Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी ने एक रोड शो और तीन जनसभाओं के जरिए एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल
    राज्य

    पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी ने एक रोड शो और तीन जनसभाओं के जरिए एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

    AdminBy AdminNovember 4, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी ने एक रोड शो और तीन जनसभाओं के जरिए एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार विधानसभा चुनाव (कंपाइल स्टोरी)

    बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी से निकलकर विकास की रौशनी में आगे बढ़ चुका है- सीएम योगी

    – पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी ने एक रोड शो और तीन जनसभाओं के जरिए एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

    – दरभंगा में आयोजित रोड शो में उमड़े जन सैलाब के बीच सीएम योगी ने जनता से एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

    – मोहिउद्दीननगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    – मोहिउद्दीननगर का नाम अब मोहन नगर करने की दिशा में आगे बढ़ें- सीएम योगी

    – लखीसराय से एनडीए प्रत्याशी एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    – बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बिहार और देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है

    – भागवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेस के युवराज अब छठ मैया के बारे में भी प्रश्न खड़ा कर रहे हैं- सीएम योगी

    – बिहार को अराजकता, अपहरण और जातीय नरसंहार की ओर लौटाना चाहती है RJD-कांग्रेस- सीएम योगी

    – सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा प्रहार, कहा— जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे

    – 1990 से 2005 तक अपराधी राज करते थे, अधिकारी डरते थे और जनता पलायन करती थी- सीएम योगी

    – एनडीए सुशासन और विकास की तो आरजेडी और कांग्रेस जंगलराज और गुंडाराज की पहचान: सीएम योगी

    – RJD-कांग्रेस ने गरीबों के हक पर डकैती डाली, पशुओं का चारा डकारा- सीएम योगी

    – सीएम योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश का बुलडोजर थमने वाला नहीं है, अब बिहार भी माफिया के खिलाफ यही कार्रवाई करेगा

    दरभंगा/समस्तीपुर/लखीसराय/गोपालगंज

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो से लेकर जनसभा तक जमकर प्रचार किया। इस दौरान सीएम योगी ने एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर माहौल बनाया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध-भ्रष्टाचार के अंधकार को हमेशा के लिए मिटाने का चुनाव है। जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे 1990 से 2005 तक अपराधी राज करते थे, अधिकारी डरते थे और जनता पलायन करती थी और बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी से निकलकर विकास की उजली रौशनी में आगे बढ़ चुका है।

    सीएम योगी ने दरभंगा में किया रोड शो

    सुबह दरभंगा में आयोजित रोड शो में उमड़े जन सैलाब के बीच सीएम योगी जनता से बीजेपी और एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। लोहिया चौक से प्रारंभ होकर मछली चौक तक चले इस भव्य रोड शो में लोगों का उत्साह चरम पर रहा। सड़क के दोनों ओर और छतों पर खड़े लोगों ने योगी योगी, जय राम, भारत माता की जय, मिथिला धाम की जय, मैया जानकी की जय और हर हर महादेव के नारे लगाए। आदित्यनाथ को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता रही।

    मोहिउद्दीननगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    यहां से समस्तीपुर पहुंचे सीएम योगी ने मोहिउद्दीननगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने RJD-कांग्रेस गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वाला, पशुओं का चारा डकारने वाले ये लोग कभी बिहार का हित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार को जंगलराज में बदलकर पहचान के संकट में धकेल दिए। अपहरण उद्योग चलाया, दंगे भड़काए, नरसंहार करवाए। अब माफिया को गले लगाते हैं।

    सीएम योगी ने विपक्ष को रामद्रोही बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा कि राम हुए ही नहीं, RJD ने राम रथ रोका, समाजवादी ने राम भक्तों पर गोली चलाई। ये लोग परमपिता परमेश्वर की साक्षात प्रतिमूर्ति राम-जानकी के अस्तित्व पर प्रश्न खड़े करते हैं। ऐसे ही छठ मैया के बारे में भी कांग्रेस के युवराज आज प्रश्न खड़ा कर रहे हैं।

    समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर सीएम योगी ने कसा तंज

    समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने जिन लोगों को बार-बार खारिज किया है, वे लोग आज बिहार में आकर कहते हैं कि नाम बदला जा रहा है। सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि हम नाम ही नहीं बदल रहे हैं, हमने तो उत्तर प्रदेश के कार्य के माध्यम से उत्तर प्रदेश का नाम दुनिया के अंदर फिर से स्थापित कर दिया है।

    मोहिउद्दीननगर का नाम अब मोहन नगर करने की दिशा में आगे बढ़ें- सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब मोहिउद्दीननगर का नाम अब मोहन नगर करने की दिशा में आगे बढ़ जाइए। ऐसा कार्य कर दीजिए कि गुलामी के अंश समाप्त हो जाएं। गुलामी के लिए कोई स्थान ही न रहे। हमने इसीलिए फैजाबाद को अयोध्या किया है और इलाहाबाद को प्रयागराज भी कर दिया है।

    लखीसराय से एनडीए प्रत्याशी एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    लखीसराय से एनडीए प्रत्याशी एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। आज जहां एनडीए है वहां सुशासन और विकास है। वहीं, जंगल राज और गुंडाराज, यह RJD और कांग्रेस की खानदानी पहचान है। जिन लोगों ने बिहार को लूटा, जो खानदानी लुटेरे हैं, आज वह खानदानी माफिया  शागिर्द बनाकर फिर से बिहार में जंगल राज लाना चाहते हैं।

    विकसित बिहार, विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार ने सड़क, रेल, एयरपोर्ट और वॉटरवे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। योगी ने कहा कि अब बिहार में बनने वाले उत्पाद — चाहे मखाना हो या वेजिटेबल — वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। किसान और व्यापारी दोनों आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

    बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित इस सभा में उमड़ी अपार भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने RJD-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि याद रखिए, जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने बिहार को जातीय हिंसा, अपराध और अपहरण की राजधानी बना दिया था। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक के उनके शासन में बिहार का व्यापारी, किसान और युवा असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर था। “तब अपराधी राज करते थे, अधिकारी डरते थे और जनता पलायन करती थी। सीएम योगी ने कहा कि बिहार ने देश को भगवान बुद्ध, महावीर और जयप्रकाश नारायण जैसी विभूतियां दीं, लेकिन जिन लोगों ने इस धरती को ‘लालटेन युग’ में झोंक दिया, वे अब फिर से सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं।

    इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई, राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब जनता को बरगलाने निकले हैं

    सीएम योगी ने कांग्रेस और राजद और समाजवादी पार्टी पर आस्था विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई, राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब जनता को बरगलाने निकले हैं। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है और सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर बनना भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

    यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध-भ्रष्टाचार को खत्म करने का चुनाव है- सीएम योगी

    सीएम योगी ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास की जिस नींव को पिछले दो दशकों में मजबूत किया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए जनता को एकजुट रहना होगा। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आप फिर से अपराध, अराजकता और अपहरण वाले दिन देखना चाहते हैं? भीड़ ने जोरदार ‘नहीं’ के नारों से जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध-भ्रष्टाचार के अंधकार को हमेशा के लिए मिटाने का चुनाव है। बिहार की जनता ने हमेशा सत्य का साथ दिया है, और इस बार फिर एनडीए की प्रचंड जीत से इतिहास रचने जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.