Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»नई तकनीक की हाइड्रोजन बसें ग्रेटर नोएडा में, पर्यावरण फ्रेंडली और फ्यूल पंप भी तैयार
    राज्य

    नई तकनीक की हाइड्रोजन बसें ग्रेटर नोएडा में, पर्यावरण फ्रेंडली और फ्यूल पंप भी तैयार

    AdminBy AdminNovember 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नई तकनीक की हाइड्रोजन बसें ग्रेटर नोएडा में, पर्यावरण फ्रेंडली और फ्यूल पंप भी तैयार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा 

    ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी अब देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल होने जा रही है, जहां सड़क पर प्रदूषण मुक्त हाइड्रोजन बसें दौड़ेंगी. लेह-लद्दाख के बाद अब यमुना सिटी देश का दूसरा शहर बनेगा, जो हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली बसों का संचालन करेगा. यह परियोजना एनटीपीसी (NTPC) के सहयोग से शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य शहरी परिवहन में ग्रीन एनर्जी मोबिलिटी को बढ़ावा देना और वायु प्रदूषण को कम करना है.

    एनटीपीसी ने हाइड्रोजन मोबिलिटी प्रोजेक्ट के तहत चार बसें तैयार की हैं, जिन्हें तीन साल के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलाया जाएगा. इन बसों की सबसे खास बात यह है कि ये एक बार फ्यूल भरने पर 600 किलोमीटर तक चल सकती हैं. इन बसों में हाइड्रोजन फ्यूल सेल लगाए गए हैं, जो बिजली बनाते हैं और बस को इनर्जी देते हैं. उत्सर्जन के रूप में इनमें से सिर्फ पानी की भाप निकलती है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता.

    यमुना प्राधिकरण ने इन बसों को मौजूदा रूट्स पर चलाने का फैसला किया है, लेकिन इसमें अब जेवर एयरपोर्ट को भी जोड़ा जाएगा. यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र सिंह ने बताया कि ये चारों बसें हमारे पुराने रूट के अनुसार ही चलेंगी, लेकिन अब इनमें एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा. बसें हमारे सेक्टरों से होती हुई पहले से बने हुए बस स्टैंड्स, सूरजपुर पुलिस मुख्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएंगी.

    यमुना प्राधिकरण इन बसों को यूपी रोडवेज (UPRTC) की बसों के साथ मिलाकर संचालित करेगा, ताकि यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सके. प्राधिकरण की योजना है कि इन बसों को जेवर एयरपोर्ट से यमुना सिटी तक कनेक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किया जाए.

    एनटीपीसी द्वारा तैयार इन बसों से कार्बन उत्सर्जन शून्य होगा. हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से बसों में दहन नहीं होता, बल्कि रासायनिक प्रतिक्रिया से एनर्जी जेनरेट होती है, जिससे धुआं या प्रदूषण नहीं फैलता. बसों में लगाए गए सिलेंडर में हाइड्रोजन गैस स्टोर रहती है, जो फ्यूल सेल के माध्यम से बिजली में बदल जाती है.

    अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम है, बल्कि यह शहरी परिवहन के भविष्य को भी बदल सकती है. यह अभी एक पायलट प्रोजेक्ट है, अगर सफल रहा तो आने वाले वर्षों में इन बसों की संख्या कई गुना बढ़ाई जाएगी.

    एनटीपीसी ने इस परियोजना के लिए अपने मुख्यालय में हाइड्रोजन प्रोडक्शन यूनिट और फ्यूल पंप स्टेशन तैयार किया है. यहां पर हाइड्रोजन गैस का उत्पादन एक विशेष प्रक्रिया से किया जा रहा है. कंपनी ने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का पुनः उपयोग कर हाइड्रोजन गैस तैयार करने की अनोखी तकनीक अपनाई है. इससे न केवल प्रदूषण घटेगा, बल्कि अपशिष्ट जल का भी उपयोगी दोहन होगा.

    एनटीपीसी इन बसों का मेंटेनेंस, हाइड्रोजन रीफ्यूलिंग और टेक्निकल सपोर्ट खुद संभालेगा, जबकि बसों का संचालन यमुना प्राधिकरण के अधीन होगा. एनटीपीसी ने कहा है कि बसों की हाइड्रोजन फ्यूलिंग उनके हेडक्वार्टर स्थित पंप से की जाएगी.

    यमुना प्राधिकरण का कहना है कि आने वाले एक महीने के भीतर इन बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी. यदि प्रोजेक्ट सफल रहता है तो आने वाले वर्षों में इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और शहर के अन्य हिस्सों को भी जोड़ा जाएगा. यमुना प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि यमुना सिटी को पूरी तरह ग्रीन ट्रांसपोर्ट मॉडल बनाया जाए. एनटीपीसी की इस पहल से प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ-साथ यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण हितैषी परिवहन सुविधा भी मिलेगी. लेह-लद्दाख में सफल ट्रायल के बाद यह देश का दूसरा शहर होगा, जहां इस तकनीक का उपयोग होगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Hydrogen buses
    Admin

    Related Posts

    हौसले ने बदली तकदीर : मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनीं ग्राम जमथान की सकून मौर्या

    March 12, 2026

    शंकराचार्य विवाद में सियासत गरमाई: अविमुक्तेश्वरानंद से अखिलेश की मुलाकात, भाजपा पर साधा निशाना

    March 12, 2026

    एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला के चरणों में झुकाया शीश

    March 12, 2026

    प्रदेश के प्राधिकरणों, आवास विकास, यूपीएसआईडीसी की अपंजीकृत संपत्तियों का कराया जा रहा पंजीकरण

    March 12, 2026

    बीजापुर में बड़ी कार्रवाई: होटल-ढाबों में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

    March 12, 2026

    दिल की धड़कन थमने के बाद डॉक्टरों का कमाल, 120 जूल शॉक से महिला की बची जान

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    शंकराचार्य विवाद में सियासत गरमाई: अविमुक्तेश्वरानंद से अखिलेश की मुलाकात, भाजपा पर साधा निशाना

    March 12, 2026

    हौसले ने बदली तकदीर : मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनीं ग्राम जमथान की सकून मौर्या

    March 12, 2026

    एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला के चरणों में झुकाया शीश

    March 12, 2026

    संदीप पाटिल का दावा: उस घटना के बाद गौतम गंभीर ने देखना तक छोड़ दिया

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.