Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»अफसरों को दिए निर्देश, टेक्निकल मैनपॉवर और संसाधन बढ़ाकर तेजी से पूरा करें सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण
    राज्य

    अफसरों को दिए निर्देश, टेक्निकल मैनपॉवर और संसाधन बढ़ाकर तेजी से पूरा करें सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण

    AdminBy AdminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अफसरों को दिए निर्देश, टेक्निकल मैनपॉवर और संसाधन बढ़ाकर तेजी से पूरा करें सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति अपेक्षित न होने पर सीएम योगी ने लगाई फटकार

    अफसरों को दिए निर्देश, टेक्निकल मैनपॉवर और संसाधन बढ़ाकर तेजी से पूरा करें सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण

    सीएम योगी ने किया गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण

    हर हाल में सुनिश्चित किए जाएं पिलर पर स्लैब डालते वक्त सिक्योरिटी और सेफ्टी के सभी इंतजाम : सीएम योगी

    गोरखपुर
     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम टीपीनगर चौक से पैडलेगंज मार्ग पर निर्माणाधीन गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर के पिलर संख्या 62-63 और 18-19 के पास जायजा लेने के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षित न होने पर नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मानसून थमने से लेकर अबतक का समय काम में तेजी लाने के लिए बेहद अनुकूल था। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में नसीहत दी कि सामान्य और टेक्निकल मैनपॉवर तथा मशीन, उपकरण जैसे संसाधन बढ़ाकर काम को तय समय सीमा में तेजी से पूरा किया जाए। 

    बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के बाद मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सबसे पहले नहर रोड स्थित आजाद चौक आए। यहां उन्होंने सिक्सलेन फ्लाईओवर के पिलर संख्या 62-63 के पास रुककर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। 429 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत वाले गोरखपुर के इस पहले सिक्सलेन फ्लाई ओवर का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और कार्य जनवरी 2026 तक पूरा किया जाना लक्षित है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 2.6 किमी लंबे और कुल 77 पिलर वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण की भौतिक प्रगति 72 प्रतिशत से अधिक है। लक्षित समय तक कार्य पूरा करने की कड़ी चेतावनी देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पिलर पर स्लैब डालते वक्त सिक्योरिटी और सेफ्टी के सभी इंतजाम हर हाल में सुनिश्चित किए जाएं। 

    सिक्सलेन फ्लाईओवर के पिलर संख्या 18-19 के पास निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि फ्लाईओवर पर और इसके नीचे सर्विस रोड पर भी प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पिलर के नीचे खाली जगह का अयोध्या की तर्ज पर सुंदरीकरण कराने और सड़क का स्लोप नाले की तरफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले पर जगह-जगह सड़क से कनेक्ट जाली लगाई जाए ताकि पानी के साथ कूड़ा नालियों में न जाने पाए। सीएम योगी ने फ्लाईओवर के नीचे सड़क के दोनों तरफ ड्रेन और नालों के ऊपर स्लैब डालने का कार्य अधिकतम एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्विस रोड और नालों के अलाइनमेंट पर विशेष ध्यान देने की नसीहत भी दी और कहा कि किसी भी दशा में जलजमाव नहीं होना चाहिए। 

    मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के ड्राइंग मैप का अवलोकन करते हुए सभी पिलर पर स्लैब पड़ने की स्थिति के बारे में पूछा तो सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि 77 में से 55 पिलर पर स्लैब पड़ चुके हैं। जनवरी 2026 तक बाकी पिलर पर भी स्लैब डाल दिए जाएंगे। सिक्सलेन फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने सड़क के दोनों तरफ नालों की स्थिति का भी अवलोकन किया।  मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, प्रशासन, पुलिस, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जीडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    कॉन्टेंट क्रिएटर लैब की अवधारणा पर संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    March 6, 2026

    100 घंटे की जंग में अरबों स्वाहा: ईरान से भिड़ंत में US को 31 हजार करोड़ का झटका

    March 6, 2026

    नीतिगत प्रोत्साहन, मजबूत औद्योगिक आधार और सस्ती बिजली से ईवी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण

    March 6, 2026

    क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुल-पुलियों का जाल

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.