Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सीएम बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 आवंटियों को सौंपेंगे चाबी
    राज्य

    सीएम बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 आवंटियों को सौंपेंगे चाबी

    AdminBy AdminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 आवंटियों को सौंपेंगे चाबी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सीएम सौंपेंगे माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट की चाबी 

     सीएम बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 आवंटियों को सौंपेंगे चाबी 

     योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया मुख्तार के कब्जे से अवैध जमीन को कराया था खाली 

    – माफिया मुख्तार ने अवैध रूप से हजरतगंज के डालीबाग के पास बेशकीमती जीमन पर कर रखा था कब्जा

    – सरदार वल्लभ भाई पटेल अावासीय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए ईडब्ल्यूएस फ्लैट 

    – फ्लैट से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकन्दरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर

    लखनऊ

    मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ बुधवार को हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की चाबी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को सौंपेंगे। सीएम योगी डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे। यह फ्लैट सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत बनाए गए हैं। इनकी कुल संख्या 72 हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 10.70 लाख रुपये है, मंगलवार को लाटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई।

    ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाए गए 72 फ्लैट
    एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश भर में अभियान चलाकर माफिया के कब्जे से अवैध भूमि को खाली कराया गया था। इसी क्रम में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार के कब्जे से अवैध जमीन को मुक्त कराया गया था। इसके सीएम योगी के निर्देश पर एलडीए की आेर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए। डालीबाग में अवैध कब्जे से खाली करायी गयी लगभग 2,322 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच की। एलडीए वीसी ने बताया कि योजना में ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाये गये हैं। योजना की लोकेशन काफी प्राइम है। 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर स्थित इस योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकन्दरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन भवनों की कीमत 10.70 लाख रुपये रखी गयी है। योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।  यहां पर बाह्य विकास कार्य जैसे रोड और पार्क का निर्माण भी किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे। 

    8000 लोगों ने किया आवेदन 
    सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के भवनों के लिए 4 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। सोमवार को पंजीकरण अवधि समाप्त होने तक लगभग 8000 लोगों ने पंजीकरण कराया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.