Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»कमाई की सुनामी: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज से पहले ही बना डाला नया इतिहास!
    मनोरंजन

    कमाई की सुनामी: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज से पहले ही बना डाला नया इतिहास!

    AdminBy AdminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कमाई की सुनामी: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज से पहले ही बना डाला नया इतिहास!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    एसएस राजामौली के डायरेक्‍शन में बनी 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' ने साल 2015 और 2017 में भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में नए सिरे से पहचान दिलाई। अब पहली फिल्‍म के एक दशक बाद, राजामौली की 'बाहुबली: द एपिक' शुक्रवार, 31 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह असल में पिछली दो फिल्‍मों को मिलाकर बनाया गया एक 'वन कट वर्जन' है। मेकर्स ने इसके लिए दोनों फिल्‍मों को फिर से एडिट किया है। महिष्मति साम्राज्य की विशाल गाथा को एक फिल्‍म में समेटना यकीनन आसान काम नहीं होगा। दिलचस्‍प है कि इस रीमास्‍टर्ड फिल्‍म को लेकर बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त उत्‍साह देखा जा रहा है। रिलीज से पहले इसने देश और विदेश में धमाकेदार एडवांस बुकिंग की है। जबकि ओपनिंग डे पर यह बेजोड़ कमाई करती हुई दिख रही है। पहले ही दिन 'बाहुबली: द एपिक' कम से कम कमाई के चार नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है।

    प्रभास, राणा दग्‍गुबाती, अनुष्‍का शेट्टी, सत्‍यराज, तमन्‍ना भाटिया और राम्या कृष्‍णनन स्‍टारर 'बाहुबली: द एपिक' की रनटाइम 3 घंटे 45 मिनट है। इसमें 'बाहुबली: द बिगिनिंग' से लगभग 1 घंटा 42 मिनट और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' से लगभग 2 घंटे 3 मिनट के सीन्‍स शामिल किए गए हैं। शुक्रवार, को रिलीज के साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्‍मों की लिस्‍ट में शामिल हो जाएगी। इसमें सबसे लंबी फिल्‍म के तौर पर 'तमस' का नाम है, जिसकी रनटाइम 4 घंटे 57 मिनट थी। 'थवामई थवामिरंतु' की लंबाई 4 घंटे 35 मिनट और इसी तरह 'LOC: कारगिल' की रनटाइम 4 घंटे 15 मिनट थी।

    'बाहुबली द एपिक' की एडवांस बुकिंग, सबसे बड़ी टॉलीवुड री-रिलीज
    'बाहुबली: द एपिक' एक तरह से री-रिलीज फिल्म है। यह एडवांस बुकिंग में टॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है। शुक्रवार को रिलीज से पहले इस फिल्‍म ने देश में प्री-सेल्स से ही 6 करोड़ रुपये से अध‍िक की ग्रॉस कमाई की है। जबकि देश और विदेश मिलाकर इसने करीब 12 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।

    पहले दिन टूटेगा पवन कल्‍याण और थलपति विजय का रिकॉर्ड
    राजामौली की यह फिल्‍म पहले दिन, री-रिलीज हुई साउथ की अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। पवन कल्याण की 'सरदार गब्बर सिंह' ने री-रिलीज के ओपनिंग डे पर पर 5.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसने और थलपति विजय की 'घिल्ली' ने पहले दिन वर्ल्‍डवाइड 8 करोड़ रुपये की री-रिलीज ओपनिंग ली थी। अब 'बाहुबली: द एपिक' इससे करीब दोगुनी कमाई के साथ सबको पीछे छोड़ने वाली है।

    'बाहुबली: द एपिक' बॉक्‍स ऑफिस प्रेडिक्‍शन
    'बाहुबली: द एपिक' ने प्री-सेल्‍स में ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। इसने एडवांस बुकिंग में ही पिछली दो बड़ी साउथ री-रिलीज की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को राजामौली ने फिल्‍म के कई पेड प्रीमियर शोज भी रखे थे। इनमें भी दर्शकों का खूब उत्‍साह दिखा है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों, फिल्‍म को लेकर नॉस्‍टैल्‍ज‍िया को देखते हुए अनुमान यही है कि 'बाहुबली: द एपिक' पहले दिन दुनियाभर में 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन आसानी से कर लेगी।

    साउथ सिनेमा में री-रिलीज के बाद सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍में
    तेलुगू सिनेमा में री-रिलीज हुई सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म महेश बाबू की 'कलेजा' है। इसने अपनी दूसरी पारी में वर्ल्डवाइड 10.78 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। तमिल इंडस्‍ट्री में यह रिकॉर्ड थलपति की 'घ‍िल्‍ली' के नाम है, जिसने 22 करोड़ रुपये अध‍िक कमाए थे। जैसे हालात हैं 'बाहुबली: द एपिक' बड़ी आसानी से दो दिन में ही दोनों को पछाड़ देगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    ‘Baahubali: The Epic’ box office
    Admin

    Related Posts

    ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शामिल, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जाकिर खान ने किया रिएक्ट

    March 7, 2026

    OTT पर आई ‘राहु केतु’: वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की मजेदार फिल्म अब ऑनलाइन, ऐसे देखें

    March 7, 2026

    पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स पुलिस हिरासत में, रात जेल में गुजरी—अब कोर्ट में होगी पेशी

    March 7, 2026

    नागपुर का स्वाद देश में छाया: ‘गांधे ब्रदर्स’ ने जीता मास्टरशेफ इंडिया 9 का खिताब

    March 7, 2026

    71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर का जश्न, फिल्मों में चार दशक का शानदार सफर

    March 7, 2026

    धुरंधर 2 ट्रेलर ने मचाया तूफान, लोगों ने कहा – ये तो सीधी चेतावनी है!

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बिजली उपभोक्ताओं से वसूले गए 127 करोड़ वापस, यूपी सरकार का आदेश

    March 8, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक संपन्न, ₹300 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति

    March 8, 2026

    सांसद की मौजूदगी में मिर्ची की आहुति, बगलामुखी मंदिर में भारत की जीत की कामना

    March 8, 2026

    बालेंद्र शाह ने ओली को हराया, नेपाल चुनाव में RSP अगली सरकार बनाने की ओर

    March 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.