Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»बांग्लादेश की बड़ी गलती? दुबई से भारत का चावल खरीदकर दे रहा दोगुना दाम, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
    विदेश

    बांग्लादेश की बड़ी गलती? दुबई से भारत का चावल खरीदकर दे रहा दोगुना दाम, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

    AdminBy AdminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश की बड़ी गलती? दुबई से भारत का चावल खरीदकर दे रहा दोगुना दाम, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका 
    मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश सरकार का प्रमुख बनने के बाद से ही नई दिल्ली और ढाका के बीच संबंधों में खटास आ गई। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कई कड़े ऐक्शन लिए। अब बांग्लादेश को महंगे दाम में चावल खरीदना पड़ रहा है। वह अब दुबई के जरिए भारत का ही चावल महंगी कीमत पर लेना पड़ रहा है। बांग्लादेश के फूड डिपार्टमेंट ने भी कन्फर्म किया है कि वह जो चावल दुबई से खरीद रहा है, वह असल में भारतीय ही है। ऐसे में बांग्लादेश के हैरान एक्सपर्ट्स ने भी सवाल खड़े किए हैं कि आखिर में भारत का चावल, भारत के बजाए दुबई से क्यों खरीदा जा रहा। यह तो पैसों की बर्बादी है।
     
    जब पूछा गया कि चावल सीधे भारत से इंपोर्ट क्यों नहीं किया जाता, तो एक अधिकारी ने भारत के साथ ट्रेड डेफिसिट का हवाला देते हुए कहा कि सीधे इंपोर्ट को बायपास करने से इम्बैलेंस को और बिगड़ने से रोकने में मदद मिलती है। बांग्लादेश की मिनिस्ट्री ऑफ फूड के एक प्रपोजल के मुताबिक, एडवाइजरी काउंसिल ऑन गवर्नमेंट प्रोक्योरमेंट ने म्यांमार और दुबई से कुल 100,000 टन चावल खरीदने को मंजूरी दी है। बांग्लादेश की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि 50,000 टन पारबॉयल्ड चावल म्यांमार से और 50,000 टन नॉन-बासमती पारबॉयल्ड चावल दुबई से आएगा, जिसकी कुल कीमत TK 4,462,380,570 (323 करोड़ रुपये) होगी।

    देशकाल न्यूज के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के तहत, बांग्लादेश सरकार ने पैकेज-2 के तहत एक इंटरनेशनल ओपन टेंडर के जरिए 50,000 टन नॉन-बासमती पारबॉयल्ड चावल के इम्पोर्ट को मंजूरी दी है। चावल दुबई में M/s Credent One FZE से USD 355.99 प्रति टन के हिसाब से खरीदा जाएगा, जिसकी कीमत TK 2,169,047,070 होगी। इस बीच, 50,000 टन पारबॉयल्ड चावल म्यांमार से गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट बेसिस पर USD 376.50 प्रति टन के हिसाब से इम्पोर्ट किया जाएगा, जिसकी कीमत TK 2,293,261,500 होगी। दुबई अपना लगभग सारा चावल इंपोर्ट करता है, जिसमें ज्यादातर भारत से आता है। दुबई का जेबेल अली पोर्ट एक बड़ा री-एक्सपोर्ट हब है, जो अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के देशों में चावल भेजता है। Credent One FZE जैसी कंपनियां भारतीय बासमती और नॉन-बासमती चावल की बड़ी इंपोर्टर हैं।

    अतिरिक्त पैसा खर्च कर रही यूनुस सरकार
    वहीं, बांग्लादेश के जानकारों के अनुसार, दुबई के जरिए चावल इंपोर्ट करने पर एक्स्ट्रा खर्च आ रहा है, जो जनता के पैसे की बर्बादी है। दुबई चावल बनाने वाला देश नहीं है, बल्कि वह भारत से चावल इंपोर्ट करके उसे फिर से एक्सपोर्ट करता है। हालांकि भारत से सीधे चावल इंपोर्ट करने का मौका है, लेकिन किसी इंटरमीडियरी कंपनी के जरिए खरीदने के फैसले ने सवाल खड़े कर दिए हैं। खाद्य विभाग में प्रोक्योरमेंट डिवीजन के डायरेक्टर, मोहम्मद मोनिरुज्जमां ने बताया, ‘सप्लायर का ऑफिस दुबई में है। अगर मीडिया में यह रिपोर्ट आती है कि चावल दुबई से आता है, तो हम क्या कह सकते हैं? चावल का सोर्स भारत है।’

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Bangladesh is importing rice via Dubai
    Admin

    Related Posts

    निखिल गुप्ता को पन्नू हत्याकांड में लंबी सजा का खतरा, 29 मई को सुप्रीम कोर्ट/अदालत निर्णय

    March 4, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, United States Embassy ने जॉर्डन-यरुशलम जाने पर दी सख्त सलाह

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: ईंधन महंगा, बंदरगाहों पर अटका चावल का बड़ा स्टॉक

    March 3, 2026

    ईरान पर सख्त तेवर में Benjamin Netanyahu, बोले- ‘कई साल नहीं लगेंगे, जल्द होगा फैसला’

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के एक्शन से अमेरिका बैकफुट पर, जानें कौन से 10 फैसले लिए

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    Hanuman Chalisa Rules: गलत समय पर पाठ करने से हो सकता है नुकसान, जानें सही समय

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.