Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»किसानों को तगड़ा झटका: PM Kisan की 21वीं किस्त से इन राज्यों के लाखों किसान होंगे बाहर
    देश

    किसानों को तगड़ा झटका: PM Kisan की 21वीं किस्त से इन राज्यों के लाखों किसान होंगे बाहर

    AdminBy AdminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसानों को तगड़ा झटका: PM Kisan की 21वीं किस्त से इन राज्यों के लाखों किसान होंगे बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद थी कि दीवाली से पहले उनके खातों में ₹2,000 की राशि आ जाएगी, लेकिन त्योहार बीत जाने के बाद भी अब तक अधिकांश किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है।

    किन राज्यों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त?
    सूत्रों के अनुसार, चार राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसानों को इस बार 21वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी। इसका कारण यह है कि इन राज्यों में कुछ महीने पहले आई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों को नुकसान हुआ था। सरकार ने राहत के तौर पर इन राज्यों के पात्र किसानों को 21वीं किस्त का भुगतान पहले ही कर दिया था।  
    इसलिए जब केंद्र सरकार अन्य राज्यों के किसानों के खातों में 21वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेगी, तब इन चार राज्यों के किसानों को कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलेगा।

    अब मिलेगी सीधी 22वीं किस्त
    पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसानों को अब अगली यानी 22वीं किस्त का इंतजार रहेगा। इन राज्यों के किसानों के खाते में 21वीं किस्त पहले ही आ चुकी है, इसलिए अब वे अगली किस्त के पात्र होंगे। वहीं, बाकी राज्यों के किसानों को अब भी 21वीं किस्त का इंतजार है।

    कब आएगी 21वीं किस्त की राशि?
    किसानों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह किस्त कब तक आएगी। जानकारी के अनुसार, सरकार इस राशि को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जारी कर सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल इंतजार करना ही बेहतर होगा।

    ऐसे करें PM Kisan 21st Installment का स्टेटस चेक
    अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची (Beneficiary List) में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान कदमों का पालन करें:

    1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
    2. होमपेज पर ‘FARMERS CORNER’ सेक्शन में जाएं।
    3. वहां ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
    4. अब अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव सिलेक्ट करें।
    5. अंत में ‘Get Report’ पर क्लिक करें और अपने गांव की लाभार्थी सूची देखें।
    6. रिपोर्ट में आप अपना नाम खोज सकते हैं।

    कुल मिलाकर, कुछ राज्यों के किसानों के लिए राहत की खबर पहले ही आ चुकी है, जबकि बाकी किसानों को अभी भी सरकार की अगली घोषणा का इंतजार है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    PM Kisan Yojana
    Admin

    Related Posts

    हैरान कर देने वाली मन्नत: ‘अगले साल तक सास मर जाए’, नोट पर लिखकर मंदिर में चढ़ाया

    February 23, 2026

    पीएम मोदी बोले- ‘राजाजी उत्सव’ देशभक्ति और सेवा भावना का प्रतीक

    February 23, 2026

    तिरुपति लड्डू केस में बड़ा फैसला, जांच खत्म; स्वामी की अर्जी पर सुनवाई से इंकार

    February 23, 2026

    गैस टैंकर हादसे से लगा 33 घंटे का जाम, अब सरकार देगी राहत—FASTag में वापस आएगा टोल पैसा

    February 23, 2026

    देवेंद्र फडणवीस का भावुक बयान- अजित दादा जैसा कद दोबारा नहीं मिलेगा, अपूरणीय क्षति

    February 23, 2026

    हाई कोर्ट जज की सख्त टिप्पणी: गुरु का आदर न करने वालों पर तीखा प्रहार

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यौन उत्पीड़न केस में गिरफ्तारी पर संत अविमुक्तेश्वरानंद बोले—सच्चाई जल्द आएगी सामने

    February 23, 2026

    डच सियासत में नया अध्याय: रॉब जेटन ने ली पीएम पद की शपथ, युवा नेतृत्व पर भरोसा

    February 23, 2026

    ऐतिहासिक समझौते की आहट: कार्नी विजिट से पहले भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान

    February 23, 2026

    हैरान कर देने वाली मन्नत: ‘अगले साल तक सास मर जाए’, नोट पर लिखकर मंदिर में चढ़ाया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.