Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ऑलराउंडर अमनजोत कौर का बड़ा खुलासा: सोचा था ऑस्ट्रेलिया 380 रन बनाएगा
    खेल

    ऑलराउंडर अमनजोत कौर का बड़ा खुलासा: सोचा था ऑस्ट्रेलिया 380 रन बनाएगा

    AdminBy AdminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑलराउंडर अमनजोत कौर का बड़ा खुलासा: सोचा था ऑस्ट्रेलिया 380 रन बनाएगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नवी मुंबई 
    भारतीय टीम की हरफनमौला अमनजोत कौर ने कहा कि उनकी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 380 रन के लक्ष्य का अनुमान लगा रही थी लेकिन फीबी लिचफील्ड के विकेट और स्पिनर श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी से महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल का नतीजा भारत के पक्ष में रहा। भारत ने महिला वनडे में 339 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की जिसमे जेमिमा रौड्रिग्स ने नाबाद 127 रन बनाए। 

    आस्ट्रेलियाई टीम तेजी से रन बना रही थी जब लिचफील्ड (93 गेंद में 119 रन) फील्ड पर थी। उन्हे 28वें ओवर में अमनजोत ने आउट किया जब स्कोर 180 रन था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 338 रन पर आउट हो गई। अमनजोत ने कहा, ‘मैं रन रोकने की हरसंभव कोशिश कर रही थी क्योंकि लिचफील्ड काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं। मुझे पता था कि कुछ गेंदें खाली जाने के बाद वह कुछ अलग करने का प्रयास करेंगी। मैं सिर्फ स्टम्प पर गेंद डालने की कोशिश कर रही थी।' 

    श्री चरणी ने अपने तीसरे स्पैल में तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने बेथ मूनी (24) और अनाबेल सदरलैंड (तीन) को आउट किया। अमनजोत ने कहा, ‘हमे लगा था कि लक्ष्य 380 के आसपास होगा लेकिन विकेट बहुत अच्छा था। लिचफील्ड के आउट होने के बाद मैच का रूख हमारे पक्ष में हो गया और श्री चरणी ने उम्दा गेंदबाजी की।' 

    उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने की खुशी ही अलग होती है। उन्होंने कहा, ‘यह काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह इतना बड़ा टूर्नामेंट है। कुछ मैचों के नतीजे हमारे अनुकूल नहीं रहे और आस्ट्रेलिया को हराने की तो खुशी ही अलग है। विश्व कप कौन नहीं जीतना चाहता। हरमनप्रीत, स्मृति और पूरा देश जीतना चाहता है। हम जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।' 

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    India vs Australia
    Admin

    Related Posts

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कांग्रेस की वजह से बसपा का गठन, कांशीराम के नाम पर आयोजन पर मायावती ने किया कटाक्ष

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.