Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सीएम योगी ने गोपालगंज के बैकुण्ठपुर विधान सभा से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
    राज्य

    सीएम योगी ने गोपालगंज के बैकुण्ठपुर विधान सभा से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    AdminBy AdminNovember 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम योगी ने गोपालगंज के बैकुण्ठपुर विधान सभा से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार विधानसभा चुनाव

    बिहार को अराजकता, अपहरण और जातीय नरसंहार की ओर लौटाना चाहती है RJD-कांग्रेस- सीएम योगी

     सीएम योगी ने गोपालगंज के बैकुण्ठपुर विधान सभा से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

     सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा प्रहार, कहा— जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे

    – सीएम योगी ने जनता से पूछा- क्या आप फिर से अपराध, अराजकता और अपहरण वाले दिन देखना चाहते हैं? जवाब मिला- नहीं

    – 1990 से 2005 तक अपराधी राज करते थे, अधिकारी डरते थे और जनता पलायन करती थी- सीएम योगी

    – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बिहार और देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है- सीएम योगी

    – बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी से निकलकर विकास की उजली रौशनी में आगे बढ़ चुका है- मुख्यमंत्री 

    – यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध-भ्रष्टाचार के अंधकार को हमेशा के लिए मिटाने का चुनाव है- सीएम योगी

    गोपालगंज

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के अंतिम दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित इस सभा में उमड़ी अपार भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने RJD-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि याद रखिए, जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने बिहार को जातीय हिंसा, अपराध और अपहरण की राजधानी बना दिया था। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक के उनके शासन में बिहार का व्यापारी, किसान और युवा असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर था। “तब अपराधी राज करते थे, अधिकारी डरते थे और जनता पलायन करती थी। सीएम योगी ने कहा कि बिहार ने देश को भगवान बुद्ध, महावीर और जयप्रकाश नारायण जैसी विभूतियां दीं, लेकिन जिन लोगों ने इस धरती को ‘लालटेन युग’ में झोंक दिया, वे अब फिर से सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बिहार और देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है
    योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बिहार और देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर गरीब के घर में रसोई गैस है, हर किसान के खाते में सम्मान निधि पहुंच रही है और हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन मिल रहा है। लेकिन याद रखिए, जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे।

    इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई, राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब जनता को बरगलाने निकले हैं
    सीएम योगी ने कांग्रेस और राजद और समाजवादी पार्टी पर आस्था विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई, राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब जनता को बरगलाने निकले हैं। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है और सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर बनना भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

    जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी से निकलकर विकास की उजली रौशनी में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा के विकास और सम्मान के लिए भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

    यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध-भ्रष्टाचार को खत्म करने का चुनाव है- सीएम योगी
    योगी ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास की जिस नींव को पिछले दो दशकों में मजबूत किया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए जनता को एकजुट रहना होगा। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आप फिर से अपराध, अराजकता और अपहरण वाले दिन देखना चाहते हैं? भीड़ ने जोरदार ‘नहीं’ के नारों से जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध-भ्रष्टाचार के अंधकार को हमेशा के लिए मिटाने का चुनाव है। बैकुंठपुर की जनता ने हमेशा सत्य का साथ दिया है, और इस बार फिर एनडीए की प्रचंड जीत से इतिहास रचने जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    बस्तर में मलेरिया से निपटने के कार्यशाला में बताए उपाय

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    दुबई में सड़ रहे 1000 कंटेनर, केले, अंगूर, अनार और सब्जियों का भारी नुकसान भारत को

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा

    March 7, 2026

    बालेन शाह की RSP की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज

    March 7, 2026

    मोजतबा खामेनेई नहीं बनेंगे सुरक्षा कारणों से ईरान के सुप्रीम लीडर?

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.