Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ICC बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मामला, BCCI तैयार कार्रवाई के लिए — भारत को दो दिन में ट्रॉफी चाहिए
    खेल

    ICC बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मामला, BCCI तैयार कार्रवाई के लिए — भारत को दो दिन में ट्रॉफी चाहिए

    AdminBy AdminNovember 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ICC बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मामला, BCCI तैयार कार्रवाई के लिए — भारत को दो दिन में ट्रॉफी चाहिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Asia Cup 2025 Trophy: दो दिन में भारत को ट्रॉफी न मिली तो BCCI करेगा मोहसिन नकवी पर एक्शन, ICC बैठक में मामला उठ सकता है

    ICC बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मामला, BCCI तैयार कार्रवाई के लिए — भारत को दो दिन में ट्रॉफी चाहिए

    एशिया कप 2025: ट्रॉफी की देरी पर BCCI का सख्त रुख, मोहसिन नकवी पर हो सकता है एक्शन

    मुंबई 

     एशिया कप 2025 की विजेता ट्रॉफी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को उम्मीद है कि आने वाले अगले 'एक-दो दिनों' में यह ट्रॉफी मुंबई स्थित उसके हेडक्वार्टर पहुंच जाएगी. लेकिन अगर गतिरोध जारी रहा, तो भारतीय बोर्ड 4 नवंबर को इस मुद्दे को आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) के समक्ष उठाएगा.

    भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता था. लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.

    वहीं एश‍िया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. वहीं भारतीय टीम ने भी पाकिस्तान के ख‍िलाड‍ि़यों से एश‍िया कप के 3 मुकाबलों के दौरान हाथ नहीं मिलाया था. 

    वैसे नकवी ने पहले ही कह दिया था कि ट्रॉफी भारत को सौंपी जा सकती है, लेकिन उसे वे (नकवी) ही प्रदान करेंगे. जीत को एक महीना बीत जाने के बाद भी बीसीसीआई को अब तक ट्रॉफी की आधिकारिक हैंडओवर का इंतजार है.

    दैवजीत सैकिया ने बताया एश‍िया कप ट्रॉफी पर अपडेट 
    बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा- हां, हमें थोड़ी निराशा है कि एक महीने बाद भी हमें ट्रॉफी नहीं दी गई है. हमने करीब 10 दिन पहले एसीसी अध्यक्ष को इस बारे में पत्र भी लिखा था, लेकिन उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. वे अब भी ट्रॉफी अपने पास रखे हुए हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में ट्रॉफी बीसीसीआई के मुंबई कार्यालय पहुंच जाएगी.

    सैकिया ने कहा कि अगर जल्द ट्रॉफी नहीं सौंपी गई, तो बीसीसीआई इस मामले को 4 नवंबर से दुबई में शुरू होने वाली आईसीसी की तिमाही बैठक में उठाएगा. दुबई में ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में भी एक घंटे से ज्यादा की देरी हुई थी. बाद में बिना किसी स्पष्टीकरण के ट्रॉफी को मैदान से हटा लिया गया था, जिससे सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ था. 

    वहीं बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर ट्रॉफी की वापसी की मांग की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नकवी अभी भी इस बात पर अड़े हैं कि भारतीय खिलाड़ी किसी भविष्य के आयोजन में व्यक्तिगत रूप से आकर इसे लें.

    सैकिया ने कहा, “बीसीसीआई की ओर से हम पूरी तरह तैयार हैं कि इस मुद्दे को कैसे सुलझाना है. मैं देशवासियों को आश्वस्त कर सकता हूं कि ट्रॉफी भारत जरूर आएगी, बस समय तय नहीं है. एक दिन वह जरूर आएगी. हमने पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैच जीते हैं और चैम्प‍ियन बने हैं. सब कुछ रिकॉर्ड पर है. बस ट्रॉफी गायब है. मुझे उम्मीद है कि विवेकपूर्ण फैसला होगा.”

    गुवाहाटी टेस्ट में लंच से पहले टी ब्रेक की संभावना
    वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में सेशन के क्रम को उलटने की संभावना है. यानी चाय (टी) का ब्रेक लंच से पहले हो सकता है. सैकिया ने पुष्टि की कि गुवाहाटी में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी होने की वजह से खेल के समय में बदलाव पर चर्चा चल रही है.

    उन्होंने कहा- इसे लेकर प्रोसेस चल रहा है, क्योंकि देश के पूर्वी हिस्से में सूरज जल्दी उगता और जल्दी ढलता है. इसलिए दिन में छह घंटे के खेल को समायोजित करने के लिए समय में बदलाव जरूरी है. अगर मैच का समय सामान्य लंच से पहले शुरू किया गया तो उस वक्त लंच का समय नहीं होगा. इसलिए सेशनों का अदला-बदली (स्वैपिंग) हो सकती है. यह कोई बड़ी बात नहीं है, प्रोसेस  जारी है और अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Asia Cup 2025 Featured
    Admin

    Related Posts

    इंग्लैंड से तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएगा भारत, कौन होगा आगे?

    March 3, 2026

    नामों से पुकार कर, स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को खूब दुलारा मुख्यमंत्री ने

    March 3, 2026

    खामेनेई की मौत पर ईरान में जश्न, लेकिन भारत में क्यों छाया मातम?

    March 3, 2026

    जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

    March 3, 2026

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026

    एमपी में होली से पहले पारा चढ़ा, 35 डिग्री के पार, मार्च में 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंग्लैंड से तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएगा भारत, कौन होगा आगे?

    March 3, 2026

    अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

    March 3, 2026

    हार्ट अटैक: महिलाओं में दिखते हैं अलग संकेत, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

    March 3, 2026

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में तेज साउंड बजाने पर छात्रों में जमकर चले लात-घूंसे

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.