’ में बच्चा चोर को पकड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शिवपुरी
     शिवपुरी जिला अस्पताल से शारदा आदिवासी नाम की महिला एक दिन की नवजात बच्ची को चुराकर लगभग 280 किलोमीटर दूर पहुंच गई थी। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद और घेराबंदी से आरोपी महिला को सागर में एक बस से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को सुरक्षित बरामद कर सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अब आरोपी महिला को शिवपुरी लाकर उससे पूछताछ करेगी।

    जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल से एक महिला द्वारा नवजात बच्ची के चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त आरोपी महिला को पकड़ लिया है। शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची को चुराने के बाद महिला एक बस के माध्यम से सागर जिले तक पहुंच गई थी। सागर में पुलिस ने इस महिला को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। नवजात बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है और उसे सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला को शिवपुरी लाया जा रहा है और पुलिस अब इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए इससे पूछताछ करेगी।

    30 हजार का ईनाम घोषित किया था

    जिला अस्पताल से बुधवार सुबह अज्ञात महिला आदिवासी प्रसूता की एक दिन की बच्ची चोरी करके ले गई थी। महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वारदात के बाद आईजी ने महिला का पता बताने वाले को 30 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। बताया जाता है कि बामौरकलां के विशुनपुरा निवासी रौशनी पत्नी सुनील आदिवासी उम्र 23 साल को 27 अक्टूबर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 27-28 अक्टूबर की दरम्यानी रात 1:56 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेटरनिटी विंग के एचडीयू वार्ड (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती करवाया गया। इसी क्रम में 28 अक्टूबर की रात एक अज्ञात महिला प्रसूता की ननद रामवती से मिली।

    प्रसूता महिला के परिजनों से संपर्क बढ़ाया

    पुलिस और परिजन के अनुसार आरोपी महिला ने रामवती से बातें करते हुए खुद को उनके गांव की आशा कार्यकर्ता की रिश्तेदार बता कर पहचान कर ली। उसने अपना नाम लता आदिवासी बताया। वह पूरी रात उनके संपर्क में रही, वह प्रसूता के लिए खाने पीने का सामान, चाय-दूध आदि भी लेकर आई।

    बहाने से उठाई बच्ची और फरार हो गई
    29 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजकर 48 मिनट पर वह महिला प्रसूता व उसकी सास से यह कहकर बच्ची को बेड से उठा लाई कि, वह बच्ची को अपने पति सुनील को खिलाने के लिए ले जा रही है। इसके बाद वह बच्ची को लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस ने महिला की तलाश में शहर भर के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ साथ बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन आदि जगह पर तलाश किए।

    पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा

    पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अलग-अलग टीमें गठित कर मामले की पड़ताल के निर्देश दिए। पुलिस को छानबीन के दौरान महिला के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महिला की पहचान बड़ागांव निवासी शारदा आदिवासी के रूप में हुई है। वह आपराधिक किस्म की महिला बताई गई है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि महिला पर पूर्व में भी चोरी संबंधी एक अपराध दर्ज हो चुका है। इस दौरान पुलिस इस महिला तक पहुंच गई। बताया जाता है कि उक्त महिला इस नवजात बच्ची को लेकर सागर जाने वाली बस में बैठकर निकली है।
    सागर पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी तो पकड़ी गई

    शिवपुरी पुलिस ने सागर पुलिस से संपर्क किया और बच्चा चोर महिला की जानकारी, फोटोग्राफ व सीसीटीवी फुटेज शेयर किए थे। इधर सागर एसपी, एएसपी और तमाम थानों की पुलिस को सक्रिय कर दिया गया था। जिसमें भैंसा के पास ललितपुर की तरफ जाने वाली बस में महिला मिल गई। पूछताछ में पहले तो उसने बच्ची को अपनी बताया, बाद में पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो उसने बता दिया कि वह चोरी करके लाई है।

    जांच होगी, पूछताछ करेंगे- एसपी

    शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि हमें जो इनपुट मिले थे, उसके आधार पर हमने सागर पुलिस को दी। उक्त सूचना के आधार पर सागर पुलिस ने महिला को एक यात्री बस से गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का वहां के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है बच्ची पूर्णत: स्वस्थ है। सुबह महिला और बच्ची शिवपुरी लाकर पूछताछ करेंगें।

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

    केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची के चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को मिली सफलता पर बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मामले में शिवपुरी पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने सक्रियता से उक्त मामले का खुलासा किया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Mission 'Safe Baby'
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.