Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»यूक्रेन में तनाव बढ़ा: रूस ने लॉन्च की प्रतिबंधित मिसाइल, ट्रंप के कदम ने बढ़ाई जेलेंस्की की परेशानी
    विदेश

    यूक्रेन में तनाव बढ़ा: रूस ने लॉन्च की प्रतिबंधित मिसाइल, ट्रंप के कदम ने बढ़ाई जेलेंस्की की परेशानी

    AdminBy AdminNovember 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन में तनाव बढ़ा: रूस ने लॉन्च की प्रतिबंधित मिसाइल, ट्रंप के कदम ने बढ़ाई जेलेंस्की की परेशानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस ने यूक्रेन पर बैन की गई मिसाइल दागी, ट्रंप ने तोड़ी थी परमाणु संधि — जेलेंस्की की चिंता बढ़ी

    यूक्रेन में तनाव बढ़ा: रूस ने लॉन्च की प्रतिबंधित मिसाइल, ट्रंप के कदम ने बढ़ाई जेलेंस्की की परेशानी

    बैन की गई मिसाइल से हड़कंप, ट्रंप की परमाणु संधि तोड़ने की छाया में जेलेंस्की ने जताई चिंता

    मॉस्को 

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एक बड़ा खुलासा हुआ है. यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा (Andrii Sybiha) ने दावा किया है कि रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेन पर 9M729 क्रूज मिसाइल इस्तेमाल किया है. ये वही मिसाइल है, जिसके डेवलपमेंट के कारण अमेरिका ने साल 2019 में रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता (INF Treaty) तोड़ दिया था. यह पहली बार है जब किसी अधिकारी ने पुष्टि की है कि रूस ने इस मिसाइल को वास्तविक युद्ध में इस्तेमाल किया है.

    क्या है 9M729 मिसाइल?

    9M729 एक ग्राउंड-लॉन्च क्रूज मिसाइल है जो परमाणु या पारंपरिक (Conventional) दोनों तरह के वारहेड ले जा सकती है. इसकी रेंज लगभग 2,500 किलोमीटर तक बताई जाती है, यानी यह मिसाइल यूरोप के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती है. अमेरिका ने साल 2019 में कहा था कि यह मिसाइल INF संधि का उल्लंघन करती है, क्योंकि उसकी अधिकतम अनुमति केवल 500 किमी तक थी. रूस ने उस समय इस आरोप को खारिज कर दिया था, लेकिन उसी विवाद की वजह से तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संधि से अमेरिका को बाहर निकाल लिया था.

    रूस ने यूक्रेन पर 23 बार किया इस्तेमाल

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रूस ने अगस्त से अब तक इस मिसाइल को 23 बार यूक्रेन पर दागा है. इससे पहले 2022 में भी दो बार इस मिसाइल का इस्तेमाल रिकॉर्ड किया गया था. सबसे ताजा हमला 5 अक्टूबर को हुआ, जब एक 9M729 मिसाइल ने 1,200 किलोमीटर की दूरी तय कर यूक्रेन के लापाइव्का गांव में एक रिहायशी इमारत पर वार किया. इस हमले में चार लोगों की मौत हुई. मलबे में मिले टुकड़ों पर ‘9M729’ का निशान साफ देखा गया, जिससे पुष्टि होती है कि हमला इसी मिसाइल से किया गया था.

    रूस ने चलाई लंबी दूरी की मिसाइल.

    ‘पुतिन दे रहे चुनौती’

    यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबिहा ने कहा कि रूस का यह कदम यह दिखाता है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को अमेरिका या डोनाल्ड ट्रंप की कूटनीतिक कोशिशों की कोई परवाह नहीं है. उन्होंने कहा कि ‘INF से बैन की गई मिसाइल का इस्तेमाल यह साबित करता है कि पुतिन अंतरराष्ट्रीय नियमों को चुनौती देना चाहते हैं.’ सिबिहा ने कहा कि यूक्रेन अब भी ट्रंप की शांति पहल का समर्थन करता है, लेकिन रूस पर ‘अधिकतम दबाव’ डालना जरूरी है ताकि वह युद्ध खत्म करने को मजबूर हो.

    रूस का मकसद क्या है?

    विश्लेषकों के मुताबिक, रूस 9M729 मिसाइल के ज़रिए यूक्रेन के बहुत अंदर तक हमले कर सकता है, क्योंकि यह ग्राउंड-बेस्ड और मोबाइल लॉन्चर से दागी जाती है, जिन्हें छिपाना आसान होता है. यह मिसाइल रूस को ‘सुरक्षित दूरी’ से हमले करने की क्षमता देती है, यानी वह अपने ही क्षेत्र से हमला कर सकता है और जवाबी खतरे से बच सकता है. अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ डगलस बैरी का कहना है कि रूस शायद इस मिसाइल को ‘वास्तविक युद्ध क्षेत्र में परखना’ चाहता है, लेकिन 23 बार इस्तेमाल का मतलब यह भी है कि अब यह सिर्फ टेस्ट नहीं, बल्कि सैन्य रणनीति का हिस्सा बन चुकी है.

    यूरोप के लिए खतरे की घंटी!

    ब्रिटेन के पूर्व रक्षा अटैशे जॉन फोरमैन ने कहा कि अगर यह साबित हो गया कि रूस INF रेंज की मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है, तो यह केवल यूक्रेन नहीं, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि ‘ये मिसाइलें आसानी से परमाणु वारहेड ले जा सकती हैं, और यूरोपीय देशों की सीमा तक पहुंचने में इन्हें कुछ ही मिनट लगेंगे.’

    रूस ने हाल में परमाणु क्षमता वाली ‘ब्यूरवेस्टनिक’ क्रूज़ मिसाइल और ‘पोसाइडन’ न्यूक्लियर टॉरपीडो के परीक्षण का भी ऐलान किया है. इन लगातार परीक्षणों से यह संकेत मिलता है कि मॉस्को अब नई पीढ़ी के परमाणु हथियारों को खुलकर मैदान में उतार रहा है. व्हाइट हाउस ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन हाल ही में ट्रंप ने अमेरिकी सेना को न्यूक्लियर वेपन टेस्टिंग फिर से शुरू करने का आदेश दिया है.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    missile
    Admin

    Related Posts

    ‘इमरान खान को दिख रहा है साफ’—पाक मंत्री का बड़ा दावा, 70 फीसदी रोशनी बरकरार

    February 16, 2026

    निखिल गुप्ता का बड़ा दावा: खालिस्तानी निज्जर भी था निशाने पर, अमेरिकी एजेंसी को दी जानकारी

    February 16, 2026

    बांग्लादेश की संसद में अल्पसंख्यकों की संख्या सिर्फ 4, कितने हैं हिंदू? तारिक रहमान ने बुलंद किया एकता का नारा

    February 16, 2026

    13 साल की बेटी को ‘पावर’ देने की तैयारी में किम जोंग उन, परिवारिक झगड़े में फंसा क्रूर तानाशाह

    February 16, 2026

    नई सरकार से पहले बड़ा संकेत! क्या यूनुस बनेंगे बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति?

    February 15, 2026

    ईरान का अमेरिका को बड़ा ऑफर: न्यूक्लियर समझौते पर हामी, अब गेंद ट्रंप के पाले में

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘20 साल का काम 5 साल में’—एयरो इंजन पर रक्षामंत्री का मिशन मोड बयान

    February 16, 2026

    पहले इस्तीफा फिर पलटी: असम कांग्रेस में घमासान, भूपेन बोरा ने क्या कहा?

    February 16, 2026

    ‘इमरान खान को दिख रहा है साफ’—पाक मंत्री का बड़ा दावा, 70 फीसदी रोशनी बरकरार

    February 16, 2026

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.